Exclusive
Breaking News

CJP प्रदर्शन पर सुप्रीम कोर्ट सख्त: जंतर-मंतर मामले में केंद्र और दिल्ली पुलिस को नोटिस, इंटरनेट बंद करने पर सरकार ने मांगी माफी CJP प्रदर्शन पर सुप्रीम कोर्ट सख्त: जंतर-मंतर मामले में केंद्र और दिल्ली पुलिस को नोटिस, इंटरनेट बंद करने पर सरकार ने मांगी माफी

अभिनेता इमरान खान को 28 अक्टूबर तक भारत छोड़ने का नोटिस मिलने की खबर, मुंबई में प्रदर्शन के बाद पुलिस की कार्रवाई अभिनेता इमरान खान को 28 अक्टूबर तक भारत छोड़ने का नोटिस मिलने की खबर, मुंबई में प्रदर्शन के बाद पुलिस की कार्रवाई

सिरोही में दो युवतियों ने किया कीटनाशक का सेवन, बिगड़ी तबीयत; ट्रॉमा सेंटर में उपचार के बाद दोनों ICU में भर्ती सिरोही में दो युवतियों ने किया कीटनाशक का सेवन, बिगड़ी तबीयत; ट्रॉमा सेंटर में उपचार के बाद दोनों ICU में भर्ती

पाली में फर्जी पुलिस इंस्पेक्टर बनकर 5 लाख की ठगी: SP ऑफिस में CI होने का झांसा दिया, पेट्रोल पंप के नाम पर लिए रुपए; आरोपी गिरफ्तार पाली में फर्जी पुलिस इंस्पेक्टर बनकर 5 लाख की ठगी: SP ऑफिस में CI होने का झांसा दिया, पेट्रोल पंप के नाम पर लिए रुपए; आरोपी गिरफ्तार

पाली में मोक्षधाम के विश्राम गृह में मिला युवक का 4-5 दिन पुराना शव, बदबू आने पर चला पता, हाथ पर लिखे नाम से हुई पहचान पाली में मोक्षधाम के विश्राम गृह में मिला युवक का 4-5 दिन पुराना शव, बदबू आने पर चला पता, हाथ पर लिखे नाम से हुई पहचान

इतिहास और संस्कृति के साथ ग्लोबल चर्चा: लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ ने की ट्रंप जूनियर की शाही मेहमान नवाजी
इतिहास और संस्कृति के साथ ग्लोबल चर्चा: लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ ने की ट्रंप जूनियर की शाही मेहमान नवाजी

उदयपुर में इन दिनों शाही विवाह समारोह की रौनक चरम पर है। इसी अवसर पर शहर पहुंचे डोनाल्ड ट्रंप जूनियर और उनके मित्र अमेरिकी बिजनेसमैन राज मंतेना ने शनिवार को उदयपुर सिटी पैलेस में मेवाड़ राजपरिवार के सदस्य डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ से शिष्टाचार भेंट की। यह मुलाकात इतिहास, संस्कृति और वैश्विक परिदृश्यों पर हुई अनौपचारिक बातचीत के कारण विशेष रही। भेंट के दौरान डॉ. लक्ष्यराज सिंह ने मेवाड़ के प्रतीक चिह्न ट्रंप जूनियर और मंतेना को भेंट किए। ट्रंप जूनियर ने इसे विशेष और यादगार अनुभव बताते हुए मेवाड़ की समृद्ध संस्कृति और आतिथ्य की सराहना की।

सिटी पैलेस पहुंचने पर डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ ने मेवाड़ी परंपरा के अनुरूप ट्रंप जूनियर और मंतेना का स्वागत किया। शाही आतिथ्य के इस स्वरूप ने दोनों मेहमानों को विशेष अनुभव प्रदान किया। मुलाकात के दौरान मेवाड़ की सांस्कृतिक विरासत, शौर्य परंपरा और यहां के राजवंशों के योगदान पर विस्तार से चर्चा हुई।

संवाद के दौरान ट्रंप जूनियर ने मेवाड़ के इतिहास और विशेष रूप से महाराणा कुम्भा, महाराणा सांगा और महाराणा प्रताप के शौर्य, निर्णय क्षमता और धर्मपालन की गहरी प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि इन ऐतिहासिक व्यक्तित्वों की गाथाएं प्रेरणादायक हैं और वैश्विक स्तर पर भी सम्मान का विषय हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

Categories