Exclusive
Breaking News

CJP प्रदर्शन पर सुप्रीम कोर्ट सख्त: जंतर-मंतर मामले में केंद्र और दिल्ली पुलिस को नोटिस, इंटरनेट बंद करने पर सरकार ने मांगी माफी CJP प्रदर्शन पर सुप्रीम कोर्ट सख्त: जंतर-मंतर मामले में केंद्र और दिल्ली पुलिस को नोटिस, इंटरनेट बंद करने पर सरकार ने मांगी माफी

अभिनेता इमरान खान को 28 अक्टूबर तक भारत छोड़ने का नोटिस मिलने की खबर, मुंबई में प्रदर्शन के बाद पुलिस की कार्रवाई अभिनेता इमरान खान को 28 अक्टूबर तक भारत छोड़ने का नोटिस मिलने की खबर, मुंबई में प्रदर्शन के बाद पुलिस की कार्रवाई

सिरोही में दो युवतियों ने किया कीटनाशक का सेवन, बिगड़ी तबीयत; ट्रॉमा सेंटर में उपचार के बाद दोनों ICU में भर्ती सिरोही में दो युवतियों ने किया कीटनाशक का सेवन, बिगड़ी तबीयत; ट्रॉमा सेंटर में उपचार के बाद दोनों ICU में भर्ती

पाली में फर्जी पुलिस इंस्पेक्टर बनकर 5 लाख की ठगी: SP ऑफिस में CI होने का झांसा दिया, पेट्रोल पंप के नाम पर लिए रुपए; आरोपी गिरफ्तार पाली में फर्जी पुलिस इंस्पेक्टर बनकर 5 लाख की ठगी: SP ऑफिस में CI होने का झांसा दिया, पेट्रोल पंप के नाम पर लिए रुपए; आरोपी गिरफ्तार

पाली में मोक्षधाम के विश्राम गृह में मिला युवक का 4-5 दिन पुराना शव, बदबू आने पर चला पता, हाथ पर लिखे नाम से हुई पहचान पाली में मोक्षधाम के विश्राम गृह में मिला युवक का 4-5 दिन पुराना शव, बदबू आने पर चला पता, हाथ पर लिखे नाम से हुई पहचान

खिवांडी में भाजपा का ‘ग्राम रथ अभियान’: कैबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत के मुख्य आतिथ्य में कार्यक्रम संपन्न; ग्रामीणों को दी केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं की सौगात
खिवांडी में भाजपा का ‘ग्राम रथ अभियान’: कैबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत के मुख्य आतिथ्य में कार्यक्रम संपन्न; ग्रामीणों को दी केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं की सौगात

खिवांडी/सुमेरपुर (पाली)। सुमेरपुर विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत खिवांडी में भारतीय जनता पार्टी के सांगठनिक अभियान ‘मिशन पंचायत’ के अंतर्गत आयोजित ‘ग्राम रथ अभियान’ कार्यक्रम में राजस्थान सरकार के पशुपालन, गोपालन एवं देवस्थान विभाग के कैबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री कुमावत एवं भाजपा पदाधिकारियों ने ग्रामीणों से सीधा आत्मीय संवाद स्थापित कर केंद्र व राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की प्रगति साझा की।

May be an image of one or more people, flute, temple and text

कैबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत का संबोधन: “अंतिम पंक्ति के व्यक्ति तक विकास पहुंचाना लक्ष्य”

कार्यक्रम को मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में प्रदेश सरकार ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास’ के संकल्प को धरातल पर उतार रही है।

उन्होंने कहा कि सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता गांव, गरीब, किसान, पशुपालक, नारी शक्ति और युवाओं का सर्वांगीण विकास है। आधारभूत सुविधाओं—सड़क, पानी, बिजली, शिक्षा और चिकित्सा नेटवर्क—को सुदृढ़ कर ग्रामीण क्षेत्रों के विकास को गति दी जा रही है। उन्होंने ग्रामीणों से आह्वान किया कि वे ग्राम रथ अभियान के माध्यम से प्रत्येक सरकारी योजना की जानकारी लेकर उसका शत-प्रतिशत लाभ उठाएं।

May be an image of one or more people, dais, crowd and text

संगठन के दिग्गज नेता और पदाधिकारी रहे मौजूद

कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत के साथ भाजपा संगठन के जिला एवं मंडल स्तर के प्रमुख पदाधिकारी मंचस्थ रहे:

  • विशिष्ट उपस्थिति: भाजपा पाली जिलाध्यक्ष सुनील भण्डारी, जिला महामंत्री भरत त्रिवेदी

  • संयोजक व पदाधिकारी: ‘मन की बात’ जिला संयोजक शिवराज सिंह बिठिया, जिला उपाध्यक्ष देवीलाल मेघवाल, जिला कार्यालय मंत्री लक्ष्मण सिंह नेतड़ा

  • मंडल अध्यक्ष व युवा मोर्चा: बांकली मंडल अध्यक्ष हनुवन्त सिंह राजपुरोहित, सांडेराव मंडल अध्यक्ष जोराराम देवासी, बांकली मंडल महामंत्री रूपाराम देवासी, सुमेरपुर युवा मोर्चा अध्यक्ष गौरव सिंह राजपुरोहित

कार्यक्रम में स्थानीय पंचायत प्रतिनिधि, भामाशाह और बड़ी संख्या में खिवांडी के ग्रामीण मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

Categories