Exclusive
Breaking News

CJP प्रदर्शन पर सुप्रीम कोर्ट सख्त: जंतर-मंतर मामले में केंद्र और दिल्ली पुलिस को नोटिस, इंटरनेट बंद करने पर सरकार ने मांगी माफी CJP प्रदर्शन पर सुप्रीम कोर्ट सख्त: जंतर-मंतर मामले में केंद्र और दिल्ली पुलिस को नोटिस, इंटरनेट बंद करने पर सरकार ने मांगी माफी

अभिनेता इमरान खान को 28 अक्टूबर तक भारत छोड़ने का नोटिस मिलने की खबर, मुंबई में प्रदर्शन के बाद पुलिस की कार्रवाई अभिनेता इमरान खान को 28 अक्टूबर तक भारत छोड़ने का नोटिस मिलने की खबर, मुंबई में प्रदर्शन के बाद पुलिस की कार्रवाई

सिरोही में दो युवतियों ने किया कीटनाशक का सेवन, बिगड़ी तबीयत; ट्रॉमा सेंटर में उपचार के बाद दोनों ICU में भर्ती सिरोही में दो युवतियों ने किया कीटनाशक का सेवन, बिगड़ी तबीयत; ट्रॉमा सेंटर में उपचार के बाद दोनों ICU में भर्ती

पाली में फर्जी पुलिस इंस्पेक्टर बनकर 5 लाख की ठगी: SP ऑफिस में CI होने का झांसा दिया, पेट्रोल पंप के नाम पर लिए रुपए; आरोपी गिरफ्तार पाली में फर्जी पुलिस इंस्पेक्टर बनकर 5 लाख की ठगी: SP ऑफिस में CI होने का झांसा दिया, पेट्रोल पंप के नाम पर लिए रुपए; आरोपी गिरफ्तार

पाली में मोक्षधाम के विश्राम गृह में मिला युवक का 4-5 दिन पुराना शव, बदबू आने पर चला पता, हाथ पर लिखे नाम से हुई पहचान पाली में मोक्षधाम के विश्राम गृह में मिला युवक का 4-5 दिन पुराना शव, बदबू आने पर चला पता, हाथ पर लिखे नाम से हुई पहचान

मॉस्को में कार बम धमाके में रूसी जनरल की मौत; राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को बड़ा झटका, कार पार्किंग में हुआ था धमाका
मॉस्को में कार बम धमाके में रूसी जनरल की मौत; राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को बड़ा झटका, कार पार्किंग में हुआ था धमाका

रूस  के मॉस्को में व्लादिमीर पुतिन की सेना के ऑपरेशनल ट्रेनिंग विभाग के प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल फानिल सरवरोव की संदिग्ध कार बम विस्फोट में मौत हो गई. यह हमला सोमवार (22 दिसंबर  2025) को हुआ लेफ्टिनेंट जनरल फानिल सरवारोव रूसी सशस्त्र बलों में एक बेहद अहम पद पर तैनात थे. वह डिपार्टमेंट ऑफ ऑपरेशनल ट्रेनिंग के प्रमुख थे, जो सेना की रणनीतिक ट्रेनिंग और युद्ध तैयारियों की जिम्मेदारी संभालता है. यह विभाग सीधे तौर पर रूस की युद्ध क्षमता और रक्षा नीति से जुड़ा माना जाता है, इसलिए सरवारोव की भूमिका बेहद संवेदनशील और रणनीतिक थी

Source: The Investigative Committee

BBC ने रूसी मीडिया के हवाले से बताया कि विस्फोट एक अपार्टमेंट इमारत के पास कार पार्किंग में हुआ था. इस हमले के पीछे यूक्रेनी खुफिया एजेंसी के होने के शक जाहिर किया जा रहा है. हालांकि, अभी तक यूक्रेनी सरकार ने मामले पर कोई बयान जारी नहीं किया है.

Image

शुरुआती जांच में पाया गया कि धमाका उस समय हुआ जब लेफ्टिनेंट जनरल अपनी कार में मौजूद थे. विस्फोट इतना शक्तिशाली था कि उन्हें कई छर्रे लगे और चेहरे की हड्डी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई. गंभीर चोटें लगने की वजह से उन्हें बचाया नहीं जा सका और उन्होंने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया. रूसी जांच एजेंसियों ने इस घटना को संदिग्ध कार बम हमला करार दिया है

रूसी सेना के इतने वरिष्ठ अधिकारी को राजधानी में निशाना बनाया जाना सुरक्षा तंत्र की बड़ी चूक मानी जा रही है. यूक्रेन युद्ध के बीच यह घटना रूस की आंतरिक सुरक्षा और खुफिया व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करती है. माना जा रहा है कि इस हमले से राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन पर राजनीतिक और सैन्य दबाव और बढ़ सकता है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

Categories