Exclusive
Breaking News

CJP प्रदर्शन पर सुप्रीम कोर्ट सख्त: जंतर-मंतर मामले में केंद्र और दिल्ली पुलिस को नोटिस, इंटरनेट बंद करने पर सरकार ने मांगी माफी CJP प्रदर्शन पर सुप्रीम कोर्ट सख्त: जंतर-मंतर मामले में केंद्र और दिल्ली पुलिस को नोटिस, इंटरनेट बंद करने पर सरकार ने मांगी माफी

अभिनेता इमरान खान को 28 अक्टूबर तक भारत छोड़ने का नोटिस मिलने की खबर, मुंबई में प्रदर्शन के बाद पुलिस की कार्रवाई अभिनेता इमरान खान को 28 अक्टूबर तक भारत छोड़ने का नोटिस मिलने की खबर, मुंबई में प्रदर्शन के बाद पुलिस की कार्रवाई

सिरोही में दो युवतियों ने किया कीटनाशक का सेवन, बिगड़ी तबीयत; ट्रॉमा सेंटर में उपचार के बाद दोनों ICU में भर्ती सिरोही में दो युवतियों ने किया कीटनाशक का सेवन, बिगड़ी तबीयत; ट्रॉमा सेंटर में उपचार के बाद दोनों ICU में भर्ती

पाली में फर्जी पुलिस इंस्पेक्टर बनकर 5 लाख की ठगी: SP ऑफिस में CI होने का झांसा दिया, पेट्रोल पंप के नाम पर लिए रुपए; आरोपी गिरफ्तार पाली में फर्जी पुलिस इंस्पेक्टर बनकर 5 लाख की ठगी: SP ऑफिस में CI होने का झांसा दिया, पेट्रोल पंप के नाम पर लिए रुपए; आरोपी गिरफ्तार

पाली में मोक्षधाम के विश्राम गृह में मिला युवक का 4-5 दिन पुराना शव, बदबू आने पर चला पता, हाथ पर लिखे नाम से हुई पहचान पाली में मोक्षधाम के विश्राम गृह में मिला युवक का 4-5 दिन पुराना शव, बदबू आने पर चला पता, हाथ पर लिखे नाम से हुई पहचान

पाली: टोल प्लाजा पर चिकित्सा विभाग ने कैंप लगाया, वाहन चालकों की आँखें जांची, चश्मे वितरित किए
पाली: टोल प्लाजा पर चिकित्सा विभाग ने कैंप लगाया, वाहन चालकों की आँखें जांची, चश्मे वितरित किए

पाली, 13 नवम्बर 2025/ चिकित्सा विभाग की ओर से पाली जिले के तीन टोल प्लाजा पर सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा जागरूकता अभियान के तहत गुरुवार को निःशुल्क आंखों की जांच एवं स्वास्थ्य शिविर का आयोजन हुआ।

May be an image of text

सीएमएचओ डॉ विकास मारवाल ने बताया कि सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा जागरूकता अभियान के तहत जिला सड़क सुरक्षा समिति पाली के अध्यक्ष एवं जिला कलेक्टर एलएन मंत्री के निर्देशानुसार गुरुवार को चिकित्सा विभाग की ओर से टोल प्लाजा गाजनगढ़, बिरामी व जाडन टोल से गुजर रहे वाहन चालकों की आंखों एवं स्वास्थ्य की जांच की गई।

May be an image of one or more people, people studying, dais and text

गाजनगढ़ टोल पर बांगड चिकित्सालय के ऑप्टोमोलॉजिस्ट जितेंद्र कुमार, खुशबू, आशीष ने, जाडन टोल पर ईश्वर सिंह, गरिमा चौहान तथा बिरामी टोल प्लाजा पर चेतन कुमार, सरिता चौधरी, योगेश व अभिषेक के द्वारा वाहन चालकों का नेत्र परीक्षण किया गया तथा कई वाहन चालकों को चश्मे वितरित किए गए। साथ ही कई वाहन चालकों को आई ड्राप भी दी गई। उन्होंने बताया कि मिनिस्ट्री ऑफ रोड ट्रांसपोर्ट एंड हाइवे के निर्देशानुसार वाहन चालकों का निःशुल्क नेत्र परीक्षण 4 नवंबर से 18 नवंबर तक चलेगा। इस मौके पर टोल कर्मचारियो के साथ आसपास के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

Categories