Exclusive
Breaking News

CJP प्रदर्शन पर सुप्रीम कोर्ट सख्त: जंतर-मंतर मामले में केंद्र और दिल्ली पुलिस को नोटिस, इंटरनेट बंद करने पर सरकार ने मांगी माफी CJP प्रदर्शन पर सुप्रीम कोर्ट सख्त: जंतर-मंतर मामले में केंद्र और दिल्ली पुलिस को नोटिस, इंटरनेट बंद करने पर सरकार ने मांगी माफी

अभिनेता इमरान खान को 28 अक्टूबर तक भारत छोड़ने का नोटिस मिलने की खबर, मुंबई में प्रदर्शन के बाद पुलिस की कार्रवाई अभिनेता इमरान खान को 28 अक्टूबर तक भारत छोड़ने का नोटिस मिलने की खबर, मुंबई में प्रदर्शन के बाद पुलिस की कार्रवाई

सिरोही में दो युवतियों ने किया कीटनाशक का सेवन, बिगड़ी तबीयत; ट्रॉमा सेंटर में उपचार के बाद दोनों ICU में भर्ती सिरोही में दो युवतियों ने किया कीटनाशक का सेवन, बिगड़ी तबीयत; ट्रॉमा सेंटर में उपचार के बाद दोनों ICU में भर्ती

पाली में फर्जी पुलिस इंस्पेक्टर बनकर 5 लाख की ठगी: SP ऑफिस में CI होने का झांसा दिया, पेट्रोल पंप के नाम पर लिए रुपए; आरोपी गिरफ्तार पाली में फर्जी पुलिस इंस्पेक्टर बनकर 5 लाख की ठगी: SP ऑफिस में CI होने का झांसा दिया, पेट्रोल पंप के नाम पर लिए रुपए; आरोपी गिरफ्तार

पाली में मोक्षधाम के विश्राम गृह में मिला युवक का 4-5 दिन पुराना शव, बदबू आने पर चला पता, हाथ पर लिखे नाम से हुई पहचान पाली में मोक्षधाम के विश्राम गृह में मिला युवक का 4-5 दिन पुराना शव, बदबू आने पर चला पता, हाथ पर लिखे नाम से हुई पहचान

माउंट आबू–आबूरोड मार्ग पर बड़ा सड़क हादसा; सुरक्षा दीवार से टकराकर बेकाबू भरी बस हुई, 17 यात्री घायल
माउंट आबू–आबूरोड मार्ग पर बड़ा सड़क हादसा; सुरक्षा दीवार से टकराकर बेकाबू भरी बस हुई, 17 यात्री घायल

माउंट आबू–आबूरोड मार्ग पर रविवार को एक बड़ा सड़क हादसा हो गया. माउंट आबू से आबूरोड की ओर आ रही एक निजी बस वीरबाबा मंदिर के पास अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई. हादसे में बस में सवार करीब 15 से 17 लोग घायल हो गए घटना रविवार सुबह 11:30 बजे माउंट आबू-आबूरोड मार्ग की है। सूचना मिलने पर माउंट आबू पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को बाहर निकालकर आबूरोड स्थित ट्रोमा सेंटर में भर्ती कराया।

पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को बस से बाहर निकाला. 108 एंबुलेंस की सहायता से सभी घायलों को उपचार के लिए आबूरोड स्थित ट्रॉमा सेंटर लाया गया. जानकारी के अनुसार, बस में सवार सभी यात्री अहमदाबाद के एक निजी कंपनी के कर्मचारी थे, जो माउंट आबू घूमने के लिए आए हुए थे, और वापस लौटते समय यह हादसा हुआ

Image

आबूरोड सदर थाने के एसआई गोकुलराम ने बताया-घटना बीरबाबा मंदिर के पास हुई। जहां बस एक सुरक्षा दीवार से टकराकर बेकाबू होकर पलट गई। अहमदाबाद के सानंद स्थित मैरिको कंपनी के 56 कर्मचारी शनिवार को माउंट आबू घूमने के लिए आए थे। रविवार की सुबह वह वापस गुजरात के लिए रवाना हुए थे।

एसआई गोकुलराम ने बताया-हादसे में घायल सभी 17 लोगों का इलाज किया जा रहा है। बस को रास्ते से हटाकर ट्रैफिक सुचारू कराया है। किसी भी यात्री की हालत गंभीर नहीं हैं।

आबूरोड- यात्रियों से भरी बस पलटी 17 घायल, माउंट आए थे गुजरात के यात्री,  सुरक्षा दीवार से टकराकर बेकाबू हुई बस - Pali Sirohi Online

हादसे के बाद आबूरोड सदर थाना पुलिस भी अस्पताल पहुंची, और घायलों की स्थिति की जानकारी ली. ट्रॉमा सेंटर में घायलों की संख्या अधिक होने के कारण अव्यवस्थाएं देखने को मिलीं. बेड की कमी के चलते कुछ घायलों को जमीन पर लिटाकर उपचार करना पड़ा, जिससे अस्पताल प्रबंधन की तैयारियों पर सवाल खड़े हो गए. फिलहाल सभी घायलों का उपचार जारी है, वहीं पुलिस हादसे के कारणों की जांच में जुटी हुई है

घटना की सूचना के बाद माउंट आबू एसडीएम डॉ.अंशु प्रिया मौके पर पहुंची और घायलों के उपचार की जानकारी ली। इस दौरान एक मरीज को जमीन पर लेटा हुआ देखकर उन्होंने नाराजगी जाहिर की। इस पर फौरन मरीज को स्ट्रेक्चर पर लिटाया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

Categories