Exclusive
Breaking News

CJP प्रदर्शन पर सुप्रीम कोर्ट सख्त: जंतर-मंतर मामले में केंद्र और दिल्ली पुलिस को नोटिस, इंटरनेट बंद करने पर सरकार ने मांगी माफी CJP प्रदर्शन पर सुप्रीम कोर्ट सख्त: जंतर-मंतर मामले में केंद्र और दिल्ली पुलिस को नोटिस, इंटरनेट बंद करने पर सरकार ने मांगी माफी

अभिनेता इमरान खान को 28 अक्टूबर तक भारत छोड़ने का नोटिस मिलने की खबर, मुंबई में प्रदर्शन के बाद पुलिस की कार्रवाई अभिनेता इमरान खान को 28 अक्टूबर तक भारत छोड़ने का नोटिस मिलने की खबर, मुंबई में प्रदर्शन के बाद पुलिस की कार्रवाई

सिरोही में दो युवतियों ने किया कीटनाशक का सेवन, बिगड़ी तबीयत; ट्रॉमा सेंटर में उपचार के बाद दोनों ICU में भर्ती सिरोही में दो युवतियों ने किया कीटनाशक का सेवन, बिगड़ी तबीयत; ट्रॉमा सेंटर में उपचार के बाद दोनों ICU में भर्ती

पाली में फर्जी पुलिस इंस्पेक्टर बनकर 5 लाख की ठगी: SP ऑफिस में CI होने का झांसा दिया, पेट्रोल पंप के नाम पर लिए रुपए; आरोपी गिरफ्तार पाली में फर्जी पुलिस इंस्पेक्टर बनकर 5 लाख की ठगी: SP ऑफिस में CI होने का झांसा दिया, पेट्रोल पंप के नाम पर लिए रुपए; आरोपी गिरफ्तार

पाली में मोक्षधाम के विश्राम गृह में मिला युवक का 4-5 दिन पुराना शव, बदबू आने पर चला पता, हाथ पर लिखे नाम से हुई पहचान पाली में मोक्षधाम के विश्राम गृह में मिला युवक का 4-5 दिन पुराना शव, बदबू आने पर चला पता, हाथ पर लिखे नाम से हुई पहचान

पाली - मकान का पट्‌टा बनाने के बदले मांगे थे डेढ़ लाख रुपए, रिश्वत लेते ग्राम पंचायत प्रशासक गिरफ्तार, एसीबी ने रंगे हाथों पकड़ा
पाली – मकान का पट्‌टा बनाने के बदले मांगे थे डेढ़ लाख रुपए, रिश्वत लेते ग्राम पंचायत प्रशासक गिरफ्तार, एसीबी ने रंगे हाथों पकड़ा

पाली के जाणुंदा ग्राम पंचायत के प्रशासक अरूण कुमार जाणुंदा पंचायत समिति मारवाड़ जंक्शन को डेढ़ लाख रुपए की रिश्वत लेते हुए रविवार को रंगे हाथों ACB पाली ने गिरफ्तार किया। रहवासी मकान का पट्‌टा बनाने की एवज में रिश्वत मांगी गई थी। पीड़ित की शिकायत पर एसीबी द्वितीय पाली ने शिकायत का सत्यापन कर रविवार को कार्रवाई को अंजाम दिया।

भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस स्मिता श्रीवास्तव ने बताया कि ACB चौकी पाली द्वितीय के ASP खींव सिंह को पीड़ित ने शिकायत दी कि परिवादी से उसके रहवासीय मकान का पट्टा बनाने की एवज में अरूण कुमार प्रशासक ग्राम पंचायत जाणुंदा पंचायत समिति मारवाड़ जंक्शन जिला पाली ने 2.70 लाख रुपए रिश्वत के रूप में मांगकर परेशान कर रहा है।

इसके बाद भूवन भूषण यादव उप महानिरीक्षक पुलिस एसीबी रेंज जोधपुर के सुपरविजन में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो पाली द्वितीय के ASP प्रभारी खींव सिंह और उनकी टीम ने रिश्वत राशि मांग का सत्यापन करवाया। मामला सही पाए जाने पर रविवार 28 सितम्बर को ट्रेप कार्रवाई की गई।

इसमें आरोपी अरूण कुमार, प्रशासक ग्राम पंचायत जाणुंदा को कुल रिश्वत राशि मांग के 2.70 लाख रुपए में से पहली किस्त के रूप में रिश्वत के रुपए 1.50 लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो रेंज जोधपुर के भुवन भूषण यादव उप महानिरीक्षक के सुपरविजन में आरोपी से पूछताछ तथा अग्रिम कार्रवाई जारी है। एसीबी द्वारा मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अन्तर्गत प्रकरण दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ेंः

डॉ. लक्ष्यराजसिंह मेवाड़ उदयपुर क्रिकेट एसोसिएशन (यूडीसीए) के चुनाव में तीसरी बार निर्विरोध अध्यक्ष बने

बरकत नगर किसान मार्ग एवं दुर्गापुरा मण्डल में गूंजा नारा – “वोट चोर गद्दी छोड़”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

Categories