Exclusive
Breaking News

CJP प्रदर्शन पर सुप्रीम कोर्ट सख्त: जंतर-मंतर मामले में केंद्र और दिल्ली पुलिस को नोटिस, इंटरनेट बंद करने पर सरकार ने मांगी माफी CJP प्रदर्शन पर सुप्रीम कोर्ट सख्त: जंतर-मंतर मामले में केंद्र और दिल्ली पुलिस को नोटिस, इंटरनेट बंद करने पर सरकार ने मांगी माफी

अभिनेता इमरान खान को 28 अक्टूबर तक भारत छोड़ने का नोटिस मिलने की खबर, मुंबई में प्रदर्शन के बाद पुलिस की कार्रवाई अभिनेता इमरान खान को 28 अक्टूबर तक भारत छोड़ने का नोटिस मिलने की खबर, मुंबई में प्रदर्शन के बाद पुलिस की कार्रवाई

सिरोही में दो युवतियों ने किया कीटनाशक का सेवन, बिगड़ी तबीयत; ट्रॉमा सेंटर में उपचार के बाद दोनों ICU में भर्ती सिरोही में दो युवतियों ने किया कीटनाशक का सेवन, बिगड़ी तबीयत; ट्रॉमा सेंटर में उपचार के बाद दोनों ICU में भर्ती

पाली में फर्जी पुलिस इंस्पेक्टर बनकर 5 लाख की ठगी: SP ऑफिस में CI होने का झांसा दिया, पेट्रोल पंप के नाम पर लिए रुपए; आरोपी गिरफ्तार पाली में फर्जी पुलिस इंस्पेक्टर बनकर 5 लाख की ठगी: SP ऑफिस में CI होने का झांसा दिया, पेट्रोल पंप के नाम पर लिए रुपए; आरोपी गिरफ्तार

पाली में मोक्षधाम के विश्राम गृह में मिला युवक का 4-5 दिन पुराना शव, बदबू आने पर चला पता, हाथ पर लिखे नाम से हुई पहचान पाली में मोक्षधाम के विश्राम गृह में मिला युवक का 4-5 दिन पुराना शव, बदबू आने पर चला पता, हाथ पर लिखे नाम से हुई पहचान

50 हजार से अधिक राजस्थान कांग्रेस कार्यकर्ता दिल्ली की महारैली में लेंगे भाग; बसों में भरकर जत्थे हुए रवाना
50 हजार से अधिक राजस्थान कांग्रेस कार्यकर्ता दिल्ली की महारैली में लेंगे भाग; बसों में भरकर जत्थे हुए रवाना

दिल्ली में 14 दिसंबर 2025 को प्रस्तावित कांग्रेस की महारैली की तैयारियों को लेकर राजस्थान कांग्रेस के प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली सहित तमाम बड़े नेता दिल्ली पहुंच गए हैं। पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने भी राजस्थान में कांग्रेस नेताओं और पदाधिकारियों से दिल्ली पहुंचने की अपील की है। गहलोत ने कहा-  कांग्रेस पार्टी द्वारा 14 दिसम्बर, 2025 को दिल्ली के रामलीला मैदान में वोट चोरी के खिलाफ तथा लोकतंत्र एवं संविधान की रक्षा के लिए आयोजित ’वोट चोर-गद्दी छोड़’ रैली में आप सभी साथियों सहित सम्मिलित होकर रैली को सफल बनायें।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा ने बताया कि प्रदेश की सभी 200 विधानसभा क्षेत्रों से रैली में शामिल होने वाले कार्यकर्ताओं और नेताओं की सूची तैयार कर ली गई है, साथ ही वाहनों की संख्या और यात्रा से जुड़े प्रबंध भी कर लिए गए हैं।

डोटासरा ने कहा कि राजस्थान से 50 हजार से अधिक कार्यकर्ता दिल्ली की महारैली में भाग लेंगे। प्रत्येक जिले से जाने वाले कार्यकर्ताओं की व्यवस्था और सुविधाओं की जिम्मेदारी संबंधित जिलाध्यक्षों को सौंपी गई है। इसके लिए विधानसभा और ब्लॉक स्तर तक समन्वयक नियुक्त किए गए हैं।

कांग्रेस के राष्ट्रीय संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल ने राजस्थान कांग्रेस की तैयारियों की सराहना करते हुए कहा कि दिल्ली के निकट होने के कारण इस बार राजस्थान से सबसे बड़ी भागीदारी देखने को मिलेगी। उन्होंने आशंका जताई कि भाजपा सरकार रैली को लेकर तरह-तरह की बाधाएं खड़ी कर सकती है, इसलिए सभी कार्यकर्ताओं को समय से पहले रामलीला मैदान पहुंचने का आह्वान किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

Categories