Exclusive
Breaking News

CJP प्रदर्शन पर सुप्रीम कोर्ट सख्त: जंतर-मंतर मामले में केंद्र और दिल्ली पुलिस को नोटिस, इंटरनेट बंद करने पर सरकार ने मांगी माफी CJP प्रदर्शन पर सुप्रीम कोर्ट सख्त: जंतर-मंतर मामले में केंद्र और दिल्ली पुलिस को नोटिस, इंटरनेट बंद करने पर सरकार ने मांगी माफी

अभिनेता इमरान खान को 28 अक्टूबर तक भारत छोड़ने का नोटिस मिलने की खबर, मुंबई में प्रदर्शन के बाद पुलिस की कार्रवाई अभिनेता इमरान खान को 28 अक्टूबर तक भारत छोड़ने का नोटिस मिलने की खबर, मुंबई में प्रदर्शन के बाद पुलिस की कार्रवाई

सिरोही में दो युवतियों ने किया कीटनाशक का सेवन, बिगड़ी तबीयत; ट्रॉमा सेंटर में उपचार के बाद दोनों ICU में भर्ती सिरोही में दो युवतियों ने किया कीटनाशक का सेवन, बिगड़ी तबीयत; ट्रॉमा सेंटर में उपचार के बाद दोनों ICU में भर्ती

पाली में फर्जी पुलिस इंस्पेक्टर बनकर 5 लाख की ठगी: SP ऑफिस में CI होने का झांसा दिया, पेट्रोल पंप के नाम पर लिए रुपए; आरोपी गिरफ्तार पाली में फर्जी पुलिस इंस्पेक्टर बनकर 5 लाख की ठगी: SP ऑफिस में CI होने का झांसा दिया, पेट्रोल पंप के नाम पर लिए रुपए; आरोपी गिरफ्तार

पाली में मोक्षधाम के विश्राम गृह में मिला युवक का 4-5 दिन पुराना शव, बदबू आने पर चला पता, हाथ पर लिखे नाम से हुई पहचान पाली में मोक्षधाम के विश्राम गृह में मिला युवक का 4-5 दिन पुराना शव, बदबू आने पर चला पता, हाथ पर लिखे नाम से हुई पहचान

मैक्रों बोले- दोनों देशों ने आज इस साझेदारी को विशेष रणनीतिक साझेदारी का दर्जा दिया, पीएम मोदी ने मैक्रों का किया स्वागत
मैक्रों बोले- दोनों देशों ने आज इस साझेदारी को विशेष रणनीतिक साझेदारी का दर्जा दिया, पीएम मोदी ने मैक्रों का किया स्वागत

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों मंगलवार को भारत पहुंच गए. उनका यह दौरा भारत और फ्रांस के बीच रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने के उद्देश्य से हो रहा है प्रधानमंत्री मोदी ने संयुक्त प्रेस वार्ता में कहा कि भारत और फ्रांस मिलकर भारत में एक ऐसा हेलिकॉप्टर बनाएंगे, जो माउंट एवरेस्ट जैसी ऊंचाइयों तक उड़ान भर सके।

पीएम मोदी ने कहा कि 15 हजार कंटेंट क्रिएटर्स लैब बनाई जाएंगी। हम टेक्सटाइल, केमिकल, इलेक्ट्रॉनिक, इन्फ्रास्ट्रक्चर, आदि क्षेत्रों में इनोवेशन को बढ़ावा देंगे। आज लगभग 50 फीसदी स्टार्टअप में एक महिला निदेशक है। एक बड़ी संख्या में छात्राएं स्टेम ग्रैजुएट बन रही हैं। स्वास्थ्य से लेकर स्पेस मिशन तक महिलाएं हर तरफ चमक बिखेर रही हैं।

पीएम मोदी ने मैक्रों का किया स्वागत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “मुझे अपने प्रिय मित्र राष्ट्रपति मैक्रोन का मुंबई में स्वागत करते हुए खुशी हो रही है. पिछले साल उन्होंने मुझे फ्रांस में एआई एक्शन कमेटी शिखर सम्मेलन में आमंत्रित किया था. उस समय हमने फ्रांस के सबसे बड़े बंदरगाह और फ्रांस और पूरे यूरोप के प्रमुख प्रवेश द्वार मार्सिले का दौरा किया था. इस बार जब राष्ट्रपति मैक्रोन एआई इम्पैक्ट समिट के लिए भारत में हैं, तो हमें भारत के प्रवेश द्वार मुंबई में उनका स्वागत करने का सौभाग्य प्राप्त है

EU से फ्री ट्रेड एग्रीमेंट का जिक्र

पीएम मोदी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में यूरोपीय संघ के साथ हुए फ्री ट्रेड एग्रीमेंट का जिक्र करते हुए कहा, ‘कुछ ही दिन पहले हमने ईयू से फ्री ट्रेड एग्रीमेंट किया, ये फ्री ट्रेड एग्रीमेंट भारत और फ्रांस के संबंधों में भी अभूतपूर्व गति लाएगा. इनोवेशन, आईसोलेशन से नहीं बल्कि कोलेबोरेशन से होता है. हर क्षेत्र में हम अपनी इंडस्ट्री और इनोवेशन को कलेक्ट करेंगे. हम अपने स्टूडेंट और रीर्सच के आदान प्रदान को सुगम बनाएंगे

मैक्रों बोले- दोनों देशों ने आज इस साझेदारी को विशेष रणनीतिक साझेदारी का दर्जा दिया

पीएम मोदी के बाद फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने अपने संबोधन में सबसे पहले भारत में अपने चौथे औपचारिक दौरे के दौरान गर्मजोशी से स्वागत करने के लिए धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि भारत और फ्रांस के बीच द्विपक्षीय संबंध विशेष और अद्वितीय हैं, जो विश्वास, पारदर्शिता और महत्वाकांक्षा पर आधारित हैं।
राष्ट्रपति मैक्रों ने बताया कि दोनों देशों ने आज इस साझेदारी को विशेष रणनीतिक साझेदारी का दर्जा दिया है, जिससे इसे नया महत्व मिला है। उन्होंने कहा कि पिछले आठ वर्षों में दोनों देशों ने अलग-अलग क्षेत्रों में कई नई पहल की हैं। उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि चाहे इंडो-पैसिफिक क्षेत्र हो, नई तकनीक, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस या अंतरराष्ट्रीय सौर गठबंधन जैसी परियोजनाएं हों, दोनों देशों ने मिलकर कई कदम उठाए हैं। राष्ट्रपति मैक्रों ने यह भी कहा कि दोनों देश कानून का सम्मान करते हैं और किसी भी क्षेत्र में एकाधिकार नहीं होने पर विश्वास रखते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

Categories