Exclusive
Breaking News

CJP प्रदर्शन पर सुप्रीम कोर्ट सख्त: जंतर-मंतर मामले में केंद्र और दिल्ली पुलिस को नोटिस, इंटरनेट बंद करने पर सरकार ने मांगी माफी CJP प्रदर्शन पर सुप्रीम कोर्ट सख्त: जंतर-मंतर मामले में केंद्र और दिल्ली पुलिस को नोटिस, इंटरनेट बंद करने पर सरकार ने मांगी माफी

अभिनेता इमरान खान को 28 अक्टूबर तक भारत छोड़ने का नोटिस मिलने की खबर, मुंबई में प्रदर्शन के बाद पुलिस की कार्रवाई अभिनेता इमरान खान को 28 अक्टूबर तक भारत छोड़ने का नोटिस मिलने की खबर, मुंबई में प्रदर्शन के बाद पुलिस की कार्रवाई

सिरोही में दो युवतियों ने किया कीटनाशक का सेवन, बिगड़ी तबीयत; ट्रॉमा सेंटर में उपचार के बाद दोनों ICU में भर्ती सिरोही में दो युवतियों ने किया कीटनाशक का सेवन, बिगड़ी तबीयत; ट्रॉमा सेंटर में उपचार के बाद दोनों ICU में भर्ती

पाली में फर्जी पुलिस इंस्पेक्टर बनकर 5 लाख की ठगी: SP ऑफिस में CI होने का झांसा दिया, पेट्रोल पंप के नाम पर लिए रुपए; आरोपी गिरफ्तार पाली में फर्जी पुलिस इंस्पेक्टर बनकर 5 लाख की ठगी: SP ऑफिस में CI होने का झांसा दिया, पेट्रोल पंप के नाम पर लिए रुपए; आरोपी गिरफ्तार

पाली में मोक्षधाम के विश्राम गृह में मिला युवक का 4-5 दिन पुराना शव, बदबू आने पर चला पता, हाथ पर लिखे नाम से हुई पहचान पाली में मोक्षधाम के विश्राम गृह में मिला युवक का 4-5 दिन पुराना शव, बदबू आने पर चला पता, हाथ पर लिखे नाम से हुई पहचान

राहुल गांधी के तालाब में छलांग लगाने पर PM मोदी का तंज; बड़े-बड़े लोग' बिहार में पानी में डुबकी लगाकर 'चुनाव में डूबने की प्रैक्टिस'
राहुल गांधी के तालाब में छलांग लगाने पर PM मोदी का तंज; बड़े-बड़े लोग’ बिहार में पानी में डुबकी लगाकर ‘चुनाव में डूबने की प्रैक्टिस’

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार के सीतामढ़ी में चुनावी रैली के दौरान राहुल गांधी पर तीखा तंज कसा. हाल ही में बेगूसराय में मछुआरा समुदाय से मुलाकात के दौरान राहुल गांधी के तालाब में कूदने वाले वीडियो का जिक्र करते हुए मोदी ने कहा कि कुछ ‘बड़े-बड़े लोग’ बिहार में पानी में डुबकी लगाकर ‘चुनाव में डूबने की प्रैक्टिस’ कर रहे हैं

Image

PM मोदी ने कहा कि कुछ ‘बड़े-बड़े लोग’ अब बिहार में मछली देखने और पानी में डुबकी लगाने आ रहे हैं. उन्होंने कहा, ‘बड़े-बड़े लोग भी यहां की मछली देखने आ रहे हैं. पानी में डुबकी लगा रहे हैं… बिहार के चुनाव में डूबने की प्रैक्टिस कर रहे हैं

राहुल गांधी ने की थी मछुआरों से मुलाकात

कुछ दिन पहले राहुल गांधी बेगूसराय में मछुआरा समुदाय से मिलने पहुंचे थे. रैली के बाद वे एक पास के तालाब में गए और नाव से बीच में पहुंचकर उसमें कूद पड़े. पूर्व मंत्री मुकेश सहनी ने उनके साथ जाल भी डाला, जिससे राहुल गांधी काफी प्रभावित दिखे. कन्हैया कुमार और कई मछुआरे भी उनके साथ कमर तक कीचड़ भरे पानी में उतरे थे

Image

आरजेडी और विपक्ष पर भी हमला
राहुल गांधी पर तंज कसने के साथ ही PM मोदी ने बिहार के आरजेडी-नेतृत्व वाले विपक्ष पर भी निशाना साधा. उन्होंने कहा कि अगर विपक्ष की सरकार बनी, तो वे लोगों को ‘कट्टा’ दिखाकर डराएंगे और ‘हाथ ऊपर करवाएंगे’. मोदी ने कहा, ‘मैं सुनकर कांप जाता हूं कि आरजेडी अपनी रैलियों में बच्चों से कहलवा रही है कि बड़े होकर वे ‘रंगदार’ बनना चाहते हैं. बिहार को ऐसी सरकार नहीं चाहिए जिसमें कट्टा, कुशासन, क्रूरता और भ्रष्टाचार हो

पीएम मोदी ने कहा, ‘जहां भी जाता हूं, एक ही बात सुनने को मिलती है – हमें ‘कट्टा सरकार’ नहीं, ‘राजग सरकार’ चाहिए. जनता अब ऐसी व्यवस्था नहीं चाहती जो सिर पर ‘कट्टा’ रखकर कहे – ‘हैंड्स अप’. लोगों को ‘हैंड्स अप’ नहीं, बल्कि ‘स्टार्ट-अप’ चाहिए, जिसे राजग आगे बढ़ा रहा है. राजग ‘कट्टा’ नहीं, बल्कि स्कूल बैग, कंप्यूटर, क्रिकेट बैट और हॉकी स्टिक को बढ़ावा देता है PM मोदी ने दावा किया कि उनकी रैलियों में जनता का स्पष्ट संदेश है- हमें कट्टा सरकार नहीं, NDA सरकार चाहिए. उन्होंने चुनाव घोषित होने के बाद से अब तक एक दर्जन से ज्यादा रैलियां की हैं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

Categories