Exclusive
Breaking News

CJP प्रदर्शन पर सुप्रीम कोर्ट सख्त: जंतर-मंतर मामले में केंद्र और दिल्ली पुलिस को नोटिस, इंटरनेट बंद करने पर सरकार ने मांगी माफी CJP प्रदर्शन पर सुप्रीम कोर्ट सख्त: जंतर-मंतर मामले में केंद्र और दिल्ली पुलिस को नोटिस, इंटरनेट बंद करने पर सरकार ने मांगी माफी

अभिनेता इमरान खान को 28 अक्टूबर तक भारत छोड़ने का नोटिस मिलने की खबर, मुंबई में प्रदर्शन के बाद पुलिस की कार्रवाई अभिनेता इमरान खान को 28 अक्टूबर तक भारत छोड़ने का नोटिस मिलने की खबर, मुंबई में प्रदर्शन के बाद पुलिस की कार्रवाई

सिरोही में दो युवतियों ने किया कीटनाशक का सेवन, बिगड़ी तबीयत; ट्रॉमा सेंटर में उपचार के बाद दोनों ICU में भर्ती सिरोही में दो युवतियों ने किया कीटनाशक का सेवन, बिगड़ी तबीयत; ट्रॉमा सेंटर में उपचार के बाद दोनों ICU में भर्ती

पाली में फर्जी पुलिस इंस्पेक्टर बनकर 5 लाख की ठगी: SP ऑफिस में CI होने का झांसा दिया, पेट्रोल पंप के नाम पर लिए रुपए; आरोपी गिरफ्तार पाली में फर्जी पुलिस इंस्पेक्टर बनकर 5 लाख की ठगी: SP ऑफिस में CI होने का झांसा दिया, पेट्रोल पंप के नाम पर लिए रुपए; आरोपी गिरफ्तार

पाली में मोक्षधाम के विश्राम गृह में मिला युवक का 4-5 दिन पुराना शव, बदबू आने पर चला पता, हाथ पर लिखे नाम से हुई पहचान पाली में मोक्षधाम के विश्राम गृह में मिला युवक का 4-5 दिन पुराना शव, बदबू आने पर चला पता, हाथ पर लिखे नाम से हुई पहचान

'जॉली एलएलबी 3' की कमाई में बढ़ोतरी की उम्मीद, अगले तीन दिन तक सिर्फ अक्षय कुमार का ही बॉक्स ऑफिस पर पलड़ा भारी
‘जॉली एलएलबी 3’ की कमाई में बढ़ोतरी की उम्मीद, अगले तीन दिन तक सिर्फ अक्षय कुमार का ही बॉक्स ऑफिस पर पलड़ा भारी

अक्षय कुमार की पिछली 3 फिल्में बॉक्स ऑफिस पर एवरेज ही रहीं. किसी को भी हिट का टैग नहीं मिल पाया. अब उनकी साल की आखिरी फिल्म ‘जॉली एलएलबी 3’ से उम्मीदें बंधती दिख रही हैं कि ये अक्षय की हिट लिस्ट में जुड़ सकती है

फिल्म ने पहले हफ्ते में 74 करोड़, दूसरे हफ्ते में 29 करोड़ कमाए. इसके बाद तीसरे हफ्ते की शुरुआत में यानी 15वें दिन ये कमाई 1.15 करोड़ रही. 16वें और 17वें दिन 1.75 और 2.15 करोड़ कमाते हुए 18वें और 19वें दिन पहुंचकर फिल्म 60 लाख और फिर 75 लाख पर जाकर रुक गई.

20वें दिन का कलेक्शन 39 लाख तो वहीं 21वें दिन यानी आज 9:05 बजे तक फिल्म की कमाई 28 लाख रुपये हो चुकी है. टोटल कलेक्शन 110.07 करोड़ रुपये हो चुका है. बता दें कि सैक्निल्क पर उपलब्ध ये डेटा फाइनल नहीं है. इसमें बदलाव हो सकता है

अक्षय कुमार के फैंस और खुद एक्टर के लिए एक बड़ी खुशखबरी है और वो ये है कि अगर ऊपर का डेटा देखें तो पिछले सोमवार यानी 18वें दिन फिल्म ने 60 लाख कमाए लेकिन उसके अगले ही दिन फिल्म की कमाई में 25 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई और ये बढ़कर 75 लाख हो गई.

हालांकि, 20वें दिन का डेटा 39 लाख पर आकर टिक गया, लेकिन आज के बाद फिल्म की कमाई में वीकेंड आते ही बढ़ोतरी हो सकती है. इसकी कई वजहें हैं

  • पहली वजह ये है कि इस शुक्रवार सिर्फ एक बड़ी फिल्म रिलीज हो रही है जिसका नाम ‘ट्रॉन’ है.
  • इसके अलावा, कोई बड़ी साउथ या बॉलीवुड मूवी रिलीज नहीं हो रही.
  • ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ पहले ही ‘जॉली एलएलबी 3’ से कम कमाई कर पा रही है और रही बात ‘कांतारा’ की तो उसका अपना बड़ा दर्शक वर्ग भले है, लेकिन ‘जॉली एलएलबी 3’ के लिए नया कंपटीशन न होने की वजह से अक्षय कुमार, अरशद वारसी और सौरभ शुक्ला की तिकड़ी इस वीकेंड बढ़िया कमाल कर सकती है

फिल्म का बजट 120 करोड़ है और इसका वर्ल्डवाइड 19 दिनों में सैक्निल्क के मुताबिक 160 करोड़ बटोर लिए हैं. अब उम्मीद बंध रही है कि सुभाष कपूर के डायरेक्शन में बनी ये फिल्म आने वाले वीकेंड में ठीकठाक कमाई कर सकती है

ये भी पढ़ें:-

PM मोदी ने मुंबई मेट्रो की एक्वा लाइन का किया उद्घाटन, 12,200 करोड़ रुपये की लागत, जानें स्टेशन, रूट और किराए के बारे में

कानपुर के मिश्री बाजार में स्कूटर में ब्लास्ट, दुर्घटना है या कोई साजिश, 8 लोग घायल, फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची

इधर अमेरिका दे रहा टेंशन, उधर गुड न्यूज लेकर मुंबई पहुंचे ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर, भारत-ब्रिटेन के एजेंडे में क्या-क्या होगा शामिल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

Categories