Exclusive
Breaking News

CJP प्रदर्शन पर सुप्रीम कोर्ट सख्त: जंतर-मंतर मामले में केंद्र और दिल्ली पुलिस को नोटिस, इंटरनेट बंद करने पर सरकार ने मांगी माफी CJP प्रदर्शन पर सुप्रीम कोर्ट सख्त: जंतर-मंतर मामले में केंद्र और दिल्ली पुलिस को नोटिस, इंटरनेट बंद करने पर सरकार ने मांगी माफी

अभिनेता इमरान खान को 28 अक्टूबर तक भारत छोड़ने का नोटिस मिलने की खबर, मुंबई में प्रदर्शन के बाद पुलिस की कार्रवाई अभिनेता इमरान खान को 28 अक्टूबर तक भारत छोड़ने का नोटिस मिलने की खबर, मुंबई में प्रदर्शन के बाद पुलिस की कार्रवाई

सिरोही में दो युवतियों ने किया कीटनाशक का सेवन, बिगड़ी तबीयत; ट्रॉमा सेंटर में उपचार के बाद दोनों ICU में भर्ती सिरोही में दो युवतियों ने किया कीटनाशक का सेवन, बिगड़ी तबीयत; ट्रॉमा सेंटर में उपचार के बाद दोनों ICU में भर्ती

पाली में फर्जी पुलिस इंस्पेक्टर बनकर 5 लाख की ठगी: SP ऑफिस में CI होने का झांसा दिया, पेट्रोल पंप के नाम पर लिए रुपए; आरोपी गिरफ्तार पाली में फर्जी पुलिस इंस्पेक्टर बनकर 5 लाख की ठगी: SP ऑफिस में CI होने का झांसा दिया, पेट्रोल पंप के नाम पर लिए रुपए; आरोपी गिरफ्तार

पाली में मोक्षधाम के विश्राम गृह में मिला युवक का 4-5 दिन पुराना शव, बदबू आने पर चला पता, हाथ पर लिखे नाम से हुई पहचान पाली में मोक्षधाम के विश्राम गृह में मिला युवक का 4-5 दिन पुराना शव, बदबू आने पर चला पता, हाथ पर लिखे नाम से हुई पहचान

Gujarat News: चलती एंबुलेंस में लगी आग, एक दिन के मासूम, पिता और डॉक्टर समेत चार लोग जिंदा जले
Gujarat News: चलती एंबुलेंस में लगी आग, एक दिन के मासूम, पिता और डॉक्टर समेत चार लोग जिंदा जले

गुजरात के अरवल्ली जिले में सोमवार देर शाम एक दर्दनाक हादसा सामने आया, जहां मोडासा के राणासैयद चौराहे के पास एक चलती एम्बुलेंस में अचानक भीषण आग लग गई. इस घटना में एम्बुलेंस में सवार डॉक्टर, नर्स, बच्चे के पिता और नवजात शिशु जिंदा जल गए. उन्हें वाहन से निकलने का मौका नहीं मिला. उन्हें बचाया नहीं जा सका

जानकारी के अनुसार, स्थानीय लोगों ने तुरंत हादसे की सूचना मोडासा नगरपालिका की फायर ब्रिगेड को दी. दमकल की टीम ने मौके पर पहुंचकर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. वहीं, स्थानीय पुलिस ने दो अन्य घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया. इस भयावह घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें एम्बुलेंस को पेट्रोल पंप के पास जलते हुए देखा जा सकता है

गुजरात: चलती एंबुलेंस में लगी भीषण आग, नवजात और डॉक्टर समेत 4 लोगों की जिंदा जलकर मौत - doctor newborn baby among 4 killed ambulance catches fire in gujarat

घटना के समय अहमदाबाद के ऑरेंज हॉस्पिटल की यह एम्बुलेंस एक दिन के नवजात शिशु को प्रसव के बाद आगे के उपचार के लिए अहमदाबाद ले जा रही थी. एंबुलेंस मोडासा से गुजर रही थी, तभी अचानक वाहन में तेज आग भड़क उठी. चालक और आगे बैठे बच्चे के एक रिश्तेदार को किसी तरह बाहर निकाल लिया गया, लेकिन पीछे का हिस्सा आग की लपटों में घिर गया, जिससे बाकी लोग बाहर नहीं निकल सके

हादसे में जान गंवाने वाले लोगों की पहचान भी हो गई है. नर्स भाविकाबेन रमणभाई मनात (उम्र 22 वर्ष) और डॉक्टर राज शांतिलाल रेंटिया (उम्र 35 वर्ष), जो मूल रूप से हिम्मतनगर के चिठोड़ा गांव के रहने वाले थे और वर्तमान में अहमदाबाद स्थित एक अस्पताल में कार्यरत थे, आग में झुलसकर मौत का शिकार हो गए. नवजात शिशु भी आग से नहीं बच सका, जबकि बच्चे के पिता भी गंभीर रूप से जख्मी बताए जा रहे हैं. स्थानीय पुलिस ने हादसे की जांच शुरू कर दी है. प्रारंभिक अनुमान है कि एम्बुलेंस में तकनीकी खराबी या शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगी होगी, हालांकि इसकी पुष्टि जांच के बाद ही होगी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

Categories