Exclusive
Breaking News

CJP प्रदर्शन पर सुप्रीम कोर्ट सख्त: जंतर-मंतर मामले में केंद्र और दिल्ली पुलिस को नोटिस, इंटरनेट बंद करने पर सरकार ने मांगी माफी CJP प्रदर्शन पर सुप्रीम कोर्ट सख्त: जंतर-मंतर मामले में केंद्र और दिल्ली पुलिस को नोटिस, इंटरनेट बंद करने पर सरकार ने मांगी माफी

अभिनेता इमरान खान को 28 अक्टूबर तक भारत छोड़ने का नोटिस मिलने की खबर, मुंबई में प्रदर्शन के बाद पुलिस की कार्रवाई अभिनेता इमरान खान को 28 अक्टूबर तक भारत छोड़ने का नोटिस मिलने की खबर, मुंबई में प्रदर्शन के बाद पुलिस की कार्रवाई

सिरोही में दो युवतियों ने किया कीटनाशक का सेवन, बिगड़ी तबीयत; ट्रॉमा सेंटर में उपचार के बाद दोनों ICU में भर्ती सिरोही में दो युवतियों ने किया कीटनाशक का सेवन, बिगड़ी तबीयत; ट्रॉमा सेंटर में उपचार के बाद दोनों ICU में भर्ती

पाली में फर्जी पुलिस इंस्पेक्टर बनकर 5 लाख की ठगी: SP ऑफिस में CI होने का झांसा दिया, पेट्रोल पंप के नाम पर लिए रुपए; आरोपी गिरफ्तार पाली में फर्जी पुलिस इंस्पेक्टर बनकर 5 लाख की ठगी: SP ऑफिस में CI होने का झांसा दिया, पेट्रोल पंप के नाम पर लिए रुपए; आरोपी गिरफ्तार

पाली में मोक्षधाम के विश्राम गृह में मिला युवक का 4-5 दिन पुराना शव, बदबू आने पर चला पता, हाथ पर लिखे नाम से हुई पहचान पाली में मोक्षधाम के विश्राम गृह में मिला युवक का 4-5 दिन पुराना शव, बदबू आने पर चला पता, हाथ पर लिखे नाम से हुई पहचान

राजस्थान भाजपा प्रदेश कार्यसमिति का ऐलान, भजनलाल, वसुंधरा सहित 12 दिग्गज स्थायी आमंत्रित सदस्य
राजस्थान भाजपा प्रदेश कार्यसमिति का ऐलान, भजनलाल, वसुंधरा सहित 12 दिग्गज स्थायी आमंत्रित सदस्य

जयपुर, 01 मार्च।  भारतीय जनता पार्टी राजस्थान ने अपनी नई प्रदेश कार्यसमिति की बहुप्रतीक्षित सूची जारी कर दी है. प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ के निर्देशानुसार जारी इस सूची में संगठनात्मक संतुलन और आगामी राजनीतिक चुनौतियों को देखते हुए वरिष्ठ नेताओं को महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं. संगठन की जारी लिस्ट में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सहित 12 कद्दावर नेताओं को ‘स्थायी आमंत्रित सदस्य’ के रूप में जगह दी गई है.

12 स्थायी आमंत्रित सदस्य चेहरों पर भरोसा

पार्टी ने अनुभव और वर्तमान पदभार का सम्मान करते हुए भजन लाल शर्मा (मुख्यमंत्री) वसुंधरा राजे (पूर्व मुख्यमंत्री) अशोक परनामी (पूर्व प्रदेशाध्यक्ष)  अरुण चतुर्वेदी (पूर्व प्रदेशाध्यक्ष) सतीश पूनियां (पूर्व प्रदेशाध्यक्ष)सी.पी. जोशी (पूर्व प्रदेशाध्यक्ष एवं सांसद)  गजेंद्र सिंह शेखावत (केंद्रीय कैबिनेट मंत्री)  भूपेंद्र यादव (केंद्रीय कैबिनेट मंत्री) अर्जुन राम मेघवाल (केंद्रीय मंत्री स्वतंत्र प्रभार) भागीरथ चौधरी (केंद्रीय राज्य मंत्री) राजेंद्र राठौड़ (पूर्व नेता प्रतिपक्ष) को स्थायी आमंत्रित सदस्य बनाया है

 

राजस्थान भाजपा प्रदेश कार्यसमिति का ऐलान, भजनलाल, वसुंधरा सहित 12 दिग्गज 'स्थायी आमंत्रित सदस्य'

 

प्रदेश कार्यसमिति में कुल 90 सदस्य, हर जिले को मिला प्रतिनिधित्व

पार्टी ने प्रदेश कार्यसमिति में कुल 90 सदस्यों की घोषणा की है. इसमें बीकानेर से लेकर झालावाड़ तक, प्रदेश के सभी जिलों के प्रमुख चेहरों को शामिल किया गया है. जयपुर शहर से सुनील कोठारी, रणजीत सोडाला, ज्योति खंडेलवाल, प्रोमिला कुंडारा और रत्ना कुमारी के अलावा डॉ. मनोज राजोरिया (करौली), नारायण सिंह देवल (जालौर), अनिता कटारा (डूंगरपुर) और जोगेश्वर गर्ग जैसे अनुभवी नेताओं को संगठन में जगह दी गई है.

कार्यसमिति के साथ ही 52 विशेष आमंत्रित सदस्यों की भी सूची जारी की गई है. इसमें पूर्व सांसद रामचरण बोहरा, लालचंद कटारिया, डॉ. कन्हैया लाल मीणा और सुभाष महरिया जैसे दिग्गज शामिल हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

Categories