Exclusive
Breaking News

CJP प्रदर्शन पर सुप्रीम कोर्ट सख्त: जंतर-मंतर मामले में केंद्र और दिल्ली पुलिस को नोटिस, इंटरनेट बंद करने पर सरकार ने मांगी माफी CJP प्रदर्शन पर सुप्रीम कोर्ट सख्त: जंतर-मंतर मामले में केंद्र और दिल्ली पुलिस को नोटिस, इंटरनेट बंद करने पर सरकार ने मांगी माफी

अभिनेता इमरान खान को 28 अक्टूबर तक भारत छोड़ने का नोटिस मिलने की खबर, मुंबई में प्रदर्शन के बाद पुलिस की कार्रवाई अभिनेता इमरान खान को 28 अक्टूबर तक भारत छोड़ने का नोटिस मिलने की खबर, मुंबई में प्रदर्शन के बाद पुलिस की कार्रवाई

सिरोही में दो युवतियों ने किया कीटनाशक का सेवन, बिगड़ी तबीयत; ट्रॉमा सेंटर में उपचार के बाद दोनों ICU में भर्ती सिरोही में दो युवतियों ने किया कीटनाशक का सेवन, बिगड़ी तबीयत; ट्रॉमा सेंटर में उपचार के बाद दोनों ICU में भर्ती

पाली में फर्जी पुलिस इंस्पेक्टर बनकर 5 लाख की ठगी: SP ऑफिस में CI होने का झांसा दिया, पेट्रोल पंप के नाम पर लिए रुपए; आरोपी गिरफ्तार पाली में फर्जी पुलिस इंस्पेक्टर बनकर 5 लाख की ठगी: SP ऑफिस में CI होने का झांसा दिया, पेट्रोल पंप के नाम पर लिए रुपए; आरोपी गिरफ्तार

पाली में मोक्षधाम के विश्राम गृह में मिला युवक का 4-5 दिन पुराना शव, बदबू आने पर चला पता, हाथ पर लिखे नाम से हुई पहचान पाली में मोक्षधाम के विश्राम गृह में मिला युवक का 4-5 दिन पुराना शव, बदबू आने पर चला पता, हाथ पर लिखे नाम से हुई पहचान

मारवाड़ राजपूत सभा के नवनिर्वाचित अध्यक्ष रविंद्र सिंह राणावत का पाली में भव्य अभिनंदन, EWS नियमों के सरलीकरण और शिक्षा पर दिया जोर
मारवाड़ राजपूत सभा के नवनिर्वाचित अध्यक्ष रविंद्र सिंह राणावत का पाली में भव्य अभिनंदन, EWS नियमों के सरलीकरण और शिक्षा पर दिया जोर

पाली। मारवाड़ राजपूत सभा के नवनिर्वाचित अध्यक्ष रविंद्र सिंह राणावत के रविवार को पाली आगमन पर राजपूत समाज के प्रबुद्धजनों और युवाओं द्वारा उनका भव्य अभिनंदन व नागरिक स्वागत किया गया। इस दौरान आयोजित विशेष समारोह में समाज की एकजुटता, संगठन के विस्तार, सामाजिक सरोकारों और युवाओं के भविष्य से जुड़े कई अहम मुद्दों पर गहन विचार-विमर्श हुआ।

समारोह को संबोधित करते हुए नवनिर्वाचित अध्यक्ष रविंद्र सिंह राणावत ने आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) आरक्षण के नियमों की जटिलताओं का मुद्दा प्रमुखता से उठाया। उन्होंने कहा कि ईडब्ल्यूएस से संबंधित प्रमाण-पत्र बनवाने और पात्रता नियमों में व्यापक सरलीकरण की नितांत आवश्यकता है ताकि अंतिम छोर पर बैठे वास्तविक पात्र परिवारों और युवाओं को सरकारी योजनाओं व भर्तियों में इसका लाभ सुगमता से मिल सके। उन्होंने समाज के प्रत्येक वर्ग को साथ लेकर संगठन को धरातल पर मजबूत बनाने का संकल्प दोहराया। इस अवसर पर भामाशाह भंवर सिंह मंडली ने अध्यक्ष रविंद्र सिंह राणावत का साफा पहनाकर व माल्यार्पण कर अभिनंदन किया।

कार्यक्रम में उपस्थित गजेंद्र सिंह कालवी ने समाज की आंतरिक एकता को समय की मांग बताते हुए संगठनात्मक ढांचे को सशक्त करने पर बल दिया। वहीं विमलेन्द्र सिंह राणावत ने आधुनिक समय में शिक्षा के महत्व को रेखांकित करते हुए समाज के बेटे-बेटियों से उच्च शिक्षा, तकनीकी दक्षता और प्रतियोगी परीक्षाओं में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया ताकि युवा पीढ़ी बदलते दौर में बेहतर अवसरों का लाभ उठा सके। समारोह के दौरान पार्षद विक्रमपाल सिंह चौहान और मारवाड़ राजपूत सभा के उपाध्यक्ष महावीर सिंह चौहान का भी साफा और माल्यार्पण कर भावभीना स्वागत किया गया।

मंच का कुशल संचालन बलवीर सिंह राणावत ने किया। श्री राजपूत करणी सेना के जिला अध्यक्ष अजयपाल सिंह हेमावास ने बताया कि इस भव्य स्वागत समारोह में गोपाल सिंह शेखावत, बाघ सिंह कुंपावत, महावीर सिंह कुंपावत, दलपत सिंह कुंपावत, वीरेन्द्र सिंह नरूका, छोटू सिंह उदावत, छैल सिंह कुंपावत, जितेंद्र सिंह भाटी, जवान सिंह मानी, दिलीप सिंह जोधा, चंद्रेशपाल सिंह, महेंद्र सिंह चांदावत, गुलाब सिंह गिरवर, पर्वत सिंह वेलार, उम्मेद सिंह टेवाली, प्रवीण सिंह भाटी, प्रताप सिंह कुंपावत और शक्ति सिंह हेमावास सहित मारवाड़ भर से आए बड़ी संख्या में समाजबंधु और युवा मौजूद रहे। सभी उपस्थित प्रतिनिधियों ने एक स्वर में सामाजिक सुधारों और युवाओं के उत्थान के लिए मिलकर कार्य करने की प्रतिबद्धता जताई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

Categories