Exclusive
Breaking News

CJP प्रदर्शन पर सुप्रीम कोर्ट सख्त: जंतर-मंतर मामले में केंद्र और दिल्ली पुलिस को नोटिस, इंटरनेट बंद करने पर सरकार ने मांगी माफी CJP प्रदर्शन पर सुप्रीम कोर्ट सख्त: जंतर-मंतर मामले में केंद्र और दिल्ली पुलिस को नोटिस, इंटरनेट बंद करने पर सरकार ने मांगी माफी

अभिनेता इमरान खान को 28 अक्टूबर तक भारत छोड़ने का नोटिस मिलने की खबर, मुंबई में प्रदर्शन के बाद पुलिस की कार्रवाई अभिनेता इमरान खान को 28 अक्टूबर तक भारत छोड़ने का नोटिस मिलने की खबर, मुंबई में प्रदर्शन के बाद पुलिस की कार्रवाई

सिरोही में दो युवतियों ने किया कीटनाशक का सेवन, बिगड़ी तबीयत; ट्रॉमा सेंटर में उपचार के बाद दोनों ICU में भर्ती सिरोही में दो युवतियों ने किया कीटनाशक का सेवन, बिगड़ी तबीयत; ट्रॉमा सेंटर में उपचार के बाद दोनों ICU में भर्ती

पाली में फर्जी पुलिस इंस्पेक्टर बनकर 5 लाख की ठगी: SP ऑफिस में CI होने का झांसा दिया, पेट्रोल पंप के नाम पर लिए रुपए; आरोपी गिरफ्तार पाली में फर्जी पुलिस इंस्पेक्टर बनकर 5 लाख की ठगी: SP ऑफिस में CI होने का झांसा दिया, पेट्रोल पंप के नाम पर लिए रुपए; आरोपी गिरफ्तार

पाली में मोक्षधाम के विश्राम गृह में मिला युवक का 4-5 दिन पुराना शव, बदबू आने पर चला पता, हाथ पर लिखे नाम से हुई पहचान पाली में मोक्षधाम के विश्राम गृह में मिला युवक का 4-5 दिन पुराना शव, बदबू आने पर चला पता, हाथ पर लिखे नाम से हुई पहचान

'महागठबंधन बनाएगा 4 डिप्टी सीएम, मुस्लिम चेहरा भी होगा शामिल', बिहार कांग्रेस प्रभारी अल्लावारु का बड़ा दावा
‘महागठबंधन बनाएगा 4 डिप्टी सीएम, मुस्लिम चेहरा भी होगा शामिल’, बिहार कांग्रेस प्रभारी अल्लावारु का बड़ा दावा

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर सियासी हलचल तेज है. महागठबंधन ने जहां तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री पद का चेहरा घोषित कर दिया है, वहीं वीआईपी प्रमुख मुकेश साहनी को डिप्टी सीएम फेस बनाया गया है. इसके बाद एनडीए दलों ने सवाल उठाया कि महागठबंधन में मुस्लिम समाज का प्रतिनिधित्व कौन करेगा और क्या कांग्रेस को भी डिप्टी सीएम पद मिलेगा. इन सवालों पर बिहार कांग्रेस प्रभारी कृष्णा अल्लावारु ने एक बड़ा बयान दिया है

कृष्णा अल्लावारु ने एक यूट्यूब चैनल से बातचीत में कहा कि अगर महागठबंधन की सरकार बनती है, तो कांग्रेस का भी एक उपमुख्यमंत्री होगा. उन्होंने कहा, ‘कौन होगा और कहां से होगा, इसका फैसला चुनाव के बाद किया जाएगा. महागठबंधन का सिद्धांत है कि हर समुदाय और वर्ग को प्रतिनिधित्व दिया जाए. इसमें धर्म और जाति दोनों शामिल हैं

Bihar Congress news - बिहार कांग्रेस प्रभारी ने कृष्णा अल्लावरु महागठबंधन  में सीट शेयरिंग और सीएम फेस को लेकर दिया ये अपडेट - bihar congress krishna  allavaru seat ...

अल्लावारु ने बताया कि महागठबंधन में कई उपमुख्यमंत्री हो सकते हैं. उन्होंने कहा, ‘जरूरत पड़ी तो 2 नहीं, 4 डिप्टी सीएम भी बनाए जा सकते हैं, जिनमें से एक मुस्लिम समुदाय से होगा.’ उन्होंने कहा कि महागठबंधन की कोशिश है कि सभी प्रमुख वर्गों और समुदायों को बराबर हिस्सा मिले

तेजस्वी यादव के नाम के औपचारिक ऐलान में देरी पर अल्लावारु ने सफाई दी. उन्होंने कहा कि यह एक योजनाबद्ध प्रक्रिया थी. ‘अप्रैल में हुई पहली बैठक में तय किया गया था कि जब तक सीट बंटवारा और साझा घोषणा पत्र तैयार नहीं हो जाता, तब तक सीएम फेस की घोषणा नहीं की जाएगी. यह फैसला करीब तीन हफ्ते पहले लिया गया था और ऐलान दिवाली से पहले करने का तय था

राजद और कांग्रेस के बीच सीटों को लेकर खींचतान की खबरों पर भी अल्लावारु ने सफाई दी. उन्होंने कहा, ‘सीट शेयरिंग में थोड़े बहुत मतभेद होना सामान्य बात है. गठबंधन की राजनीति में ऐसा होता रहता है. मीडिया कभी-कभी इसे हाइप कर देती है, जिससे लगता है कि रिश्ते बिगड़ गए हैं, लेकिन ऐसा कुछ नहीं है.’ उन्होंने कहा कि महागठबंधन मजबूत और एकजुट है और सभी दल एक साझे लक्ष्य के लिए काम कर रहे हैं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

Categories