Exclusive
Breaking News

CJP प्रदर्शन पर सुप्रीम कोर्ट सख्त: जंतर-मंतर मामले में केंद्र और दिल्ली पुलिस को नोटिस, इंटरनेट बंद करने पर सरकार ने मांगी माफी CJP प्रदर्शन पर सुप्रीम कोर्ट सख्त: जंतर-मंतर मामले में केंद्र और दिल्ली पुलिस को नोटिस, इंटरनेट बंद करने पर सरकार ने मांगी माफी

अभिनेता इमरान खान को 28 अक्टूबर तक भारत छोड़ने का नोटिस मिलने की खबर, मुंबई में प्रदर्शन के बाद पुलिस की कार्रवाई अभिनेता इमरान खान को 28 अक्टूबर तक भारत छोड़ने का नोटिस मिलने की खबर, मुंबई में प्रदर्शन के बाद पुलिस की कार्रवाई

सिरोही में दो युवतियों ने किया कीटनाशक का सेवन, बिगड़ी तबीयत; ट्रॉमा सेंटर में उपचार के बाद दोनों ICU में भर्ती सिरोही में दो युवतियों ने किया कीटनाशक का सेवन, बिगड़ी तबीयत; ट्रॉमा सेंटर में उपचार के बाद दोनों ICU में भर्ती

पाली में फर्जी पुलिस इंस्पेक्टर बनकर 5 लाख की ठगी: SP ऑफिस में CI होने का झांसा दिया, पेट्रोल पंप के नाम पर लिए रुपए; आरोपी गिरफ्तार पाली में फर्जी पुलिस इंस्पेक्टर बनकर 5 लाख की ठगी: SP ऑफिस में CI होने का झांसा दिया, पेट्रोल पंप के नाम पर लिए रुपए; आरोपी गिरफ्तार

पाली में मोक्षधाम के विश्राम गृह में मिला युवक का 4-5 दिन पुराना शव, बदबू आने पर चला पता, हाथ पर लिखे नाम से हुई पहचान पाली में मोक्षधाम के विश्राम गृह में मिला युवक का 4-5 दिन पुराना शव, बदबू आने पर चला पता, हाथ पर लिखे नाम से हुई पहचान

धर्मांतरण के आरोप को लेकर हिंदूवादी संगठनों का विरोध; चर्च के बाहर हंगामा, मौके पर पहुंची पुलिस
धर्मांतरण के आरोप को लेकर हिंदूवादी संगठनों का विरोध; चर्च के बाहर हंगामा, मौके पर पहुंची पुलिस

जबलपुर के गोरखपुर थाना अंतर्गत हवाबाग कॉलेज के पीछे स्थित एक चर्च में दृष्टिबाधित बच्चों के कथित धर्मांतरण के विरोध में पहुंचे हिंदूवादी संगठन के कार्यकर्ताओं और दूसरे पक्ष के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हो गई, जिससे इलाके में तनाव की स्थिति बन गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को नियंत्रण में लिया।

गोरखपुर थाना प्रभारी नितिन कमल ने बताया कि हिंदूवादी संगठन के लोगों को सूचना मिली थी कि कटंगा रोड स्थित हवाबाग कॉलेज के पीछे बने चर्च में दृष्टिबाधित बच्चों का धर्मांतरण कराया जा रहा है। इसी सूचना के आधार पर संगठन के कार्यकर्ता वहां विरोध करने पहुंचे थे। इस दौरान दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हुई, जो बाद में हिंसक विवाद में बदल गई। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए मोर्चा संभाला और स्थिति को शांत कराया।

Allegations of conversion of blind children in church | जबलपुर के चर्च में  ब्लाइंड बच्चों के धर्मांतरण का आरोप: हिन्दू संगठन के कार्यकर्ताओं ने किया  हंगामा, दो ...

पुलिस के अनुसार, अंधमुख बायपास स्थित शासकीय छात्रावास में रहने वाले दृष्टिबाधित छात्रों को चर्च में लाया गया था। पूछताछ के दौरान छात्रों ने धर्मांतरण के आरोपों को गलत बताया। उनका कहना है कि क्रिसमस के अवसर पर ईसाई समाज का एक संगठन प्रतिवर्ष अंधमुख चौराहा स्थित छात्रावास से बच्चों को भोजन के लिए आमंत्रित करता है। इस बार भी उसी आमंत्रण पर वे चर्च पहुंचे थे। भोजन से पहले चर्च में मसीही समाज की प्रार्थना की जा रही थी।

Allegations of conversion of blind children in church | जबलपुर के चर्च में  ब्लाइंड बच्चों के धर्मांतरण का आरोप: हिन्दू संगठन के कार्यकर्ताओं ने किया  हंगामा, दो ...

पुलिस ने स्पष्ट किया कि हिंदूवादी संगठन की ओर से दी गई शिकायत को विवेचना में लिया गया है, लेकिन अब तक धर्मांतरण कराए जाने से संबंधित कोई ठोस साक्ष्य नहीं मिले हैं। वहीं, मिशनरी समुदाय की ओर से भी किसी प्रकार की शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। थाना प्रभारी ने कहा कि यदि किसी भी पक्ष से विधिवत शिकायत प्राप्त होती है, तो नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

Categories