Exclusive
Breaking News

CJP प्रदर्शन पर सुप्रीम कोर्ट सख्त: जंतर-मंतर मामले में केंद्र और दिल्ली पुलिस को नोटिस, इंटरनेट बंद करने पर सरकार ने मांगी माफी CJP प्रदर्शन पर सुप्रीम कोर्ट सख्त: जंतर-मंतर मामले में केंद्र और दिल्ली पुलिस को नोटिस, इंटरनेट बंद करने पर सरकार ने मांगी माफी

अभिनेता इमरान खान को 28 अक्टूबर तक भारत छोड़ने का नोटिस मिलने की खबर, मुंबई में प्रदर्शन के बाद पुलिस की कार्रवाई अभिनेता इमरान खान को 28 अक्टूबर तक भारत छोड़ने का नोटिस मिलने की खबर, मुंबई में प्रदर्शन के बाद पुलिस की कार्रवाई

सिरोही में दो युवतियों ने किया कीटनाशक का सेवन, बिगड़ी तबीयत; ट्रॉमा सेंटर में उपचार के बाद दोनों ICU में भर्ती सिरोही में दो युवतियों ने किया कीटनाशक का सेवन, बिगड़ी तबीयत; ट्रॉमा सेंटर में उपचार के बाद दोनों ICU में भर्ती

पाली में फर्जी पुलिस इंस्पेक्टर बनकर 5 लाख की ठगी: SP ऑफिस में CI होने का झांसा दिया, पेट्रोल पंप के नाम पर लिए रुपए; आरोपी गिरफ्तार पाली में फर्जी पुलिस इंस्पेक्टर बनकर 5 लाख की ठगी: SP ऑफिस में CI होने का झांसा दिया, पेट्रोल पंप के नाम पर लिए रुपए; आरोपी गिरफ्तार

पाली में मोक्षधाम के विश्राम गृह में मिला युवक का 4-5 दिन पुराना शव, बदबू आने पर चला पता, हाथ पर लिखे नाम से हुई पहचान पाली में मोक्षधाम के विश्राम गृह में मिला युवक का 4-5 दिन पुराना शव, बदबू आने पर चला पता, हाथ पर लिखे नाम से हुई पहचान

राजस्थान की बेटी पर्वतारोही मनस्वी ने 23,000 फीट ऊंची चोटी पर तिरंगा फहराकर रचा इतिहास
राजस्थान की बेटी पर्वतारोही मनस्वी ने 23,000 फीट ऊंची चोटी पर तिरंगा फहराकर रचा इतिहास

राजस्थान की बेटी और उदयपुर की होनहार पर्वतारोही मनस्वी अग्रवाल ने इतिहास रचा दिया है. मनस्वी ने 21 जनवरी को माइनस 30 डिग्री (-30°C) में 23000 फीट की ऊंचाई पर तिरंगा फहराया है. दरअसल,‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌ दक्षिणी अमेरिका महाद्वीप की एंडीज पर्वत श्रृंखला में स्थित विश्व की अत्यंत चुनौतीपूर्ण एवं लगभग 7000 मीटर (करीब 23,000 फीट) ऊंची चोटी अकोन्कागुआ पर भारतीय तिरंगा फहराया. उपलब्धि के साथ मनस्वी राजस्थान की अर्ध सैनिक बल में कार्यरत पर्वतारोही गीता सामोता के बाद अकोन्कागुआ शिखर पर पहुंचने वाली राज्य की दूसरी महिला बन गई हैं

Manasvi Agrawal Hoists India Flag on Aconcagua Peak

मनस्वी ने बताया कि एशिया के बाद शेष छह महाद्वीपों में अकोन्कागुआ सर्वाधिक ऊंचाई वाली चोटी है, जहां 70 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार चलती है और वहां माइनस 30 डिग्री तक तापमान हो जाता है. हम कुल विश्वभर के 22 पर्वतारोहियों ने चढ़ाई शुरू की थी जिसमें से  मात्र 12 ही इस अभियान में सफल हो सके

इससे पहले मनस्वी ने यूरोप की सर्वोच्च चोटी माउंट एलब्रस और अफ्रीका की सर्वोच्च चोटी किलीमंजारो को भी फतह किया है. मनस्वी ने महज पांच महीने से भी कम समय में विश्व के सात में से चार महाद्वीपों की सर्वोच्च चोटियों पर चढ़ाई करने में सफलता प्राप्त कर चुकी है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

Categories