Exclusive
Breaking News

CJP प्रदर्शन पर सुप्रीम कोर्ट सख्त: जंतर-मंतर मामले में केंद्र और दिल्ली पुलिस को नोटिस, इंटरनेट बंद करने पर सरकार ने मांगी माफी CJP प्रदर्शन पर सुप्रीम कोर्ट सख्त: जंतर-मंतर मामले में केंद्र और दिल्ली पुलिस को नोटिस, इंटरनेट बंद करने पर सरकार ने मांगी माफी

अभिनेता इमरान खान को 28 अक्टूबर तक भारत छोड़ने का नोटिस मिलने की खबर, मुंबई में प्रदर्शन के बाद पुलिस की कार्रवाई अभिनेता इमरान खान को 28 अक्टूबर तक भारत छोड़ने का नोटिस मिलने की खबर, मुंबई में प्रदर्शन के बाद पुलिस की कार्रवाई

सिरोही में दो युवतियों ने किया कीटनाशक का सेवन, बिगड़ी तबीयत; ट्रॉमा सेंटर में उपचार के बाद दोनों ICU में भर्ती सिरोही में दो युवतियों ने किया कीटनाशक का सेवन, बिगड़ी तबीयत; ट्रॉमा सेंटर में उपचार के बाद दोनों ICU में भर्ती

पाली में फर्जी पुलिस इंस्पेक्टर बनकर 5 लाख की ठगी: SP ऑफिस में CI होने का झांसा दिया, पेट्रोल पंप के नाम पर लिए रुपए; आरोपी गिरफ्तार पाली में फर्जी पुलिस इंस्पेक्टर बनकर 5 लाख की ठगी: SP ऑफिस में CI होने का झांसा दिया, पेट्रोल पंप के नाम पर लिए रुपए; आरोपी गिरफ्तार

पाली में मोक्षधाम के विश्राम गृह में मिला युवक का 4-5 दिन पुराना शव, बदबू आने पर चला पता, हाथ पर लिखे नाम से हुई पहचान पाली में मोक्षधाम के विश्राम गृह में मिला युवक का 4-5 दिन पुराना शव, बदबू आने पर चला पता, हाथ पर लिखे नाम से हुई पहचान

G-20 समिट में छाए PM मोदी: लूला डी सिल्वा से गले मिले, मेलोनी से हंसी मजाक...
G-20 समिट में छाए PM मोदी: लूला डी सिल्वा से गले मिले, मेलोनी से हंसी मजाक…

दक्षिण अफ्रीका में चल रहे जी-20 शिखर सम्मेलन में पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुनिया के अलग-अलग देशों से पहुंचे नेताओं से मुलाकात की. जोहान्सबर्ग में जी-20 शिखर सम्मेलन में दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति रामाफोसा ने उनका हाथ जोड़कर स्वागत किया. इसके बाद इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी ने भी पीएम मोदी को हाथ जोड़कर नमस्ते बोला. इस दौरान दोनों नेताओं को हंसी मजाक करते हुए वीडियो भी सामने आया है

Image

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मेलोनी के अलावा कई देशों के राजनेताओं से भी मुलाकात की. उन्होंने ब्राजील के राष्ट्रपति लुइज़ इनासियो लूला डी सिल्वा से मुलाकात की. दोनों ने गर्मजोशी के साथ एक दूसरे को गले लगाया. सिल्वा पीएम मोदी की पीठ थपथपाते नजर आए. यूएई के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान से भी पीएम मोदी ने गले लगकर मुलाकात की. PM मोदी ने G20 समिट के सेशन को संबोधित किया

इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी मुलाकात में भारत और इटली के द्विपक्षीय संबंधों पर जोर दिया. इसमें सुरक्षा, व्यापार, प्रौद्योगिकी और उर्जा से जुड़े मुद्दे अहम रहे. साथ ही यूक्रेन संकट, जलवायु परिवर्तन और वैश्विप व्यापार के मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई. इस बार के जी-20 सम्मलेन में मोदी और मेलोनी की मुलाकात सकारात्मक रही. इससे पहले पीएम मोदी ने जून 2025 में भी कनाडा के कनानास्किस में आयोजित हुए 51वें जी7 समिट के दौरान इटली की प्रधानमंत्री से मुलाकात की थी. यहां दोनों नेताओं ने भारत और इटली के बीच सहयोग और संबंध को मजबूत बनाने का वादा किया था. बता दें, सितंबर में पीएम मोदी ने इटली की प्रधानमंत्री को एक असाधारण राजनेता बताया था. इसके साथ ही पीएम मोदी ने मेलोनी की ऑटोबायोग्राफी को मन की बात, या दिल से निकले विचार बताया था

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप जी-20 शिखर सम्मेलन में हिस्सा नहीं ले रहे हैं. वहीं, रूस के राष्ट्रपति भी शामिल नहीं हुए हैं.चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग भी समिट से नदारद हैं. पीएम मोदी कई वर्ल्ड लीडर्स से मुलाकात करेंगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

Categories