Exclusive
Breaking News

CJP प्रदर्शन पर सुप्रीम कोर्ट सख्त: जंतर-मंतर मामले में केंद्र और दिल्ली पुलिस को नोटिस, इंटरनेट बंद करने पर सरकार ने मांगी माफी CJP प्रदर्शन पर सुप्रीम कोर्ट सख्त: जंतर-मंतर मामले में केंद्र और दिल्ली पुलिस को नोटिस, इंटरनेट बंद करने पर सरकार ने मांगी माफी

अभिनेता इमरान खान को 28 अक्टूबर तक भारत छोड़ने का नोटिस मिलने की खबर, मुंबई में प्रदर्शन के बाद पुलिस की कार्रवाई अभिनेता इमरान खान को 28 अक्टूबर तक भारत छोड़ने का नोटिस मिलने की खबर, मुंबई में प्रदर्शन के बाद पुलिस की कार्रवाई

सिरोही में दो युवतियों ने किया कीटनाशक का सेवन, बिगड़ी तबीयत; ट्रॉमा सेंटर में उपचार के बाद दोनों ICU में भर्ती सिरोही में दो युवतियों ने किया कीटनाशक का सेवन, बिगड़ी तबीयत; ट्रॉमा सेंटर में उपचार के बाद दोनों ICU में भर्ती

पाली में फर्जी पुलिस इंस्पेक्टर बनकर 5 लाख की ठगी: SP ऑफिस में CI होने का झांसा दिया, पेट्रोल पंप के नाम पर लिए रुपए; आरोपी गिरफ्तार पाली में फर्जी पुलिस इंस्पेक्टर बनकर 5 लाख की ठगी: SP ऑफिस में CI होने का झांसा दिया, पेट्रोल पंप के नाम पर लिए रुपए; आरोपी गिरफ्तार

पाली में मोक्षधाम के विश्राम गृह में मिला युवक का 4-5 दिन पुराना शव, बदबू आने पर चला पता, हाथ पर लिखे नाम से हुई पहचान पाली में मोक्षधाम के विश्राम गृह में मिला युवक का 4-5 दिन पुराना शव, बदबू आने पर चला पता, हाथ पर लिखे नाम से हुई पहचान

CM योगी आदित्यनाथ ने पश्चिम बंगाल में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के साथ कथित दुर्व्यवहार की कड़ी निंदा की, बिना विलंब सार्वजनिक क्षमा मांगे बंगाल सरकार
CM योगी आदित्यनाथ ने पश्चिम बंगाल में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के साथ कथित दुर्व्यवहार की कड़ी निंदा की, बिना विलंब सार्वजनिक क्षमा मांगे बंगाल सरकार

पश्चिम बंगाल में देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के साथ हुए कथित दुर्व्यवहार को लेकर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने तृणमूल कांग्रेस (TMC) और ममता बनर्जी सरकार पर करारा प्रहार किया है. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर कड़ा बयान जारी करते हुए सीएम योगी ने इस घटना को अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण, निंदनीय और अक्षम्य अपराध करार दिया है.

मुख्यमंत्री योगी ने अपने बयान में स्पष्ट किया कि यह केवल देश के सर्वोच्च संवैधानिक पद पर आसीन किसी एक व्यक्ति का अपमान नहीं है. उन्होंने इसे सीधे तौर पर भारतीय लोकतंत्र, मातृशक्ति और संपूर्ण जनजातीय समाज की अस्मिता पर गहरी चोट बताया है. राष्ट्रपति मुर्मू संथाल जनजाति से आती हैं, और योगी ने इसे ‘संथाल संस्कृति’ के प्रति टीएमसी का सीधा दुराग्रह करार दिया है

मुख्यमंत्री आदित्यनाथ ने अपने पोस्ट में पश्चिम बंगाल के सत्तारूढ़ दल (TMC) को आड़े हाथों लेते हुए उनकी कड़ी आलोचना की है. उन्होंने स्पष्ट किया कि राष्ट्रपति का पद भारतीय गणतंत्र की सर्वोच्च संवैधानिक गरिमा का प्रतीक है और इस पद के सम्मान के साथ किसी भी प्रकार की असंवेदनशीलता या खिलवाड़ देश को कतई स्वीकार्य नहीं है. सीएम योगी ने कड़े शब्दों में कहा कि टीएमसी का यह अमर्यादित आचरण उनके राजनीतिक अहंकार और ओछी मानसिकता को स्पष्ट रूप से उजागर करता है

इस कृत्य से पूरा देश आहत है, यह कहते हुए यूपी के मुख्यमंत्री ने ममता बनर्जी सरकार से तत्काल माफी की मांग की है. उन्होंने कड़े शब्दों में कहा कि पश्चिम बंगाल सरकार को अपने इस अमर्यादित और असंवैधानिक आचरण के लिए बिना किसी विलंब के पूरे देश से सार्वजनिक रूप से क्षमा मांगनी चाहिए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

Categories