Exclusive
Breaking News

CJP प्रदर्शन पर सुप्रीम कोर्ट सख्त: जंतर-मंतर मामले में केंद्र और दिल्ली पुलिस को नोटिस, इंटरनेट बंद करने पर सरकार ने मांगी माफी CJP प्रदर्शन पर सुप्रीम कोर्ट सख्त: जंतर-मंतर मामले में केंद्र और दिल्ली पुलिस को नोटिस, इंटरनेट बंद करने पर सरकार ने मांगी माफी

अभिनेता इमरान खान को 28 अक्टूबर तक भारत छोड़ने का नोटिस मिलने की खबर, मुंबई में प्रदर्शन के बाद पुलिस की कार्रवाई अभिनेता इमरान खान को 28 अक्टूबर तक भारत छोड़ने का नोटिस मिलने की खबर, मुंबई में प्रदर्शन के बाद पुलिस की कार्रवाई

सिरोही में दो युवतियों ने किया कीटनाशक का सेवन, बिगड़ी तबीयत; ट्रॉमा सेंटर में उपचार के बाद दोनों ICU में भर्ती सिरोही में दो युवतियों ने किया कीटनाशक का सेवन, बिगड़ी तबीयत; ट्रॉमा सेंटर में उपचार के बाद दोनों ICU में भर्ती

पाली में फर्जी पुलिस इंस्पेक्टर बनकर 5 लाख की ठगी: SP ऑफिस में CI होने का झांसा दिया, पेट्रोल पंप के नाम पर लिए रुपए; आरोपी गिरफ्तार पाली में फर्जी पुलिस इंस्पेक्टर बनकर 5 लाख की ठगी: SP ऑफिस में CI होने का झांसा दिया, पेट्रोल पंप के नाम पर लिए रुपए; आरोपी गिरफ्तार

पाली में मोक्षधाम के विश्राम गृह में मिला युवक का 4-5 दिन पुराना शव, बदबू आने पर चला पता, हाथ पर लिखे नाम से हुई पहचान पाली में मोक्षधाम के विश्राम गृह में मिला युवक का 4-5 दिन पुराना शव, बदबू आने पर चला पता, हाथ पर लिखे नाम से हुई पहचान

जालोर; माली समाज के लोगों ने विधायक जोगेश्वर गर्ग पर लगाए भेदभाव के आरोप, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष को भेजा ज्ञापन, निष्पक्ष जांच की मांग
जालोर; माली समाज के लोगों ने विधायक जोगेश्वर गर्ग पर लगाए भेदभाव के आरोप, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष को भेजा ज्ञापन, निष्पक्ष जांच की मांग

जालोर में माली समाज के प्रतिनिधियों ने भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ को ई-मेल कर जांच और कार्रवाई की मांग की है। माली समाज के लोगों ने विधायक जोगेश्वर गर्ग पर अन्याय और भेदभाव के आरोप लगाए हैं।

जानकारी के अनुसार 16 अक्टूबर को थर्ड फेस इलाके में कुछ लोगों ने एक होटल के बाहर फायरिंग की थी। बोलेरो कैंपर से होटल के बाहर खड़ी स्कॉर्पियो को टक्कर मारी थी। एक युवक की हत्या की कोशिश की थी। आरोप है कि घटना के बाद से पुलिस और विधायक गर्ग माली समाज के युवाओं के साथ भेदभाव कर रहे हैं और अन्यायपूर्ण कार्रवाई कर रहे हैं। विधायक के इशारों पर प्रशासन ने माली समाज के युवाओं पर झूठे मुकदमे दर्ज किए। अब प्रताड़ित किया जा रहा है।

Jalore MLA Jogeshwar Garg accused of bias | जालोर विधायक जोगेश्वर गर्ग पर  पक्षपात के आरोप: माली समाज ने भाजपा प्रदेशाध्यक्ष को ज्ञापन लिख कर भेजा,  निष्पक्ष ...

स्थानीय लोगों का कहना है कि पुलिस ने घटना को अंजाम देने वाले आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की। बल्कि पीड़ित पक्ष के युवाओं को ही जेल भेज दिया। उन्होंने कहा- पूरे घटनाक्रम के पीछे विधायक जोगेश्वर गर्ग का व्यक्तिगत हस्तक्षेप रहा। जिन्होंने जालोर डीएसपी गौतम जैन को विशेष निर्देश देकर समाज के युवाओं को फंसाने का षड्यंत्र रचा। माली समाज हमेशा भाजपा के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा रहा है और पार्टी को सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। लेकिन अब समाज के लोगों में यह भावना गहराती जा रही है कि उनके साथ जानबूझकर भेदभाव किया जा रहा है।

चेतावनी दी गई है कि यदि इस मामले में शीघ्र और निष्पक्ष कार्रवाई नहीं हुई तो माली समाज आगामी सरपंच, नगर परिषद एवं नगर पालिका चुनावों में भाजपा का सामूहिक रूप से बहिष्कार करेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

Categories