Exclusive
Breaking News

CJP प्रदर्शन पर सुप्रीम कोर्ट सख्त: जंतर-मंतर मामले में केंद्र और दिल्ली पुलिस को नोटिस, इंटरनेट बंद करने पर सरकार ने मांगी माफी CJP प्रदर्शन पर सुप्रीम कोर्ट सख्त: जंतर-मंतर मामले में केंद्र और दिल्ली पुलिस को नोटिस, इंटरनेट बंद करने पर सरकार ने मांगी माफी

अभिनेता इमरान खान को 28 अक्टूबर तक भारत छोड़ने का नोटिस मिलने की खबर, मुंबई में प्रदर्शन के बाद पुलिस की कार्रवाई अभिनेता इमरान खान को 28 अक्टूबर तक भारत छोड़ने का नोटिस मिलने की खबर, मुंबई में प्रदर्शन के बाद पुलिस की कार्रवाई

सिरोही में दो युवतियों ने किया कीटनाशक का सेवन, बिगड़ी तबीयत; ट्रॉमा सेंटर में उपचार के बाद दोनों ICU में भर्ती सिरोही में दो युवतियों ने किया कीटनाशक का सेवन, बिगड़ी तबीयत; ट्रॉमा सेंटर में उपचार के बाद दोनों ICU में भर्ती

पाली में फर्जी पुलिस इंस्पेक्टर बनकर 5 लाख की ठगी: SP ऑफिस में CI होने का झांसा दिया, पेट्रोल पंप के नाम पर लिए रुपए; आरोपी गिरफ्तार पाली में फर्जी पुलिस इंस्पेक्टर बनकर 5 लाख की ठगी: SP ऑफिस में CI होने का झांसा दिया, पेट्रोल पंप के नाम पर लिए रुपए; आरोपी गिरफ्तार

पाली में मोक्षधाम के विश्राम गृह में मिला युवक का 4-5 दिन पुराना शव, बदबू आने पर चला पता, हाथ पर लिखे नाम से हुई पहचान पाली में मोक्षधाम के विश्राम गृह में मिला युवक का 4-5 दिन पुराना शव, बदबू आने पर चला पता, हाथ पर लिखे नाम से हुई पहचान

जर्मनी के चांसलर फ्रेडरिक मेर्ज़ का भारत दौरा, साबरमती आश्रम में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को पुष्पांजलि, दोनों ने उड़ाई हनुमान जी वाली पतंग
जर्मनी के चांसलर फ्रेडरिक मेर्ज़ का भारत दौरा, साबरमती आश्रम में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को पुष्पांजलि, दोनों ने उड़ाई हनुमान जी वाली पतंग

अहमदाबाद के साबरमती रिवरफ्रंट पर आज (12 जनवरी) को अंतरराष्ट्रीय पतंग महोत्सव 2026 का रंगीन आयोजन हुआ, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और जर्मनी के चांसलर फ्रेडरिक मेर्ज़ ने हिस्सा लिया. मर्ज ने भारत दौरे की शुरुआत बापू के साबरमती आश्रम से की. दोनों नेताओं ने आश्रम पहुंचने के बाद राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को पुष्पांजलि अर्पित की

Image अहमदाबाद में पतंग महोत्सव की शुरुआत 1989 में हुई थी. नरेंद्र मोदी के सीएम रहते हुए इस फेस्टिवल को और ज्यादा लोकप्रियता हासिल हुई. अब इस फेस्टिवल में दुनिया के काफी देश भाग लेते हैं. अहमदाबाद एयरपोर्ट पर उनका स्वागत गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने किया

Image फ्रेडरिक मेर्ज़ का ये दौरा भारत-जर्मनी के बीच गहरे होते संबंधों का प्रतीक है. दोनों देश इस साल राजनयिक संबंधों के 75 वर्ष और रणनीतिक साझेदारी के 25 साल पूरे होने का जश्न मना रहे हैं

Image साबरमती रिवरफ्रंट पर आयोजित पतंग महोत्सव में दोनों नेताओं ने रंग-बिरंगी पतंगों का आनंद लिया. यह आयोजन न केवल सांस्कृतिक उत्सव का प्रतीक है, बल्कि भारत-जर्मनी के बीच दोस्ती और सहयोग का संदेश भी देता है

Image मकर संक्रांति पर पतंग उड़ाना अहमदाबाद की सांस्कृतिक पहचान है. पीएम मोदी के साथ खुली गाड़ी पर सवार मर्ज ने मोदी के साथ पतंग की डोर थामी. इस दौरान उन्होंने एक साथ हवा में उड़ रही जर्मनी और भारत की पतंग को एक साथ पकड़ा. इसके साथ उन्होंने एक हनुमान की तस्वीर वाली पतंग भी उड़ाई

Image दोनों नेता भारत-जर्मनी रणनीतिक साझेदारी पर हुई प्रगति की समीक्षा करेंगे. कल यानि 13 जनवरी को मर्ज नैनो साइंस एंड इंजीनियरिंग (CeNSE) का दौरा करेंगे. इसके बाद वो जर्मनी के लिए रवाना होंगे. बता दें कि पीएम मोदी और चांसलर मर्ज ने आखिरी बार कनाडा में G7 शिखर सम्मेलन के मौके पर चर्चा की थी

Image

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

Categories