Exclusive
Breaking News

CJP प्रदर्शन पर सुप्रीम कोर्ट सख्त: जंतर-मंतर मामले में केंद्र और दिल्ली पुलिस को नोटिस, इंटरनेट बंद करने पर सरकार ने मांगी माफी CJP प्रदर्शन पर सुप्रीम कोर्ट सख्त: जंतर-मंतर मामले में केंद्र और दिल्ली पुलिस को नोटिस, इंटरनेट बंद करने पर सरकार ने मांगी माफी

अभिनेता इमरान खान को 28 अक्टूबर तक भारत छोड़ने का नोटिस मिलने की खबर, मुंबई में प्रदर्शन के बाद पुलिस की कार्रवाई अभिनेता इमरान खान को 28 अक्टूबर तक भारत छोड़ने का नोटिस मिलने की खबर, मुंबई में प्रदर्शन के बाद पुलिस की कार्रवाई

सिरोही में दो युवतियों ने किया कीटनाशक का सेवन, बिगड़ी तबीयत; ट्रॉमा सेंटर में उपचार के बाद दोनों ICU में भर्ती सिरोही में दो युवतियों ने किया कीटनाशक का सेवन, बिगड़ी तबीयत; ट्रॉमा सेंटर में उपचार के बाद दोनों ICU में भर्ती

पाली में फर्जी पुलिस इंस्पेक्टर बनकर 5 लाख की ठगी: SP ऑफिस में CI होने का झांसा दिया, पेट्रोल पंप के नाम पर लिए रुपए; आरोपी गिरफ्तार पाली में फर्जी पुलिस इंस्पेक्टर बनकर 5 लाख की ठगी: SP ऑफिस में CI होने का झांसा दिया, पेट्रोल पंप के नाम पर लिए रुपए; आरोपी गिरफ्तार

पाली में मोक्षधाम के विश्राम गृह में मिला युवक का 4-5 दिन पुराना शव, बदबू आने पर चला पता, हाथ पर लिखे नाम से हुई पहचान पाली में मोक्षधाम के विश्राम गृह में मिला युवक का 4-5 दिन पुराना शव, बदबू आने पर चला पता, हाथ पर लिखे नाम से हुई पहचान

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की सुरक्षा में बड़ी चूक! लैंडिंग के वक्त हेलीपैड पर धंसे हेलीकॉप्टर के पहिए, पुलिस और फायर डिपार्टमेंट की मदद से निकला हेलीकॉप्टर
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की सुरक्षा में बड़ी चूक! लैंडिंग के वक्त हेलीपैड पर धंसे हेलीकॉप्टर के पहिए, पुलिस और फायर डिपार्टमेंट की मदद से निकला हेलीकॉप्टर

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की सुरक्षा में बड़ी चूक का मामला सामने आया है. राष्ट्रपति को सबरीमाला यात्रा पर ले जा रहा हेलीकॉप्टर बुधवार (22 अक्टूबर) को केरल के एक लैंडिंग पैड पर फंस गया. हेलीकॉप्टर के पहिए हेलीपैड पर धंस गए. सूत्रों के मुताबिक हेलीपैड को बनाने का काम आखिरी समय पर शुरू किया गया, जिससे कॉन्क्रीट और सीमेंट का मिक्चर पूरी तरह सूख नहीं पाया.

Video: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के हेलीकॉप्टर की लैंडिंग के दौरान हेलीपैड  धंसा, बाल-बाल बची जान - Video President Draupadi Murmu visits Sabarimala  helipad collapses during ...

राष्ट्रपति की यात्रा के दौरान सबरीमाला में हेलीपैड का निर्माण अंतिम समय में किया गया. बताया गया कि हेलीपैड पर कॉन्क्रीट का काम बुधवार सुबह पूरा हुआ. सूत्रों के मुताबिक, हेलीपैड बनाने का निर्णय मंगलवार (21 अक्टूबर) शाम को ही लिया गया था और पायलटों के निर्देश पर रात में ही कॉन्क्रीट डालने का काम शुरू हो गया. सुबह तक काम पूरा किया गया, ताकि राष्ट्रपति का हेलीकॉप्टर वहां उतर सके. हालांकि, राज्य खुफिया विभाग ने पहले ही चेतावनी दी थी कि हेलीपैड का कॉन्क्रीट पूरी तरह सूखा नहीं है, इसलिए वहां हेलीकॉप्टर न उतारा जाए. यह चेतावनी नजरअंदाज कर दी गई

घटना के बाद पुलिस और फायर डिपार्टमेंट के कर्मियों हेलीकॉप्टर को निकालने के प्रयास में जुट गए. काफी मशक्कत के बाद हेलीकॉप्टर को निकाल लिया गया. अहम बात यह भी है कि राष्ट्रपति की सबरीमाला यात्रा के दौरान सुबह चार बजे तक यह स्पष्ट नहीं था कि यात्रा सड़क मार्ग से होगी या हवाई मार्ग से. राष्ट्रपति सचिवालय ने तिरुवनंतपुरम से पंपा तक सड़क मार्ग की संभावना पर विचार किया था, जिसके चलते पुलिस को सड़क पर तैनात किया गया

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

Categories