Exclusive
Breaking News

CJP प्रदर्शन पर सुप्रीम कोर्ट सख्त: जंतर-मंतर मामले में केंद्र और दिल्ली पुलिस को नोटिस, इंटरनेट बंद करने पर सरकार ने मांगी माफी CJP प्रदर्शन पर सुप्रीम कोर्ट सख्त: जंतर-मंतर मामले में केंद्र और दिल्ली पुलिस को नोटिस, इंटरनेट बंद करने पर सरकार ने मांगी माफी

अभिनेता इमरान खान को 28 अक्टूबर तक भारत छोड़ने का नोटिस मिलने की खबर, मुंबई में प्रदर्शन के बाद पुलिस की कार्रवाई अभिनेता इमरान खान को 28 अक्टूबर तक भारत छोड़ने का नोटिस मिलने की खबर, मुंबई में प्रदर्शन के बाद पुलिस की कार्रवाई

सिरोही में दो युवतियों ने किया कीटनाशक का सेवन, बिगड़ी तबीयत; ट्रॉमा सेंटर में उपचार के बाद दोनों ICU में भर्ती सिरोही में दो युवतियों ने किया कीटनाशक का सेवन, बिगड़ी तबीयत; ट्रॉमा सेंटर में उपचार के बाद दोनों ICU में भर्ती

पाली में फर्जी पुलिस इंस्पेक्टर बनकर 5 लाख की ठगी: SP ऑफिस में CI होने का झांसा दिया, पेट्रोल पंप के नाम पर लिए रुपए; आरोपी गिरफ्तार पाली में फर्जी पुलिस इंस्पेक्टर बनकर 5 लाख की ठगी: SP ऑफिस में CI होने का झांसा दिया, पेट्रोल पंप के नाम पर लिए रुपए; आरोपी गिरफ्तार

पाली में मोक्षधाम के विश्राम गृह में मिला युवक का 4-5 दिन पुराना शव, बदबू आने पर चला पता, हाथ पर लिखे नाम से हुई पहचान पाली में मोक्षधाम के विश्राम गृह में मिला युवक का 4-5 दिन पुराना शव, बदबू आने पर चला पता, हाथ पर लिखे नाम से हुई पहचान

गृहमंत्री अमित शाह और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के बीच भयंकर बहस; वोट चोरी किसको कहते हैं, मैं बताता हूं: अमित शाह
गृहमंत्री अमित शाह और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के बीच भयंकर बहस; वोट चोरी किसको कहते हैं, मैं बताता हूं: अमित शाह

लोकसभा में गृहमंत्री अमित शाह और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के बीच जमकर बहस देखने को मिली, अमित शाह ने कहा कि विपक्षी नेता कहते हैं कि मतदाता सूची सही नहीं है. इसका सुधार करिए तो SIR क्या है. मतदाता सूची पुराना हो या नया, आपका हारना तय है. जब आप जीतते हैं, तो चुनाव आयोग महान है, जब आप हारते हैं तो चुनाव आयोग बीजेपी की है. दो दो वोटर कार्ड.  सामान्य गलतियां है. आप वोट काट नहीं सकते थे, इसलिए दो दो जगहों पर वोटर कार्ड है., इसी को सुधार करने के लिए SIR है

अमित शाह के भाषण के बीच में टोकते राहुल गांधी ने कहा कि हरियाणा की बात की. एक उदाहरण दिया. अनेक उदाहरण है. इस पर राहुल गांधी ने अंग्रेजी में अमित शाह को बहस करने की चुनौती दे डाली. राहुल ने कहा- आइए, मेरी प्रेस कॉन्फ्रेंस पर बहस करें, मैं आपको अपनी प्रेस कॉन्फ्रेंस में चुनौती देता हूं

राहुल गांधी के इतना बोलने के बाद अमित शाह ने कहा, “आपके अनुसार संसद नहीं चलेगा. मेरे बोलने का क्रम वो नहीं तय कर सकते हैं.” इसके बाद राहुल गांधी ने कहा, “अमित शाह जी का डरा हुआ, घबराया हुआ रिस्पोंस है, डिफेंसिव हो गए.”

वोट चोरी किसको कहते हैं, मैं बताता हूं: अमित शाह
गृहमंत्री ने अपना भाषण जारी रखा. उन्होंने कहा कि वोट चोरी किसको कहते हैं, मैं बताता हूं. योग्यता नहीं है, आप वोटर बन जाते हैं. अनैतिक तरीके से चुनाव जीतना. आप जनादेश की अवहेलना करते हैं, तो वोट चोरी कहलाता है. सबसे पहले वोट चोरी नेहरू ने की थी. पटेल को 28 वोट मिले थे और नेहरू को 2 वोट मिले थे. इलाहाबाद हाईकोर्ट ने तय कर दिया कि श्रीमति गांधी ने सही तरीके से चुनाव नहीं जीता है. उसको ढकने के लिए कानून लाया, अपने आप को पावर दी गई. एक विवाद पहुंचा है, दिल्ली की कोर्ट में, नागरिक बनने से पहले सोनिया मतदाता कैसे बनीं?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

Categories