Exclusive
Breaking News

CJP प्रदर्शन पर सुप्रीम कोर्ट सख्त: जंतर-मंतर मामले में केंद्र और दिल्ली पुलिस को नोटिस, इंटरनेट बंद करने पर सरकार ने मांगी माफी CJP प्रदर्शन पर सुप्रीम कोर्ट सख्त: जंतर-मंतर मामले में केंद्र और दिल्ली पुलिस को नोटिस, इंटरनेट बंद करने पर सरकार ने मांगी माफी

अभिनेता इमरान खान को 28 अक्टूबर तक भारत छोड़ने का नोटिस मिलने की खबर, मुंबई में प्रदर्शन के बाद पुलिस की कार्रवाई अभिनेता इमरान खान को 28 अक्टूबर तक भारत छोड़ने का नोटिस मिलने की खबर, मुंबई में प्रदर्शन के बाद पुलिस की कार्रवाई

सिरोही में दो युवतियों ने किया कीटनाशक का सेवन, बिगड़ी तबीयत; ट्रॉमा सेंटर में उपचार के बाद दोनों ICU में भर्ती सिरोही में दो युवतियों ने किया कीटनाशक का सेवन, बिगड़ी तबीयत; ट्रॉमा सेंटर में उपचार के बाद दोनों ICU में भर्ती

पाली में फर्जी पुलिस इंस्पेक्टर बनकर 5 लाख की ठगी: SP ऑफिस में CI होने का झांसा दिया, पेट्रोल पंप के नाम पर लिए रुपए; आरोपी गिरफ्तार पाली में फर्जी पुलिस इंस्पेक्टर बनकर 5 लाख की ठगी: SP ऑफिस में CI होने का झांसा दिया, पेट्रोल पंप के नाम पर लिए रुपए; आरोपी गिरफ्तार

पाली में मोक्षधाम के विश्राम गृह में मिला युवक का 4-5 दिन पुराना शव, बदबू आने पर चला पता, हाथ पर लिखे नाम से हुई पहचान पाली में मोक्षधाम के विश्राम गृह में मिला युवक का 4-5 दिन पुराना शव, बदबू आने पर चला पता, हाथ पर लिखे नाम से हुई पहचान

बांग्लादेश में हिंदू युवक की हत्या पर झालावाड़ में विरोध प्रदर्शन, बांग्लादेश सरकार का पुतला दहन
बांग्लादेश में हिंदू युवक की हत्या पर झालावाड़ में विरोध प्रदर्शन, बांग्लादेश सरकार का पुतला दहन

झालावाड़ में विहिप कार्यकर्ताओं ने बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचारों के खिलाफ बांग्लादेश सरकार का पुतला फूंका।झालावाड़ में विश्व हिंदू परिषद (विहिप) और बजरंग दल तथा विभिन्न संघठनो ने गुरुवार दोपहर बस स्टैंड सर्किल पर विरोध प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन बांग्लादेशी हिंदुओं पर हो रहे अत्याचारों और भारत में अवैध घुसपैठ के खिलाफ आयोजित किया गया ।

प्रदर्शनकारियों ने कालवा स्थान बालाजी मंदिर से बालाजी चौराहे तक बाइक रैली निकाली। इस दौरान, बांग्लादेश सरकार का पुतला दहन किया गया, जो दीपू दास के साथ हुई बर्बरता के विरोध का प्रतीक था। बजरंग दल और विहिप कार्यकर्ताओं ने भारत सरकार से इस मामले में हस्तक्षेप करने की मांग की, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके।

 

विरोध प्रदर्शन में विभाग मंत्री संदीप श्रोत्रिय के साथ बजरंग दल जिला संयोजक सचिन कश्यप, जिला धर्माचार्य प्रमुख मोहन सिंह राठौड़, मातृशक्ति जिला संयोजिका सीमा सेन, दुर्गा वाहिनी जिला संयोजिका नीतू सैनी, सह संयोजिका ज्योति भील, नगर संयोजक बजरंग दल आयुष मोदी, गढ़ गणपति सेवा समिति के मिहिर शर्मा, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष अरविंद भील, रवि मेघवाल,बंटी भील, इंद्रजीत भील, लखन गुर्जर,बजरंग शर्मा, दीपेंद्र सिंह राठौड़, संदीप प्रजापति, रामेश्वर चौहान, आनंद गौतम, अंशुल पवार, पवन मेहरा, रोहित चंदेल, सांवरिया गुर्जर और हिमांशु शर्मा सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

रिपोर्टर – आयुष गुप्ता, झालावाड़

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

Categories