Exclusive
Breaking News

CJP प्रदर्शन पर सुप्रीम कोर्ट सख्त: जंतर-मंतर मामले में केंद्र और दिल्ली पुलिस को नोटिस, इंटरनेट बंद करने पर सरकार ने मांगी माफी CJP प्रदर्शन पर सुप्रीम कोर्ट सख्त: जंतर-मंतर मामले में केंद्र और दिल्ली पुलिस को नोटिस, इंटरनेट बंद करने पर सरकार ने मांगी माफी

अभिनेता इमरान खान को 28 अक्टूबर तक भारत छोड़ने का नोटिस मिलने की खबर, मुंबई में प्रदर्शन के बाद पुलिस की कार्रवाई अभिनेता इमरान खान को 28 अक्टूबर तक भारत छोड़ने का नोटिस मिलने की खबर, मुंबई में प्रदर्शन के बाद पुलिस की कार्रवाई

सिरोही में दो युवतियों ने किया कीटनाशक का सेवन, बिगड़ी तबीयत; ट्रॉमा सेंटर में उपचार के बाद दोनों ICU में भर्ती सिरोही में दो युवतियों ने किया कीटनाशक का सेवन, बिगड़ी तबीयत; ट्रॉमा सेंटर में उपचार के बाद दोनों ICU में भर्ती

पाली में फर्जी पुलिस इंस्पेक्टर बनकर 5 लाख की ठगी: SP ऑफिस में CI होने का झांसा दिया, पेट्रोल पंप के नाम पर लिए रुपए; आरोपी गिरफ्तार पाली में फर्जी पुलिस इंस्पेक्टर बनकर 5 लाख की ठगी: SP ऑफिस में CI होने का झांसा दिया, पेट्रोल पंप के नाम पर लिए रुपए; आरोपी गिरफ्तार

पाली में मोक्षधाम के विश्राम गृह में मिला युवक का 4-5 दिन पुराना शव, बदबू आने पर चला पता, हाथ पर लिखे नाम से हुई पहचान पाली में मोक्षधाम के विश्राम गृह में मिला युवक का 4-5 दिन पुराना शव, बदबू आने पर चला पता, हाथ पर लिखे नाम से हुई पहचान

सुमेरपुर में बापू और शास्त्री जी को नमन: कैबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत और पालिका अध्यक्ष चत्रभुज शर्मा की अगुवाई में हुआ श्रमदान; 'स्वच्छता ही सेवा' अभियान के तहत दिया स्वच्छ सुमेरपुर का संदेश
सुमेरपुर में बापू और शास्त्री जी को नमन: कैबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत और पालिका अध्यक्ष चत्रभुज शर्मा की अगुवाई में हुआ श्रमदान; ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान के तहत दिया स्वच्छ सुमेरपुर का संदेश

सुमेरपुर (पाली)। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न लाल बहादुर शास्त्री की पावन जयंती के अवसर पर सुमेरपुर नगर में विभिन्न गरिमामय कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस दौरान राजस्थान सरकार के कैबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत तथा नगर पालिका अध्यक्ष चत्रभुज शर्मा के नेतृत्व में जनप्रतिनिधियों, पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने गांधी सर्किल और शास्त्री सर्किल पहुंचकर दोनों युगपुरुषों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर श्रद्धापूर्वक नमन किया।

Image

समारोह के दौरान कैबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत ने कहा कि सत्य, अहिंसा, स्वच्छता और मानवता के प्रति पूज्य बापू के विचार राष्ट्र को नई दिशा देने वाले हैं और वे हम सभी को निस्वार्थ जनसेवा के मार्ग पर निरंतर आगे बढ़ने की प्रेरणा देते रहेंगे। वहीं शास्त्री जी के योगदान को याद करते हुए उन्होंने कहा कि ‘जय जवान, जय किसान’ का अमर उद्घोष देने वाले लाल बहादुर शास्त्री जी का सादगीपूर्ण जीवन, कर्तव्यनिष्ठा, दृढ़ नेतृत्व और राष्ट्रसेवा के प्रति अटूट समर्पण पूरे देश के लिए सदैव प्रेरणास्रोत बना रहेगा।

Image

गांधी जयंती के उपलक्ष्य में ‘स्वच्छता ही सेवा अभियान’ तथा ‘सेवा पखवाड़ा’ के अंतर्गत नगर पालिका मंडल सुमेरपुर की ओर से विशेष स्वच्छता एवं सेवा कार्यक्रम आयोजित किया गया। कैबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत और नगर पालिका अध्यक्ष चत्रभुज शर्मा की मौजूदगी व अगुवाई में आयोजित इस अभियान में स्थानीय जनप्रतिनिधियों, पार्षदों, नगर पालिका के अधिकारियों, कर्मचारियों और सफाई मित्रों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। उपस्थित सभी लोगों ने झाड़ू थामकर सार्वजनिक स्थलों पर श्रमदान किया और आमजन को अपने घर व आसपास के परिवेश को साफ रखने के लिए प्रेरित करते हुए स्वच्छ, सुंदर और स्वस्थ सुमेरपुर का सामूहिक संदेश दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

Categories