Exclusive
Breaking News

CJP प्रदर्शन पर सुप्रीम कोर्ट सख्त: जंतर-मंतर मामले में केंद्र और दिल्ली पुलिस को नोटिस, इंटरनेट बंद करने पर सरकार ने मांगी माफी CJP प्रदर्शन पर सुप्रीम कोर्ट सख्त: जंतर-मंतर मामले में केंद्र और दिल्ली पुलिस को नोटिस, इंटरनेट बंद करने पर सरकार ने मांगी माफी

अभिनेता इमरान खान को 28 अक्टूबर तक भारत छोड़ने का नोटिस मिलने की खबर, मुंबई में प्रदर्शन के बाद पुलिस की कार्रवाई अभिनेता इमरान खान को 28 अक्टूबर तक भारत छोड़ने का नोटिस मिलने की खबर, मुंबई में प्रदर्शन के बाद पुलिस की कार्रवाई

सिरोही में दो युवतियों ने किया कीटनाशक का सेवन, बिगड़ी तबीयत; ट्रॉमा सेंटर में उपचार के बाद दोनों ICU में भर्ती सिरोही में दो युवतियों ने किया कीटनाशक का सेवन, बिगड़ी तबीयत; ट्रॉमा सेंटर में उपचार के बाद दोनों ICU में भर्ती

पाली में फर्जी पुलिस इंस्पेक्टर बनकर 5 लाख की ठगी: SP ऑफिस में CI होने का झांसा दिया, पेट्रोल पंप के नाम पर लिए रुपए; आरोपी गिरफ्तार पाली में फर्जी पुलिस इंस्पेक्टर बनकर 5 लाख की ठगी: SP ऑफिस में CI होने का झांसा दिया, पेट्रोल पंप के नाम पर लिए रुपए; आरोपी गिरफ्तार

पाली में मोक्षधाम के विश्राम गृह में मिला युवक का 4-5 दिन पुराना शव, बदबू आने पर चला पता, हाथ पर लिखे नाम से हुई पहचान पाली में मोक्षधाम के विश्राम गृह में मिला युवक का 4-5 दिन पुराना शव, बदबू आने पर चला पता, हाथ पर लिखे नाम से हुई पहचान

राजस्थान : सेना में शामिल होने का गोल्डन चांस, 24-25 नवंबर को इन जिलों में होगी भर्ती
राजस्थान : सेना में शामिल होने का गोल्डन चांस, 24-25 नवंबर को इन जिलों में होगी भर्ती

राजस्थान के युवाओं का लंबे समय से इंतजार खत्म हुआ है.  प्रदेश की चौथी सेना भर्ती रैली जोधपुर में 10 नवंबर से शुरू होने जा रही है, जो 25 नवंबर 2025 तक चलेगी. यह रैली जोधपुर के राजकीय शारीरिक शिक्षा महाविद्यालय में आयोजित की जाएगी. जहां युवा अपने कौशल दिखा कर भारतीय सेना का हिस्सा बन सकते है

जोधपुर के सेना भर्ती कार्यालय के जरिए आयोजित इस  रैली में 9 जिलों के योग्य उम्मीदवार हिस्सा ले सकेंगे. इन जिलों में अजमेर, बाड़मेर, बालोतरा, जालौर, जैसलमेर, जोधपुर, नागौर, फलोदी और सिरोही शामिल हैं

किन श्रेणियों के लिए रखी गई है रैली

सेना की इस भर्ती रैली में कॉमन एंट्रेंस एग्जाम (CEE) 2025 में सफल रहे उम्मीदवारों को निम्नलिखित श्रेणियों के लिए कॉल अप जारी किया गया है, उनके लिए यह भर्ती निकाली गई है. जो विभिन्न पदो के लिए जारी की गई है.  इसमें ये पद शामिल है:

  •  अग्निवीर जनरल ड्यूटी
  • अग्निवीर टेक्निकल
  •  अग्निवीर क्लर्क/स्टोर कीपर टेक्निकल
  • अग्निवीर ट्रेड्समैन (8वीं और 10वीं पास)

महिला उम्मीदवारों के लिए विशेष तिथि

वही बीते दिनों ऑपरेशन सिंदूर के बाद सेना में महिलाओं का लगाव भी काफी देखने को मिला है. ऐसे में इस बार इस भर्ती के जरिए अग्निवीर सामान्य ड्यूटी (महिला सेना पुलिस) की भर्ती रैली  में महिलाओं के लिए  रखी गई जो 24 और 25 नवंबर को आयोजित की जाएगी.

चयन प्रक्रिया और चेतावनी

यह रैली मुख्यालय भर्ती क्षेत्र, राजस्थान और दक्षिणी कमान के सहयोग से जोधपुर के नागरिक प्रशासन के समन्वय में आयोजित की जा रही है. अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि पूरी चयन प्रक्रिया पारदर्शी, स्वचालित और पूरी तरह योग्यता आधारित होगी. सेना ने सभी उम्मीदवारों को किसी भी दलाल या बिचौलिए के बहकावे में न आने की सख्त सलाह दी है.

अधिक जानकारी के लिए वेबसाइट पर जाएं

अभ्यर्थी विस्तृत जानकारी और नवीनतम अपडेट के लिए आधिकारिक वेबसाइट www.joinindianarmy.nic.in पर जा सकते हैं या सीधे सेना भर्ती कार्यालय, जोधपुर से संपर्क कर सकते हैं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

Categories