Exclusive
Breaking News

CJP प्रदर्शन पर सुप्रीम कोर्ट सख्त: जंतर-मंतर मामले में केंद्र और दिल्ली पुलिस को नोटिस, इंटरनेट बंद करने पर सरकार ने मांगी माफी CJP प्रदर्शन पर सुप्रीम कोर्ट सख्त: जंतर-मंतर मामले में केंद्र और दिल्ली पुलिस को नोटिस, इंटरनेट बंद करने पर सरकार ने मांगी माफी

अभिनेता इमरान खान को 28 अक्टूबर तक भारत छोड़ने का नोटिस मिलने की खबर, मुंबई में प्रदर्शन के बाद पुलिस की कार्रवाई अभिनेता इमरान खान को 28 अक्टूबर तक भारत छोड़ने का नोटिस मिलने की खबर, मुंबई में प्रदर्शन के बाद पुलिस की कार्रवाई

सिरोही में दो युवतियों ने किया कीटनाशक का सेवन, बिगड़ी तबीयत; ट्रॉमा सेंटर में उपचार के बाद दोनों ICU में भर्ती सिरोही में दो युवतियों ने किया कीटनाशक का सेवन, बिगड़ी तबीयत; ट्रॉमा सेंटर में उपचार के बाद दोनों ICU में भर्ती

पाली में फर्जी पुलिस इंस्पेक्टर बनकर 5 लाख की ठगी: SP ऑफिस में CI होने का झांसा दिया, पेट्रोल पंप के नाम पर लिए रुपए; आरोपी गिरफ्तार पाली में फर्जी पुलिस इंस्पेक्टर बनकर 5 लाख की ठगी: SP ऑफिस में CI होने का झांसा दिया, पेट्रोल पंप के नाम पर लिए रुपए; आरोपी गिरफ्तार

पाली में मोक्षधाम के विश्राम गृह में मिला युवक का 4-5 दिन पुराना शव, बदबू आने पर चला पता, हाथ पर लिखे नाम से हुई पहचान पाली में मोक्षधाम के विश्राम गृह में मिला युवक का 4-5 दिन पुराना शव, बदबू आने पर चला पता, हाथ पर लिखे नाम से हुई पहचान

"आरएसएस मुस्लिम विरोधी नहीं".....दरवाजा हमेशा खुला रहा" कोलकाता में बोले सरसंघचालक मोहन भागवत
“आरएसएस मुस्लिम विरोधी नहीं”…..दरवाजा हमेशा खुला रहा” कोलकाता में बोले सरसंघचालक मोहन भागवत

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के प्रमुख मोहन भागवत ने रविवार (21 दिसंबर, 2025) को संघ के मुस्लिम विरोधी होने के सवाल पर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि आरएसएस मुस्लिम विरोधी नहीं है. जो देखना चाहते हैं, वे आकर देख सकते हैं. आरएसएस का दरवाजा हमेशा खुला रहा है.

दरअसल, सरसंघचालक मोहन भागवत ने पश्चिम बंगाल के चार दिवसीय प्रवास के दौरान कोलकाता में साइंस सिटी सभागार में कोलकाता व्याख्यानमाला के तृतीय सत्र-100 वर्ष की संघ यात्रा- नए क्षितिज कार्यक्रम को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने कहा कि धारणा है कि संघ मुस्लिम विरोधी है, जबकि संघ में कोई दरवाजा बंद नहीं है. कभी आकर RSS को देखिए. अगर लगता है कि हम मुस्लिम विरोधी हैं, तो ऐसी धारणा बनाइए

उन्होंने आगे कहा, ‘अगर आपको संघ मुस्लिम विरोधी लगता है, तो आप अपनी धारणा बदलिए. मैं कहता हूं कि अब समझाने की जरूरत नहीं है, क्योंकि समझने के लिए आपके सामने बहुत कुछ मौजूद है और जिसे नहीं समझना है, उसे समझाकर कोई फायदा नहीं है. अगर जानना है तो आकर देखिए, उसके बाद जैसी भी आपकी राय बनती है, बना लीजिए

संघ प्रमुख मोहन भागवत ने कहा, ‘मैं चैलेंज करता हूं कि आकर RSS को देखिए. बहुत लोग हमें देखने के लिए आए हैं और देखकर उन्होंने माना है और कहा है कि आप लोग मुस्लिम विरोधी नहीं हैं. आप लोग कट्टर राष्ट्रवादी हैं और हिंदुओं के संरक्षण के पक्ष में हैं, लेकिन मुसलमानों के विरोधी नहीं हैं.’ उन्होंने कहा कि मुसलमानों को यह समझना चाहिए कि पूजा-पद्धति से वे अलग हैं, लेकिन संस्कृति, राष्ट्र और समाज के नाते एक ही बड़ी इकाई के अंग हैं. बस यह समझने से सब ठीक हो जाएगा. इसके अलावा कोई बड़ी समस्या नहीं है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

Categories