Exclusive
Breaking News

CJP प्रदर्शन पर सुप्रीम कोर्ट सख्त: जंतर-मंतर मामले में केंद्र और दिल्ली पुलिस को नोटिस, इंटरनेट बंद करने पर सरकार ने मांगी माफी CJP प्रदर्शन पर सुप्रीम कोर्ट सख्त: जंतर-मंतर मामले में केंद्र और दिल्ली पुलिस को नोटिस, इंटरनेट बंद करने पर सरकार ने मांगी माफी

अभिनेता इमरान खान को 28 अक्टूबर तक भारत छोड़ने का नोटिस मिलने की खबर, मुंबई में प्रदर्शन के बाद पुलिस की कार्रवाई अभिनेता इमरान खान को 28 अक्टूबर तक भारत छोड़ने का नोटिस मिलने की खबर, मुंबई में प्रदर्शन के बाद पुलिस की कार्रवाई

सिरोही में दो युवतियों ने किया कीटनाशक का सेवन, बिगड़ी तबीयत; ट्रॉमा सेंटर में उपचार के बाद दोनों ICU में भर्ती सिरोही में दो युवतियों ने किया कीटनाशक का सेवन, बिगड़ी तबीयत; ट्रॉमा सेंटर में उपचार के बाद दोनों ICU में भर्ती

पाली में फर्जी पुलिस इंस्पेक्टर बनकर 5 लाख की ठगी: SP ऑफिस में CI होने का झांसा दिया, पेट्रोल पंप के नाम पर लिए रुपए; आरोपी गिरफ्तार पाली में फर्जी पुलिस इंस्पेक्टर बनकर 5 लाख की ठगी: SP ऑफिस में CI होने का झांसा दिया, पेट्रोल पंप के नाम पर लिए रुपए; आरोपी गिरफ्तार

पाली में मोक्षधाम के विश्राम गृह में मिला युवक का 4-5 दिन पुराना शव, बदबू आने पर चला पता, हाथ पर लिखे नाम से हुई पहचान पाली में मोक्षधाम के विश्राम गृह में मिला युवक का 4-5 दिन पुराना शव, बदबू आने पर चला पता, हाथ पर लिखे नाम से हुई पहचान

रामलीला मैदान में वोट चोरी की आवाज बुलंद करेगी कांग्रेस, दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष ने महारैली की तैयारियों का लिया जायजा
रामलीला मैदान में वोट चोरी की आवाज बुलंद करेगी कांग्रेस, दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष ने महारैली की तैयारियों का लिया जायजा

वोट चोरी को लेकर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने बिहार में विधानसभा चुनाव से पहले यात्रा भी निकाली, लेकिन उसका कुछ खास असर देखने को नहीं मिला. यही वजह है कि कांग्रेस पार्टी अब रविवार (14 दिसंबर, 2025) को दिल्ली के रामलीला मैदान में एक महारैली का आयोजन कर रही है. इस आयोजन के जरिए कांग्रेस पार्टी की ओर से देश के कोने-कोने में वोट चोरी की आवाज को बुलंद करने की कोशिश की जाएगी

कांग्रेस पार्टी की इस महारैली में कई राज्यों के कार्यकर्ता और नेता शामिल होंगे. माना जा रहा है कि इस महारैली में कांग्रेस पार्टी के एक लाख से ज्यादा कार्यकर्ता शामिल हो सकते हैं. जिनके जरिए पार्टी के वरिष्ठ नेता और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी और कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे वोट चोरी की आवाज को बुलंद करेंगे

इस महारैली की तैयारी का जायजा लेने के लिए दिल्ली कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष देवेंद्र यादव और पार्टी के कई वरिष्ठ नेता भी रामलीला मैदान पहुंचे. उन्होंने रामलीला मैदान में होने वाले आयोजन की तैयारियों का जायजा लिया. उन्होंने कहा कि चोरी की आवाज लगातार कांग्रेस उठाती रही है और इस महारैली के जरिए हम इस आवाज को और मजबूत करेंगे.

एबीपी न्यूज के साथ खास बातचीत के दौरान दिल्ली कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने कहा कि यह महारैली कांग्रेस की है और इस महारैली में कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता भारी संख्या में इकट्ठा होंगे. कांग्रेस पार्टी ने वोट चोरी के खिलाफ पूरे देश से 5 करोड़ लोगों के हस्ताक्षर लिए हैं.

उन्होंने कहा कि इस महारैली में इंडिया गठबंधन के किसी अन्य घटक दल को आमंत्रित नहीं किया गया है, क्योंकि यह महारैली अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) की ओर से आयोजित की जा रही है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

Categories