Exclusive
Breaking News

CJP प्रदर्शन पर सुप्रीम कोर्ट सख्त: जंतर-मंतर मामले में केंद्र और दिल्ली पुलिस को नोटिस, इंटरनेट बंद करने पर सरकार ने मांगी माफी CJP प्रदर्शन पर सुप्रीम कोर्ट सख्त: जंतर-मंतर मामले में केंद्र और दिल्ली पुलिस को नोटिस, इंटरनेट बंद करने पर सरकार ने मांगी माफी

अभिनेता इमरान खान को 28 अक्टूबर तक भारत छोड़ने का नोटिस मिलने की खबर, मुंबई में प्रदर्शन के बाद पुलिस की कार्रवाई अभिनेता इमरान खान को 28 अक्टूबर तक भारत छोड़ने का नोटिस मिलने की खबर, मुंबई में प्रदर्शन के बाद पुलिस की कार्रवाई

सिरोही में दो युवतियों ने किया कीटनाशक का सेवन, बिगड़ी तबीयत; ट्रॉमा सेंटर में उपचार के बाद दोनों ICU में भर्ती सिरोही में दो युवतियों ने किया कीटनाशक का सेवन, बिगड़ी तबीयत; ट्रॉमा सेंटर में उपचार के बाद दोनों ICU में भर्ती

पाली में फर्जी पुलिस इंस्पेक्टर बनकर 5 लाख की ठगी: SP ऑफिस में CI होने का झांसा दिया, पेट्रोल पंप के नाम पर लिए रुपए; आरोपी गिरफ्तार पाली में फर्जी पुलिस इंस्पेक्टर बनकर 5 लाख की ठगी: SP ऑफिस में CI होने का झांसा दिया, पेट्रोल पंप के नाम पर लिए रुपए; आरोपी गिरफ्तार

पाली में मोक्षधाम के विश्राम गृह में मिला युवक का 4-5 दिन पुराना शव, बदबू आने पर चला पता, हाथ पर लिखे नाम से हुई पहचान पाली में मोक्षधाम के विश्राम गृह में मिला युवक का 4-5 दिन पुराना शव, बदबू आने पर चला पता, हाथ पर लिखे नाम से हुई पहचान

युवक के साथ मारपीट और फिर फायरिंग का मामला; दहशतगर्दी का वीडियो बनाया, वीडियो भी शेयर किया
युवक के साथ मारपीट और फिर फायरिंग का मामला; दहशतगर्दी का वीडियो बनाया, वीडियो भी शेयर किया

कुचामन-डीडवाना जिले में युवक के साथ मारपीट और फिर फायरिंग का मामला सामने आया है आरोपियों ने पहले विपिन मेघवाल के सिर पर मुक्के मारे, पेट में घूंसे जड़े और लाठियों से जमकर पीटा. मारपीट के दौरान विपिन बुरी तरह चीखता नजर आ रहा है. वायरल वीडियो में बदमाशों के हाथों में डंडे साफ दिखाई दे रहे हैं. इसके बाद युवक पर फायरिंग की गई. घायल अवस्था में विपिन को पहले स्थानीय अस्पताल ले जाया गया. हालत गंभीर होने पर उसे अजमेर के जवाहरलाल नेहरू अस्पताल रेफर किया गया

मारपीट के बाद युवक पर फायरिंग, बेखौफ बदमाशों ने दहशतगर्दी का वीडियो बनाया, फिर खुद ही किया शेयर

घटना की सूचना मिलते ही बडू थाना पुलिस मौके पर पहुंची और हालात का जायजा लिया. पुलिस ने घायल विपिन की सुरक्षा को देखते हुए जवाहरलाल नेहरू अस्पताल में भी जाब्ता तैनात किया है. वारदात की वजह का अभी तक खुलासा नहीं हो पाया है. पुलिस वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान कर उनकी तलाश में जुटी है. गांव में तनावपूर्ण माहौल को देखते हुए पुलिस सतर्कता बरत रही है

घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई और लोग घरों में दुबकने को मजबूर हो गए. बदमाश वारदात के बाद मौके से फरार हो गए. बेखौफ बदमाशों ने इस पूरी वारदात का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर खुद ही शेयर किया. वहीं, अस्पताल में जब विपिन का एक्स-रे कराया गया तो साफ तौर पर गोली शरीर में फंसी हुई नजर आई. फिलहाल उसका इलाज जारी है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

Categories