Exclusive
Breaking News

CJP प्रदर्शन पर सुप्रीम कोर्ट सख्त: जंतर-मंतर मामले में केंद्र और दिल्ली पुलिस को नोटिस, इंटरनेट बंद करने पर सरकार ने मांगी माफी CJP प्रदर्शन पर सुप्रीम कोर्ट सख्त: जंतर-मंतर मामले में केंद्र और दिल्ली पुलिस को नोटिस, इंटरनेट बंद करने पर सरकार ने मांगी माफी

अभिनेता इमरान खान को 28 अक्टूबर तक भारत छोड़ने का नोटिस मिलने की खबर, मुंबई में प्रदर्शन के बाद पुलिस की कार्रवाई अभिनेता इमरान खान को 28 अक्टूबर तक भारत छोड़ने का नोटिस मिलने की खबर, मुंबई में प्रदर्शन के बाद पुलिस की कार्रवाई

सिरोही में दो युवतियों ने किया कीटनाशक का सेवन, बिगड़ी तबीयत; ट्रॉमा सेंटर में उपचार के बाद दोनों ICU में भर्ती सिरोही में दो युवतियों ने किया कीटनाशक का सेवन, बिगड़ी तबीयत; ट्रॉमा सेंटर में उपचार के बाद दोनों ICU में भर्ती

पाली में फर्जी पुलिस इंस्पेक्टर बनकर 5 लाख की ठगी: SP ऑफिस में CI होने का झांसा दिया, पेट्रोल पंप के नाम पर लिए रुपए; आरोपी गिरफ्तार पाली में फर्जी पुलिस इंस्पेक्टर बनकर 5 लाख की ठगी: SP ऑफिस में CI होने का झांसा दिया, पेट्रोल पंप के नाम पर लिए रुपए; आरोपी गिरफ्तार

पाली में मोक्षधाम के विश्राम गृह में मिला युवक का 4-5 दिन पुराना शव, बदबू आने पर चला पता, हाथ पर लिखे नाम से हुई पहचान पाली में मोक्षधाम के विश्राम गृह में मिला युवक का 4-5 दिन पुराना शव, बदबू आने पर चला पता, हाथ पर लिखे नाम से हुई पहचान

शाह आज करेंगे गहरे समुद्र में मछली पकड़ने वाले अत्याधुनिक पोतों का लोकार्पण, प्रति इकाई लागत 1.2 करोड़ रुपये
शाह आज करेंगे गहरे समुद्र में मछली पकड़ने वाले अत्याधुनिक पोतों का लोकार्पण, प्रति इकाई लागत 1.2 करोड़ रुपये

गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह सोमवार को मुंबई के मझगांव डॉक पर गहरे समुद्र में मछली पकड़ने वाले अत्याधुनिक पोतों का लोकार्पण करेंगे। यह पहल समुद्री मत्स्य क्षेत्र के आधुनिकीकरण और सहकारी मॉडल के तहत तटीय विकास को सशक्त करने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है। इस अवसर पर लाभार्थियों को गहरे समुद्र में मछली पकड़ने वाले जहाजों की चाबियां सौंपी जाएंगी। यह पहल आत्मनिर्भर भारत और ब्लू इकोनॉमी के सशक्तीकरण की दिशा में मील का पत्थर मानी जा रही है।

प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना : 9,189 करोड़ रुपये की केंद्रीय सहायता से  मछली पालन को बढ़ावा, 11 एक्वापार्क को मंजूरी

प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना (पीएमएमएसवाई) के तहत यह पोत लाभार्थियों को दिए जा रहे हैं, जिनकी प्रति इकाई लागत 1.2 करोड़ रुपये है। इसमें केंद्र सरकार, महाराष्ट्र सरकार, राष्ट्रीय सहकारी विकास निगम (एनसीडीसी) और मत्स्य विभाग का संयुक्त वित्तीय सहयोग है। इस योजना का उद्देश्य भारत के विशेष आर्थिक क्षेत्र और दूरस्थ समुद्री क्षेत्रों में मत्स्य संसाधनों के दोहन की क्षमता को बढ़ाना है।

प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना के पाँच वर्ष - UPSC Current Affairs 2025

भारत की समुद्री क्षमता और ब्लू इकोनॉमी को सशक्त करने के लिए मुंबई में ‘भारत समुद्री सप्ताह 2025’ का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम का उद्घाटन केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज सुबह 10:30 बजे नेस्को प्रदर्शनी केंद्र में करेंगे। यह आयोजन पांच दिनों तक चलेगा, जो कि 27 से 31 अक्टूबर तक जारी रहेगा। बता दें कि इस कार्यक्रम का आयोजन संयुक्त रूप से भारतीय बंदरगाह संघ और बंदरगाह, जहाजरानी व जलमार्ग मंत्रालय की ओर से किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

Categories