Exclusive
Breaking News

CJP प्रदर्शन पर सुप्रीम कोर्ट सख्त: जंतर-मंतर मामले में केंद्र और दिल्ली पुलिस को नोटिस, इंटरनेट बंद करने पर सरकार ने मांगी माफी CJP प्रदर्शन पर सुप्रीम कोर्ट सख्त: जंतर-मंतर मामले में केंद्र और दिल्ली पुलिस को नोटिस, इंटरनेट बंद करने पर सरकार ने मांगी माफी

अभिनेता इमरान खान को 28 अक्टूबर तक भारत छोड़ने का नोटिस मिलने की खबर, मुंबई में प्रदर्शन के बाद पुलिस की कार्रवाई अभिनेता इमरान खान को 28 अक्टूबर तक भारत छोड़ने का नोटिस मिलने की खबर, मुंबई में प्रदर्शन के बाद पुलिस की कार्रवाई

सिरोही में दो युवतियों ने किया कीटनाशक का सेवन, बिगड़ी तबीयत; ट्रॉमा सेंटर में उपचार के बाद दोनों ICU में भर्ती सिरोही में दो युवतियों ने किया कीटनाशक का सेवन, बिगड़ी तबीयत; ट्रॉमा सेंटर में उपचार के बाद दोनों ICU में भर्ती

पाली में फर्जी पुलिस इंस्पेक्टर बनकर 5 लाख की ठगी: SP ऑफिस में CI होने का झांसा दिया, पेट्रोल पंप के नाम पर लिए रुपए; आरोपी गिरफ्तार पाली में फर्जी पुलिस इंस्पेक्टर बनकर 5 लाख की ठगी: SP ऑफिस में CI होने का झांसा दिया, पेट्रोल पंप के नाम पर लिए रुपए; आरोपी गिरफ्तार

पाली में मोक्षधाम के विश्राम गृह में मिला युवक का 4-5 दिन पुराना शव, बदबू आने पर चला पता, हाथ पर लिखे नाम से हुई पहचान पाली में मोक्षधाम के विश्राम गृह में मिला युवक का 4-5 दिन पुराना शव, बदबू आने पर चला पता, हाथ पर लिखे नाम से हुई पहचान

जयपुर में पहली बार फैशन शो; बॉलीवुड अभिनेत्री डेजी शाह, अभिनेता शालीन भनोट ने किया रैम्पवॉक, मंत्री-सांसद भी पहुंचे
जयपुर में पहली बार फैशन शो; बॉलीवुड अभिनेत्री डेजी शाह, अभिनेता शालीन भनोट ने किया रैम्पवॉक, मंत्री-सांसद भी पहुंचे

जयपुर में विश्व धरोहर जंतर-मंतर पर हेरिटेज डोर सीजन-2 फैशन शो में जंतर-मंतर की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि पर फैशन का अनूठा संगम देखने को मिला। गुलाबी नगर के जंतर-मंतर पर रविवार को बॉलीवुड अभिनेत्री डेजी शाह, अभिनेता शालीन भनोट और साहिल सलाथिया ने रैम्पवॉक किया।

इंटरनेशनल फैशन डिजाइनर वैशाली शादंगुले और सिद्धार्थ बंसल सहित कुल 10 फैशन डिजाइनर्स ने अपने-अपने कलेक्शन दिखाए। इसके जरिए फैशन इंडस्ट्री में हो रहे एक्सपेरिमेंट्स को दर्शाया गया। बॉलीवुड एक्टर शालीन भनोट बतौर शो स्टॉपर रैंप वॉक करते नजर आए। उन्होंने डिजाइनर दिग्विजय सिंह के कलेक्शन का प्रदर्शित किया। इस दौरान लोग उनके वीडियो बनाते रहे।

फैशन शो के दौरान जंतर-मंतर के यंत्रों के बारे में भी जानकारी दी गई। एक-एक यंत्र की विशेषता यहां ऑडियंस को बताई गई। वहीं फिल्म ‘जय हो’ फेम एक्ट्रेस डेजी शाह ने फिनाले शो में बतौर शो स्टॉपर वॉक की। डिजाइनर विशाल और प्रीति का यह कलेक्शन रहा।

डिजाइनर सिद्धार्थ बंसल कलेक्शन में कामकाजी महिलाओं के व्यक्तित्व को कारीगरी से प्रस्तुत करते हैं। इस कलेक्शन में मेटल एम्ब्रॉयडरी, डोरी एम्ब्रॉयडरी, क्रेप, ऑर्गेंजा, सैटिन, शिफॉन, कॉटन, सिल्क चंदेरी आदि फैब्रिक्स पर तैयार किया है। वहीं शो स्टॉपर के रूप में महिला उद्यमी रिमी शेखावत ने वॉक किया। यह कलेक्शन राजीविका की महिला दस्तकारों का बनाया हुआ था। यहां दस्तकारों ने भी मॉडल्स के साथ वॉक की।

जंतर-मंतर में चल रहे फैशन शो में कई मॉडल्स ने रेड ड्रेस में रैंप पर वॉक की। तो कई मॉडल्स ने व्हाइट ड्रेस में सुंदरता दिखाई। एक्टर साहिल सलाथिया बोले: यहां रैंपवॉक करना गर्व की बात है। डिजाइनर वैशाली पेरिस कुट्टूर शो में अपना कलेक्शन शोकेस कर चुकी हैं, जो देश के लिए गर्व की बात है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

Categories