Exclusive
Breaking News

CJP प्रदर्शन पर सुप्रीम कोर्ट सख्त: जंतर-मंतर मामले में केंद्र और दिल्ली पुलिस को नोटिस, इंटरनेट बंद करने पर सरकार ने मांगी माफी CJP प्रदर्शन पर सुप्रीम कोर्ट सख्त: जंतर-मंतर मामले में केंद्र और दिल्ली पुलिस को नोटिस, इंटरनेट बंद करने पर सरकार ने मांगी माफी

अभिनेता इमरान खान को 28 अक्टूबर तक भारत छोड़ने का नोटिस मिलने की खबर, मुंबई में प्रदर्शन के बाद पुलिस की कार्रवाई अभिनेता इमरान खान को 28 अक्टूबर तक भारत छोड़ने का नोटिस मिलने की खबर, मुंबई में प्रदर्शन के बाद पुलिस की कार्रवाई

सिरोही में दो युवतियों ने किया कीटनाशक का सेवन, बिगड़ी तबीयत; ट्रॉमा सेंटर में उपचार के बाद दोनों ICU में भर्ती सिरोही में दो युवतियों ने किया कीटनाशक का सेवन, बिगड़ी तबीयत; ट्रॉमा सेंटर में उपचार के बाद दोनों ICU में भर्ती

पाली में फर्जी पुलिस इंस्पेक्टर बनकर 5 लाख की ठगी: SP ऑफिस में CI होने का झांसा दिया, पेट्रोल पंप के नाम पर लिए रुपए; आरोपी गिरफ्तार पाली में फर्जी पुलिस इंस्पेक्टर बनकर 5 लाख की ठगी: SP ऑफिस में CI होने का झांसा दिया, पेट्रोल पंप के नाम पर लिए रुपए; आरोपी गिरफ्तार

पाली में मोक्षधाम के विश्राम गृह में मिला युवक का 4-5 दिन पुराना शव, बदबू आने पर चला पता, हाथ पर लिखे नाम से हुई पहचान पाली में मोक्षधाम के विश्राम गृह में मिला युवक का 4-5 दिन पुराना शव, बदबू आने पर चला पता, हाथ पर लिखे नाम से हुई पहचान

बाल-बाल बची 7 जिंदगियां, स्कॉर्पिओ कार में अचानक भड़क उठी आग
बाल-बाल बची 7 जिंदगियां, स्कॉर्पिओ कार में अचानक भड़क उठी आग

नवलगढ़ इलाके के देलसर-कुमावास रोड पर शुक्रवार (7 नवंबर) को एक स्कॉर्पिओ कार में अचानक आग भड़क उठी और वह धूं-धूं कर जलने लगा जानकारी के मुताबिक डाबड़ी बलौदा निवासी नदीम की भांजी का निकाह आज भोड़की गांव में होना है. जिसमें भात भरने के लिए नदीम अपने दोस्त विजेंद्र की स्कॉर्पिओ गाड़ी सहित अन्य गाड़ियों के साथ डाबड़ी बलौदा से रवाना हुआ. देलसर से निकलने के बाद जब कुमावास पहुंचा तो अचानक गाड़ी के बोनट में एक चिंगारी उठी और पलक झपकते ही गाड़ी के पीछे आग लग गई. गाड़ी की पीछे की सीट पर नदीम का दोस्त अजय के अलावा नदीम की 12 साल की बेटी आलिया तथा 13 साल की बेटी आरजू बैठी थी. जो आग की चपेट में आ गए. हालांकि गाड़ी के शीशे खुले हुए थे. इसलिए आग लगने के साथ जैसे ही गाड़ी लॉक हुई. गाड़ी चला रहे नदीम और उसके भाई अनवर ने बाहर से गाड़ी का दरवाजा खोला और एक-एक कर गाड़ी में बैठे सभी सवारों को बाहर निकाला

सड़क पर बाल-बाल बची 7 जिंदगियां, स्कॉर्पिओ कार में अचानक भड़क उठी आग

वहीं घटना होते ही मौके पर ग्रामीण जमा हो गए. जिन्होंने पानी से आग पर काबू पाने की कोशिश की. लेकिन उससे पहले गाड़ी में रखी नगदी, जेवरात और अन्य सामान जलकर राख हो गया. नदीम की बेटी आलिया और आरजू के अलावा दोस्त अजय हलके से झुलस गए. जिन्हें झुंझुनूं अस्पताल ले जाया गया. जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई. गाड़ी में इनके अलावा नदीम के भाई अनवर की 15 साल की बेटी तमन्ना और दूसरे भाई सद्दाम का तीन साल का बेटा अदनान भी था. जो सकुशल है. आग लगने के वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हुए है. जिनमें धूं धूं कर स्कॉर्पिओ गाड़ी दिखाई दे रही है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

Categories