Exclusive
Breaking News

CJP प्रदर्शन पर सुप्रीम कोर्ट सख्त: जंतर-मंतर मामले में केंद्र और दिल्ली पुलिस को नोटिस, इंटरनेट बंद करने पर सरकार ने मांगी माफी CJP प्रदर्शन पर सुप्रीम कोर्ट सख्त: जंतर-मंतर मामले में केंद्र और दिल्ली पुलिस को नोटिस, इंटरनेट बंद करने पर सरकार ने मांगी माफी

अभिनेता इमरान खान को 28 अक्टूबर तक भारत छोड़ने का नोटिस मिलने की खबर, मुंबई में प्रदर्शन के बाद पुलिस की कार्रवाई अभिनेता इमरान खान को 28 अक्टूबर तक भारत छोड़ने का नोटिस मिलने की खबर, मुंबई में प्रदर्शन के बाद पुलिस की कार्रवाई

सिरोही में दो युवतियों ने किया कीटनाशक का सेवन, बिगड़ी तबीयत; ट्रॉमा सेंटर में उपचार के बाद दोनों ICU में भर्ती सिरोही में दो युवतियों ने किया कीटनाशक का सेवन, बिगड़ी तबीयत; ट्रॉमा सेंटर में उपचार के बाद दोनों ICU में भर्ती

पाली में फर्जी पुलिस इंस्पेक्टर बनकर 5 लाख की ठगी: SP ऑफिस में CI होने का झांसा दिया, पेट्रोल पंप के नाम पर लिए रुपए; आरोपी गिरफ्तार पाली में फर्जी पुलिस इंस्पेक्टर बनकर 5 लाख की ठगी: SP ऑफिस में CI होने का झांसा दिया, पेट्रोल पंप के नाम पर लिए रुपए; आरोपी गिरफ्तार

पाली में मोक्षधाम के विश्राम गृह में मिला युवक का 4-5 दिन पुराना शव, बदबू आने पर चला पता, हाथ पर लिखे नाम से हुई पहचान पाली में मोक्षधाम के विश्राम गृह में मिला युवक का 4-5 दिन पुराना शव, बदबू आने पर चला पता, हाथ पर लिखे नाम से हुई पहचान

एक ही परिवार के 3 बच्चों को डॉक्टर ने दिया कफ सिरप...पीते ही तीनों हुए बेहोश, एक की मौत
एक ही परिवार के 3 बच्चों को डॉक्टर ने दिया कफ सिरप…पीते ही तीनों हुए बेहोश, एक की मौत

राजस्थान में पिछले कुछ दिनों से सरकार की निशुल्क दवा योजना के तहत दी जा रही एक खांसी की सिरप की बड़ी चर्चा हो रही है. इस कफ सिरप को पीने से अभी तक 2 बच्चों की मौत हो चुकी है और कई बच्चे गंभीर रूप  बीमार हैं. भरतपुर में एक बच्चे के परिजनों के हंगामे के बाद जब एक डॉक्टर ने चेक करने के लिए दवा पी तो वह भी गंभीर रूप से बीमार हो गया. वहां दो ड्राइवरों ने भी दवा पी और वे भी बीमार हो गए. इस बीच अब भरतपुर जिले के मलाह गांव से भी एक मामला सामने आया है जहां एक ही परिवार में सिरप ने एक मासूम की जान ले ली, जबकि दो अन्य बच्चे गंभीर हालत में पहुंच गए

जानकारी के अनुसार, मृतक सम्राट की मां ज्योति ने बताया कि उनके बेटे सम्राट (2 साल), बेटी साक्षी (4 साल) और भतीजे विराट (4 साल) को खांसी-जुकाम था. तीनों को उप स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां एएनएम ने सिरप दी. साक्षी और विराट ने वहीं सिरप पी ली, जबकि सम्राट ने घर जाकर पी इसके कुछ देर बाद तीनों बच्चे बेहोश हो गए. साक्षी और विराट ने उल्टी की और होश में आ गए, लेकिन सम्राट की हालत बिगड़ती गई. उसे शाम 6:15 बजे भरतपुर के जनाना अस्पताल में भर्ती किया गया. वहां से उसे जयपुर के जेके लोन अस्पताल रेफर किया गया, जहां पांच दिन बाद 22 सितंबर को सुबह 8:30 बजे उसने दम तोड़ दिया

सम्राट की दादी ने बताया कि परिवार मजदूरी करता है और ज्यादा पढ़ा-लिखा नहीं है. इस वजह से उन्होंने किसी से शिकायत नहीं की. दादी ने कहा, “मैं अपने नातियों को बकरी चराकर पाल रही थी, लेकिन अब सब उजड़ गया.”

सम्राट के पिता प्रकाश ने बताया कि जनाना अस्पताल में डॉक्टरों ने सिरप की बोतल का फोटो मांगा था, लेकिन हालत न सुधरने पर जयपुर रेफर किया गया. परिजनों को बाद में सोशल मीडिया और खबरों से पता चला कि बयाना और सीकर में भी यही सिरप बच्चों की मौत का कारण बना

अधिकारियों का जवाब, होगी जांच

भरतपुर के सीएमएचओ डॉ. गौरव कपूर ने कहा कि यह मामला उनके संज्ञान में नहीं था. अब जानकारी मिलने के बाद इसकी जांच कराई जाएगी. इस घटना के बाद सरकार कि मुफ्त दवा योजना में दी जा रही दवाइयों की गुणवत्ता की जांच होनी चाहिए. गरीब परिवारों का दर्द और लापरवाही के हादसे सरकार और स्वास्थ्य विभाग के लिए बड़ा सवाल खड़ा करते है.

यह भी पढ़ें-

राजस्थान विश्वविद्यालय में RSS के शस्त्र-पूजन के विरोध में उतरे NSUI कार्यकर्ता,पुलिस का लाठीचार्ज

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

Categories