Exclusive
Breaking News

CJP प्रदर्शन पर सुप्रीम कोर्ट सख्त: जंतर-मंतर मामले में केंद्र और दिल्ली पुलिस को नोटिस, इंटरनेट बंद करने पर सरकार ने मांगी माफी CJP प्रदर्शन पर सुप्रीम कोर्ट सख्त: जंतर-मंतर मामले में केंद्र और दिल्ली पुलिस को नोटिस, इंटरनेट बंद करने पर सरकार ने मांगी माफी

अभिनेता इमरान खान को 28 अक्टूबर तक भारत छोड़ने का नोटिस मिलने की खबर, मुंबई में प्रदर्शन के बाद पुलिस की कार्रवाई अभिनेता इमरान खान को 28 अक्टूबर तक भारत छोड़ने का नोटिस मिलने की खबर, मुंबई में प्रदर्शन के बाद पुलिस की कार्रवाई

सिरोही में दो युवतियों ने किया कीटनाशक का सेवन, बिगड़ी तबीयत; ट्रॉमा सेंटर में उपचार के बाद दोनों ICU में भर्ती सिरोही में दो युवतियों ने किया कीटनाशक का सेवन, बिगड़ी तबीयत; ट्रॉमा सेंटर में उपचार के बाद दोनों ICU में भर्ती

पाली में फर्जी पुलिस इंस्पेक्टर बनकर 5 लाख की ठगी: SP ऑफिस में CI होने का झांसा दिया, पेट्रोल पंप के नाम पर लिए रुपए; आरोपी गिरफ्तार पाली में फर्जी पुलिस इंस्पेक्टर बनकर 5 लाख की ठगी: SP ऑफिस में CI होने का झांसा दिया, पेट्रोल पंप के नाम पर लिए रुपए; आरोपी गिरफ्तार

पाली में मोक्षधाम के विश्राम गृह में मिला युवक का 4-5 दिन पुराना शव, बदबू आने पर चला पता, हाथ पर लिखे नाम से हुई पहचान पाली में मोक्षधाम के विश्राम गृह में मिला युवक का 4-5 दिन पुराना शव, बदबू आने पर चला पता, हाथ पर लिखे नाम से हुई पहचान

"डबल इंजन सरकार के दावों पर तंज", बजट पर बोले पूर्व CM अशोक गहलोत 'राजस्थान के साथ सौतेला व्यवहार, ऊंची दुकान फीका पकवान',
“डबल इंजन सरकार के दावों पर तंज”, बजट पर बोले पूर्व CM अशोक गहलोत ‘राजस्थान के साथ सौतेला व्यवहार, ऊंची दुकान फीका पकवान’,

मोदी सरकार द्वारा आज संसद में पेश किए गए केंद्रीय बजट पर राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अशोक गहलोत ने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है. गहलोत ने इस बजट को राजस्थान की उम्मीदों पर पानी फेरने वाला बताते हुए केंद्र सरकार पर प्रदेश के साथ ‘सौतेले व्यवहार’ का आरोप लगाया है.

अशोक गहलोत ने कहा कि यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है कि देश के सबसे बड़े राज्य राजस्थान का बजट भाषण में कोई उल्लेख तक नहीं किया गया. उन्होंने इसे राजस्थान की जनता का अपमान बताते हुए कहा कि प्रदेश को इस बजट से बड़ी उम्मीदें थीं, लेकिन वित्त मंत्री के भाषण में राजस्थान पूरी तरह नदारद रहा

गहलोत ने बजट को आम आदमी के खिलाफ बताते हुए कहा कि इसमें गरीब, श्रमिकों और असंगठित क्षेत्र की एक बड़ी आबादी के लिए राहत का कोई बड़ा प्रावधान नहीं है. बढ़ती महंगाई और बेरोजगारी के बीच यह वर्ग इस बजट से किसी बड़ी योजना की उम्मीद कर रहा था, लेकिन उनके हाथ खाली रहे

डबल इंजन सरकार के दावों पर तंज कसते हुए गहलोत ने इस बजट को राजस्थान के संदर्भ में ‘damp squib’ (ऊंची दुकान, फीका पकवान) करार दिया. उन्होंने कहा कि प्रदेश में भाजपा की सरकार होने के बावजूद राजस्थान को बजट में कुछ न मिलना यह साबित करता है कि ‘डबल इंजन’ की बात केवल चुनावी जुमला है और वास्तविकता में इसका कोई लाभ धरातल पर नहीं दिख रहा है. अशोक गहलोत की यह प्रतिक्रिया स्पष्ट करती है कि आने वाले दिनों में राजस्थान की अनदेखी और विकास परियोजनाओं को लेकर विपक्ष सरकार की घेराबंदी तेज करेगा

ERCP और विकास परियोजनाओं पर चुप्पी

पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने विशेष रूप से ईस्टर्न राजस्थान कैनाल प्रोजेक्ट (ERCP) का मुद्दा उठाया. उन्होंने कहा, ”प्रदेश की प्यास बुझाने वाली इतनी बड़ी परियोजना को लेकर केंद्र ने कोई स्पष्ट रोडमैप या विशेष आर्थिक सहायता की घोषणा नहीं की. बजट में राजस्थान के लिए किसी भी नई रेलवे परियोजना या मेट्रो प्रोजेक्ट का ऐलान न होना यह दर्शाता है कि केंद्र की प्राथमिकता में राजस्थान का विकास नहीं है

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

Categories