Exclusive
Breaking News

CJP प्रदर्शन पर सुप्रीम कोर्ट सख्त: जंतर-मंतर मामले में केंद्र और दिल्ली पुलिस को नोटिस, इंटरनेट बंद करने पर सरकार ने मांगी माफी CJP प्रदर्शन पर सुप्रीम कोर्ट सख्त: जंतर-मंतर मामले में केंद्र और दिल्ली पुलिस को नोटिस, इंटरनेट बंद करने पर सरकार ने मांगी माफी

अभिनेता इमरान खान को 28 अक्टूबर तक भारत छोड़ने का नोटिस मिलने की खबर, मुंबई में प्रदर्शन के बाद पुलिस की कार्रवाई अभिनेता इमरान खान को 28 अक्टूबर तक भारत छोड़ने का नोटिस मिलने की खबर, मुंबई में प्रदर्शन के बाद पुलिस की कार्रवाई

सिरोही में दो युवतियों ने किया कीटनाशक का सेवन, बिगड़ी तबीयत; ट्रॉमा सेंटर में उपचार के बाद दोनों ICU में भर्ती सिरोही में दो युवतियों ने किया कीटनाशक का सेवन, बिगड़ी तबीयत; ट्रॉमा सेंटर में उपचार के बाद दोनों ICU में भर्ती

पाली में फर्जी पुलिस इंस्पेक्टर बनकर 5 लाख की ठगी: SP ऑफिस में CI होने का झांसा दिया, पेट्रोल पंप के नाम पर लिए रुपए; आरोपी गिरफ्तार पाली में फर्जी पुलिस इंस्पेक्टर बनकर 5 लाख की ठगी: SP ऑफिस में CI होने का झांसा दिया, पेट्रोल पंप के नाम पर लिए रुपए; आरोपी गिरफ्तार

पाली में मोक्षधाम के विश्राम गृह में मिला युवक का 4-5 दिन पुराना शव, बदबू आने पर चला पता, हाथ पर लिखे नाम से हुई पहचान पाली में मोक्षधाम के विश्राम गृह में मिला युवक का 4-5 दिन पुराना शव, बदबू आने पर चला पता, हाथ पर लिखे नाम से हुई पहचान

राजस्थान विधानसभा में हंगामा: विधायक रफीक खान ने जेडीए और नगर निगम पर छोटे मकानों को सील कर वसूली का आरोप लगाया
राजस्थान विधानसभा में हंगामा: विधायक रफीक खान ने जेडीए और नगर निगम पर छोटे मकानों को सील कर वसूली का आरोप लगाया

राजस्थान विधानसभा में गुरुवार को ध्यानाकर्षण प्रस्ताव के दौरान कांग्रेस के मुख्य सचेतक और आदर्श नगर विधायक रफीक खान ने राज्य में बढ़ते भ्रष्टाचार का मुद्दा उठाया। उन्होंने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि प्रदेश में बिना भ्रष्टाचार के एक भी मकान का पट्टा जारी नहीं हो रहा है और आम आदमी परेशान है। रफीक खान ने कहा कि जयपुर में 50-50 और 100-100 गज के छोटे मकानों को सील किया जा रहा है, जबकि बड़े बंगलों और प्रभावशाली लोगों के निर्माण कार्यों को नजरअंदाज किया जा रहा है। उन्होंने इसे दोहरा मापदंड बताते हुए कहा कि गरीबों को निशाना बनाया जा रहा है।

सदन में सत्ता पक्ष की ओर से आपत्ति जताए जाने पर खान ने चुनौती दी कि जयपुर में कोई एक निर्माण दिखाया जाए जहां बिना भ्रष्टाचार के काम हो रहा हो। उनके बयान के दौरान सदन में बहस का माहौल बना रहा।

खान ने दावा किया कि कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में करीब 14 लाख पट्टे जारी किए गए थे, लेकिन वर्तमान सरकार के कार्यकाल में एक भी नया पट्टा जारी नहीं हुआ। उन्होंने जेडीए और नगर निगम पर भ्रष्टाचार में लिप्त होने का आरोप लगाते हुए कहा कि छोटे मकानों को सीज कर बाद में पैसों के लेन-देन से मामलों को दबाया जाता है।

रफीक खान ने यह भी आरोप लगाया कि भजनलाल सरकार भूमाफियाओं की संरक्षक बन चुकी है। आदर्श नगर क्षेत्र के बगराना इलाके में पुनर्वास फ्लैट्स के आसपास अवैध दखलंदाजी और सवाई चक की सरकारी जमीन पर कथित कब्जों का उल्लेख करते हुए उन्होंने प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल उठाए। खान ने कहा कि कांग्रेस भ्रष्टाचार और भूमाफियाओं के खिलाफ आवाज उठाती रहेगी और आमजन के अधिकारों की रक्षा के लिए संघर्ष जारी रखेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

Categories