Exclusive
Breaking News

CJP प्रदर्शन पर सुप्रीम कोर्ट सख्त: जंतर-मंतर मामले में केंद्र और दिल्ली पुलिस को नोटिस, इंटरनेट बंद करने पर सरकार ने मांगी माफी CJP प्रदर्शन पर सुप्रीम कोर्ट सख्त: जंतर-मंतर मामले में केंद्र और दिल्ली पुलिस को नोटिस, इंटरनेट बंद करने पर सरकार ने मांगी माफी

अभिनेता इमरान खान को 28 अक्टूबर तक भारत छोड़ने का नोटिस मिलने की खबर, मुंबई में प्रदर्शन के बाद पुलिस की कार्रवाई अभिनेता इमरान खान को 28 अक्टूबर तक भारत छोड़ने का नोटिस मिलने की खबर, मुंबई में प्रदर्शन के बाद पुलिस की कार्रवाई

सिरोही में दो युवतियों ने किया कीटनाशक का सेवन, बिगड़ी तबीयत; ट्रॉमा सेंटर में उपचार के बाद दोनों ICU में भर्ती सिरोही में दो युवतियों ने किया कीटनाशक का सेवन, बिगड़ी तबीयत; ट्रॉमा सेंटर में उपचार के बाद दोनों ICU में भर्ती

पाली में फर्जी पुलिस इंस्पेक्टर बनकर 5 लाख की ठगी: SP ऑफिस में CI होने का झांसा दिया, पेट्रोल पंप के नाम पर लिए रुपए; आरोपी गिरफ्तार पाली में फर्जी पुलिस इंस्पेक्टर बनकर 5 लाख की ठगी: SP ऑफिस में CI होने का झांसा दिया, पेट्रोल पंप के नाम पर लिए रुपए; आरोपी गिरफ्तार

पाली में मोक्षधाम के विश्राम गृह में मिला युवक का 4-5 दिन पुराना शव, बदबू आने पर चला पता, हाथ पर लिखे नाम से हुई पहचान पाली में मोक्षधाम के विश्राम गृह में मिला युवक का 4-5 दिन पुराना शव, बदबू आने पर चला पता, हाथ पर लिखे नाम से हुई पहचान

राजसमंद के नाथद्वारा में 3 घंटे की मूसलाधार बारिश दरिया बन गईं सड़कें,पानी दुकानों में घुसने से व्यापारियों को भारी आर्थिक नुकसान
राजसमंद के नाथद्वारा में 3 घंटे की मूसलाधार बारिश दरिया बन गईं सड़कें,पानी दुकानों में घुसने से व्यापारियों को भारी आर्थिक नुकसान

राजसमंद जिले के नाथद्वारा कस्बे में बीती रात इंद्रदेव जमकर बरसे जनजीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया राजसमंद जिले के प्रमुख कस्बों में से एक नाथद्वारा में रात 8 बजे झमाझम बारिश शुरू हुई. लगातार तीन घंटे तक हुई तेज बारिश ने शहर के मुख्य मार्गों को पूरी तरह से डुबो दिया. मंदिर मार्ग, सुखड़िया नगर और मुख्य बाजारों में सड़कों पर तीन-तीन फीट तक पानी भर गया. पानी का तेज बहाव ऐसा था कि लोगों को सड़कों पर पैदल चलना भी मुश्किल हो गया था. शहर की कई गलियों में खड़ी दुपहिया गाड़ियां (मोटरसाइकिल और स्कूटी) पानी के तेज बहाव में बहती हुई दिखाई दीं, जिसका वीडियो और तस्वीरें बाद में सोशल मीडिया पर भी सामने आईं

मुख्य बाजारों में पानी का भराव 3 फीट तक होने के कारण आस-पास की कई दुकानों में पानी घुस गया. देर रात जब बारिश थमी, तब व्यापारी और उनके कर्मचारी अपनी दुकानों से पानी निकालने और क्षतिग्रस्त सामान को बचाने की जद्दोजहद में जुटे रहे. व्यापारियों का कहना है कि हर साल बरसात के मौसम में उन्हें इस समस्या का सामना करना पड़ता है, जिससे उन्हें लाखों का आर्थिक नुकसान होता है. दुकानदारों ने स्थानीय प्रशासन से मांग की है कि जल निकासी (ड्रेनेज) की व्यवस्था को स्थायी तौर पर सुधारा जाए, ताकि ऐसी भयावह स्थिति दोबारा न बने

नाथद्वारा में दशहरे के एक दिन बाद एक दशहरा मेला आयोजित किया गया था. देर शाम शुरू हुई झमाझम बारिश के कारण मेले में आए लोगों के बीच अफरा-तफरी का माहौल बन गया. मेले में लगे स्टॉल्स और अस्थाई दुकानों को भी बारिश से काफी नुकसान पहुंचा. आयोजकों और स्टॉल मालिकों को जल्दबाजी में सामान समेटना पड़ा. इस अप्रत्याशित बारिश ने मेले का मजा किरकिरा कर दिया

लगातार तीन घंटे की मूसलाधार बारिश देर रात जाकर थमी, जिसके बाद स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली. पानी का स्तर धीरे-धीरे उतरने लगा, और स्थानीय प्रशासन के लोग जल निकासी की व्यवस्था को दुरुस्त करने में जुट गए

ये भी पढ़ें:-

भजनलाल सरकार ने राजस्थान के कर्मचारियों और पेंशनर्स को दिवाली का तोहफा,3 प्रतिशत बढ़ा डीए…1 जुलाई से लागू

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

Categories