Exclusive
Breaking News

CJP प्रदर्शन पर सुप्रीम कोर्ट सख्त: जंतर-मंतर मामले में केंद्र और दिल्ली पुलिस को नोटिस, इंटरनेट बंद करने पर सरकार ने मांगी माफी CJP प्रदर्शन पर सुप्रीम कोर्ट सख्त: जंतर-मंतर मामले में केंद्र और दिल्ली पुलिस को नोटिस, इंटरनेट बंद करने पर सरकार ने मांगी माफी

अभिनेता इमरान खान को 28 अक्टूबर तक भारत छोड़ने का नोटिस मिलने की खबर, मुंबई में प्रदर्शन के बाद पुलिस की कार्रवाई अभिनेता इमरान खान को 28 अक्टूबर तक भारत छोड़ने का नोटिस मिलने की खबर, मुंबई में प्रदर्शन के बाद पुलिस की कार्रवाई

सिरोही में दो युवतियों ने किया कीटनाशक का सेवन, बिगड़ी तबीयत; ट्रॉमा सेंटर में उपचार के बाद दोनों ICU में भर्ती सिरोही में दो युवतियों ने किया कीटनाशक का सेवन, बिगड़ी तबीयत; ट्रॉमा सेंटर में उपचार के बाद दोनों ICU में भर्ती

पाली में फर्जी पुलिस इंस्पेक्टर बनकर 5 लाख की ठगी: SP ऑफिस में CI होने का झांसा दिया, पेट्रोल पंप के नाम पर लिए रुपए; आरोपी गिरफ्तार पाली में फर्जी पुलिस इंस्पेक्टर बनकर 5 लाख की ठगी: SP ऑफिस में CI होने का झांसा दिया, पेट्रोल पंप के नाम पर लिए रुपए; आरोपी गिरफ्तार

पाली में मोक्षधाम के विश्राम गृह में मिला युवक का 4-5 दिन पुराना शव, बदबू आने पर चला पता, हाथ पर लिखे नाम से हुई पहचान पाली में मोक्षधाम के विश्राम गृह में मिला युवक का 4-5 दिन पुराना शव, बदबू आने पर चला पता, हाथ पर लिखे नाम से हुई पहचान

करणी सेना के अध्यक्ष महिपाल मकराना ने दी केंद्र सरकार को चेतावनी, यूजीसी कानून वापस नहीं लिया गया तो आंदोलन को उग्र रूप..
करणी सेना के अध्यक्ष महिपाल मकराना ने दी केंद्र सरकार को चेतावनी, यूजीसी कानून वापस नहीं लिया गया तो आंदोलन को उग्र रूप..

यूजीसी कानून के विरोध में सवर्ण समाज एक फरवरी को जयपुर के स्वर्ण समाज शहीद स्मारक पर बड़ा धरना-प्रदर्शन करने जा रहा है। इस आंदोलन को लेकर राजपूत करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष महिपाल सिंह मकराना ने मिडिया से बातचीत में सरकार को खुली चुनौती दी है। उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि यदि यूजीसी कानून वापस नहीं लिया गया तो आंदोलन को उग्र रूप दिया जाएगा।

जयपुर में केंद्र सरकार द्वारा लाए गए यूजीसी कानून के खिलाफ विरोध लगातार तेज होता जा रहा है। करणी सेना के नेतृत्व में बुधवार शाम को वीर दुर्गा दास सर्किल से खातीपुरा तक मशाल जुलूस निकाला गया। इस दौरान बड़ी संख्या में युवा हाथों में मशाल लेकर सड़कों पर उतरे और कानून के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन के दौरान यूजीसी कानून को वापस लेने की मांग करते हुए प्रदर्शनकारियों ने कानून की प्रतियां भी जलाईं। जुलूस में शामिल युवाओं का कहना था कि यह कानून शिक्षा व्यवस्था और बच्चों के भविष्य के खिलाफ है।

इस दौरान करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष महिपाल सिंह मकराना ने कहा कि यूजीसी का यह कानून बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ है और इसे किसी भी सूरत में स्वीकार नहीं किया जाएगा। उन्होंने इसे “थोपा हुआ कानून” बताते हुए कहा कि इसमें किसी तरह का संशोधन भी मंजूर नहीं किया जाएगा। मकराना ने स्पष्ट किया कि करणी सेना इस कानून के खिलाफ हर स्तर पर आंदोलन करेगी। आने वाले दिनों में विधानसभा का घेराव किया जाएगा और आवश्यकता पड़ी तो पूरे देश में सवर्ण समाज के साथ मिलकर बंद का आह्वान भी किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जब तक यह काला कानून वापस नहीं लिया जाता, तब तक आंदोलन जारी रहेगा।

वहीं, यूजीसी कानून को लेकर केंद्र सरकार का कहना है कि इसके तहत उच्च शिक्षा से जुड़े नियमों में बदलाव प्रस्तावित हैं। नए प्रावधानों के अनुसार कॉलेजों और विश्वविद्यालयों में नियुक्तियों, पाठ्यक्रम और प्रशासनिक व्यवस्था में यूजीसी और केंद्र सरकार की भूमिका बढ़ाई जाएगी। विरोध कर रहे संगठनों का आरोप है कि इससे शैक्षणिक संस्थानों की स्वायत्तता कमजोर होगी और राज्यों के अधिकार सीमित हो जाएंगे। उनका कहना है कि यह कानून शिक्षा व्यवस्था को पूरी तरह केंद्रीकृत करता है। इसी वजह से जयपुर सहित देश के कई हिस्सों में यूजीसी कानून के खिलाफ विरोध प्रदर्शन लगातार तेज हो रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

Categories