Exclusive
Breaking News

CJP प्रदर्शन पर सुप्रीम कोर्ट सख्त: जंतर-मंतर मामले में केंद्र और दिल्ली पुलिस को नोटिस, इंटरनेट बंद करने पर सरकार ने मांगी माफी CJP प्रदर्शन पर सुप्रीम कोर्ट सख्त: जंतर-मंतर मामले में केंद्र और दिल्ली पुलिस को नोटिस, इंटरनेट बंद करने पर सरकार ने मांगी माफी

अभिनेता इमरान खान को 28 अक्टूबर तक भारत छोड़ने का नोटिस मिलने की खबर, मुंबई में प्रदर्शन के बाद पुलिस की कार्रवाई अभिनेता इमरान खान को 28 अक्टूबर तक भारत छोड़ने का नोटिस मिलने की खबर, मुंबई में प्रदर्शन के बाद पुलिस की कार्रवाई

सिरोही में दो युवतियों ने किया कीटनाशक का सेवन, बिगड़ी तबीयत; ट्रॉमा सेंटर में उपचार के बाद दोनों ICU में भर्ती सिरोही में दो युवतियों ने किया कीटनाशक का सेवन, बिगड़ी तबीयत; ट्रॉमा सेंटर में उपचार के बाद दोनों ICU में भर्ती

पाली में फर्जी पुलिस इंस्पेक्टर बनकर 5 लाख की ठगी: SP ऑफिस में CI होने का झांसा दिया, पेट्रोल पंप के नाम पर लिए रुपए; आरोपी गिरफ्तार पाली में फर्जी पुलिस इंस्पेक्टर बनकर 5 लाख की ठगी: SP ऑफिस में CI होने का झांसा दिया, पेट्रोल पंप के नाम पर लिए रुपए; आरोपी गिरफ्तार

पाली में मोक्षधाम के विश्राम गृह में मिला युवक का 4-5 दिन पुराना शव, बदबू आने पर चला पता, हाथ पर लिखे नाम से हुई पहचान पाली में मोक्षधाम के विश्राम गृह में मिला युवक का 4-5 दिन पुराना शव, बदबू आने पर चला पता, हाथ पर लिखे नाम से हुई पहचान

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव भाटी ने जिला कारागृह का किया निरीक्षण
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव भाटी ने जिला कारागृह का किया निरीक्षण
पाली, 07 मार्च।  माननीय राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जयपुर के निर्देशानुसार सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश) विक्रम सिंह भाटी, पाली द्वारा शनिवार को जिला कारागृह, पाली का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान जिला कारागृह, पाली में कुल 94 बंदी निरुद्ध पाए गए।
निरीक्षण दौरान सचिव भाटी ने बंदीगण से वार्तालाप कर कारागृह में उपलब्ध भोजन, चिकित्सीय सुविधाएं, पेयजल, सफाई व्यवस्था आदि के संबंध में जानकारी प्राप्त की। इसके अतिरिक्त उन्होंने यह सुनिश्चित किया कि कोई भी बंदी निजी अधिवक्ता करने में असमर्थ होने अथवा विधिक सहायता के अभाव में बिना अधिवक्ता के कारागृह में निरुद्ध न रहे। इस के लिए सचिव भाटी द्वारा बंदियों को निःशुल्क विधिक सहायता योजना के संबंध में जानकारी प्रदान की गई।
एक या अधिक लोग की फ़ोटो हो सकती है
साथ ही ऐसे बंदियों के संबंध में भी जानकारी ली गई जिनकी जमानत होने के उपरांत भी वे कारागृह में निरुद्ध हैं। सचिव भाटी ने बंदियों को उनके प्रकरणों की वर्तमान स्थिति के बारे में भी अवगत कराया। उन्होंने बंदियों से संवाद कर उनकी समस्याओं के बारे में जानकारी ली तथा नवआगंतुक बंदियों से वार्तालाप कर घटना अथवा आरोपित अपराध के समय उनकी आयु के संबंध में भी जानकारी प्राप्त की।
कारागृह प्रशासन द्वारा बताया गया कि सभी बंदियों की ओपीडी के समय नियमित स्वास्थ्य जांच की जाती है तथा आपात स्थिति में बंदियों को राजकीय बांगड़ चिकित्सालय, पाली रेफर किया जाता है।
निरीक्षण के दौरान कारापाल, जिला कारागृह जोराराम, उपकारापाल गुलाबचंद, मेल नर्स, जेल डिस्पेंसरी रविंद्र परिहार एवं सहायक जेल विजिटिंग लॉयर अल्ताफ हुसैन, सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

Categories