Exclusive
Breaking News

CJP प्रदर्शन पर सुप्रीम कोर्ट सख्त: जंतर-मंतर मामले में केंद्र और दिल्ली पुलिस को नोटिस, इंटरनेट बंद करने पर सरकार ने मांगी माफी CJP प्रदर्शन पर सुप्रीम कोर्ट सख्त: जंतर-मंतर मामले में केंद्र और दिल्ली पुलिस को नोटिस, इंटरनेट बंद करने पर सरकार ने मांगी माफी

अभिनेता इमरान खान को 28 अक्टूबर तक भारत छोड़ने का नोटिस मिलने की खबर, मुंबई में प्रदर्शन के बाद पुलिस की कार्रवाई अभिनेता इमरान खान को 28 अक्टूबर तक भारत छोड़ने का नोटिस मिलने की खबर, मुंबई में प्रदर्शन के बाद पुलिस की कार्रवाई

सिरोही में दो युवतियों ने किया कीटनाशक का सेवन, बिगड़ी तबीयत; ट्रॉमा सेंटर में उपचार के बाद दोनों ICU में भर्ती सिरोही में दो युवतियों ने किया कीटनाशक का सेवन, बिगड़ी तबीयत; ट्रॉमा सेंटर में उपचार के बाद दोनों ICU में भर्ती

पाली में फर्जी पुलिस इंस्पेक्टर बनकर 5 लाख की ठगी: SP ऑफिस में CI होने का झांसा दिया, पेट्रोल पंप के नाम पर लिए रुपए; आरोपी गिरफ्तार पाली में फर्जी पुलिस इंस्पेक्टर बनकर 5 लाख की ठगी: SP ऑफिस में CI होने का झांसा दिया, पेट्रोल पंप के नाम पर लिए रुपए; आरोपी गिरफ्तार

पाली में मोक्षधाम के विश्राम गृह में मिला युवक का 4-5 दिन पुराना शव, बदबू आने पर चला पता, हाथ पर लिखे नाम से हुई पहचान पाली में मोक्षधाम के विश्राम गृह में मिला युवक का 4-5 दिन पुराना शव, बदबू आने पर चला पता, हाथ पर लिखे नाम से हुई पहचान

बाड़मेर जिले के भाडखा जस्तानियों की ढाणी में में लगी आग, 2 जिंदा जले;
बाड़मेर जिले के भाडखा जस्तानियों की ढाणी में में लगी आग, 2 जिंदा जले;

बाड़मेर जिले के भाडखा जस्तानियों की ढाणी में रविवार अलसुबह एक दर्दनाक हादसे ने सभी को झकझोर दिया. एक ढाणी में अचानक लगी भीषण आग में दो लोगों, अरुण (19) और राजुराम (12) की जिंदा जलने से मौत हो गई, जबकि जसराज गंभीर रूप से झुलस गया. उसे अस्‍पताल में भर्ती कराया गया है

बाड़मेर में ढाणी में लगी आग, 2 जिंदा जले; एक गंभीर झुलसा

जानकारी के अनुसार, देवीलाल रात को अपने भाई के घर गए थे. उनके बेटे जसराज और चचेरे भाइयों अरुण पुत्र शंकराराम और राजुराम पुत्र पुरखाराम घर के एक कमरे में सो रहे थे. सुबह करीब 5 बजे अचानक आग भड़क उठी और देखते ही देखते पूरे कमरे को लपेट में ले लिया. सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने आग बुझाने का प्रयास किया

मकान में आग लगने से बड़ा हादसा: जिंदा जलने से दो चचेरे भाइयों की मौत, एक  गंभीर रूप से झुलसा

गंभीर रूप से झुलसे जसराज को तुरंत बाड़मेर अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए जोधपुर रेफर किया गया. बताया गया कि देवीलाल की पत्नी का पहले ही निधन हो चुका है, जिससे परिवार पर दुख का पहाड़ टूट पड़ा है हादसे की सूचना मिलते ही बाड़मेर एएसपी जसाराम बोस, डीएसपी रमेश कुमार शर्मा, तहसीलदार, आरआई और पटवारी मौके पर पहुंचे. पटवारी द्वारा फर्द रिपोर्ट तैयार की जा रही है. पुलिस और प्रशासन हादसे के कारणों की जांच में जुट गए हैं. इस हादसे ने पूरे गांव को शोक में डुबो दिया है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

Categories