Exclusive
Breaking News

CJP प्रदर्शन पर सुप्रीम कोर्ट सख्त: जंतर-मंतर मामले में केंद्र और दिल्ली पुलिस को नोटिस, इंटरनेट बंद करने पर सरकार ने मांगी माफी CJP प्रदर्शन पर सुप्रीम कोर्ट सख्त: जंतर-मंतर मामले में केंद्र और दिल्ली पुलिस को नोटिस, इंटरनेट बंद करने पर सरकार ने मांगी माफी

अभिनेता इमरान खान को 28 अक्टूबर तक भारत छोड़ने का नोटिस मिलने की खबर, मुंबई में प्रदर्शन के बाद पुलिस की कार्रवाई अभिनेता इमरान खान को 28 अक्टूबर तक भारत छोड़ने का नोटिस मिलने की खबर, मुंबई में प्रदर्शन के बाद पुलिस की कार्रवाई

सिरोही में दो युवतियों ने किया कीटनाशक का सेवन, बिगड़ी तबीयत; ट्रॉमा सेंटर में उपचार के बाद दोनों ICU में भर्ती सिरोही में दो युवतियों ने किया कीटनाशक का सेवन, बिगड़ी तबीयत; ट्रॉमा सेंटर में उपचार के बाद दोनों ICU में भर्ती

पाली में फर्जी पुलिस इंस्पेक्टर बनकर 5 लाख की ठगी: SP ऑफिस में CI होने का झांसा दिया, पेट्रोल पंप के नाम पर लिए रुपए; आरोपी गिरफ्तार पाली में फर्जी पुलिस इंस्पेक्टर बनकर 5 लाख की ठगी: SP ऑफिस में CI होने का झांसा दिया, पेट्रोल पंप के नाम पर लिए रुपए; आरोपी गिरफ्तार

पाली में मोक्षधाम के विश्राम गृह में मिला युवक का 4-5 दिन पुराना शव, बदबू आने पर चला पता, हाथ पर लिखे नाम से हुई पहचान पाली में मोक्षधाम के विश्राम गृह में मिला युवक का 4-5 दिन पुराना शव, बदबू आने पर चला पता, हाथ पर लिखे नाम से हुई पहचान

मुख्यमंत्री के सुमेरपुर दौरे को लेकर मंत्री जोराराम कुमावत ने संभाला मोर्चा: SDM, पालिकाध्यक्ष और ईओ के साथ टाउन हॉल व हेलीपैड की परखीं व्यवस्थाएं
मुख्यमंत्री के सुमेरपुर दौरे को लेकर मंत्री जोराराम कुमावत ने संभाला मोर्चा: SDM, पालिकाध्यक्ष और ईओ के साथ टाउन हॉल व हेलीपैड की परखीं व्यवस्थाएं

सुमेरपुर (पाली)। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के 30 सितंबर को प्रस्तावित सुमेरपुर प्रवास और भव्य कार्यकर्ता सम्मेलन की तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए मंगलवार को कैबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत एक्शन मोड में नजर आए। पशुपालन, गोपालन एवं देवस्थान विभाग के कैबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत ने सुमेरपुर उपखंड अधिकारी (SDM) कालूराम कुम्हार, नगर पालिका अध्यक्ष चतुर्भुज शर्मा और नगर पालिका अधिशासी अधिकारी (EO) नरपत सिंह राजपुरोहित सहित प्रशासनिक लश्कर के साथ टाउन हॉल और प्रस्तावित हेलीपैड स्थल का सघन निरीक्षण किया।

May be an image of one or more people

हेलीपैड से लेकर मुख्य सभा स्थल तक सुरक्षा और बैठक व्यवस्था का जायजा

निरीक्षण के दौरान कैबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत ने अधिकारियों के साथ सबसे पहले हेलीपैड स्थल की सुरक्षा, बैरिकेडिंग, अग्निशमन और लैंडिंग मानकों की पड़ताल की। इसके बाद पूरा प्रशासनिक अमला टाउन हॉल पहुंचा, जहां मुख्यमंत्री के प्रस्तावित 2 घंटे के कार्यकर्ता महासंवाद को लेकर मंच, वीआईपी लाउंज, कार्यकर्ताओं की बैठक व्यवस्था, पेयजल, साउंड सिस्टम और निर्बाध विद्युत आपूर्ति की तैयारियों को बारीकी से देखा गया।

मंत्री ने उपखंड अधिकारी कालूराम कुम्हार और ईओ नरपत सिंह राजपुरोहित से नगर की सफाई व्यवस्था, मुख्य मार्गों पर सुगम यातायात प्रबंधन तथा बाहर से आने वाले वाहनों के लिए समुचित पार्किंग स्थलों के संबंध में विस्तृत रिपोर्ट ली।

May be an image of one or more people and hospital

‘समय पर पूरी हों सभी तैयारियां, कार्यकर्ताओं को न हो कोई असुविधा’

कैबिनेट मंत्री ने मौके पर मौजूद अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर सुरक्षा और प्रशासनिक प्रोटोकॉल में किसी प्रकार की कोताही न बरती जाए। पालिका अध्यक्ष चतुर्भुज शर्मा ने नगर पालिका स्तर पर की जा रही तैयारियों की जानकारी दी, जिस पर मंत्री ने पूरे प्रशासनिक एवं पालिका तंत्र को आपसी तालमेल बनाकर समयबद्ध तरीके से सारे कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

Categories