Exclusive
Breaking News

CJP प्रदर्शन पर सुप्रीम कोर्ट सख्त: जंतर-मंतर मामले में केंद्र और दिल्ली पुलिस को नोटिस, इंटरनेट बंद करने पर सरकार ने मांगी माफी CJP प्रदर्शन पर सुप्रीम कोर्ट सख्त: जंतर-मंतर मामले में केंद्र और दिल्ली पुलिस को नोटिस, इंटरनेट बंद करने पर सरकार ने मांगी माफी

अभिनेता इमरान खान को 28 अक्टूबर तक भारत छोड़ने का नोटिस मिलने की खबर, मुंबई में प्रदर्शन के बाद पुलिस की कार्रवाई अभिनेता इमरान खान को 28 अक्टूबर तक भारत छोड़ने का नोटिस मिलने की खबर, मुंबई में प्रदर्शन के बाद पुलिस की कार्रवाई

सिरोही में दो युवतियों ने किया कीटनाशक का सेवन, बिगड़ी तबीयत; ट्रॉमा सेंटर में उपचार के बाद दोनों ICU में भर्ती सिरोही में दो युवतियों ने किया कीटनाशक का सेवन, बिगड़ी तबीयत; ट्रॉमा सेंटर में उपचार के बाद दोनों ICU में भर्ती

पाली में फर्जी पुलिस इंस्पेक्टर बनकर 5 लाख की ठगी: SP ऑफिस में CI होने का झांसा दिया, पेट्रोल पंप के नाम पर लिए रुपए; आरोपी गिरफ्तार पाली में फर्जी पुलिस इंस्पेक्टर बनकर 5 लाख की ठगी: SP ऑफिस में CI होने का झांसा दिया, पेट्रोल पंप के नाम पर लिए रुपए; आरोपी गिरफ्तार

पाली में मोक्षधाम के विश्राम गृह में मिला युवक का 4-5 दिन पुराना शव, बदबू आने पर चला पता, हाथ पर लिखे नाम से हुई पहचान पाली में मोक्षधाम के विश्राम गृह में मिला युवक का 4-5 दिन पुराना शव, बदबू आने पर चला पता, हाथ पर लिखे नाम से हुई पहचान

उदयपुर से एक चौंकाने वाली खबर; चलती कार में गैंगरेप, CEO समेत 3 लोग को हिरासत में लेकर पूछताछ
उदयपुर से एक चौंकाने वाली खबर; चलती कार में गैंगरेप, CEO समेत 3 लोग को हिरासत में लेकर पूछताछ

उदयपुर से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई, आईटी कंपनी की मैनेजर के साथ चलती कार में एक बर्थडे पार्टी के बाद गैंगरेप की वारदात हुई. महिला मैनेजर ने कंपनी के सीईओ और कंपनी एग्जीक्यूटिव हेड के पति पर गैंगरेप का आरोप लगाया है. इसी पूरी वारदात के दौरान कंपनी की महिला एग्जीक्यूटिव हेड भी साथ में थी. फिलहाल पुलिस ने आईटी कंपनी की महिला मैनेजर के साथ गैंगरेप के इस मामले में तीन लोगों को हिरासत में लिया गया है

जानकारी के मुताबिक, मैनेजर के साथ सामूहिक दुष्कर्म (गैंगरेप) की घटना शनिवार (20 दिसंबर) की रात की है. उसी दिन कंपनी के सीईओ की बर्थ-डे और न्यू ईयर पार्टी शोभागपुरा स्थित एक होटल में हुई थी. युवती रात करीब 9 बजे पार्टी में पहुंची, जहां कंपनी के सीईओ, महिला एग्जीक्यूटिव हेड और उसका पति मौजूद थे. पार्टी देर रात लगभग डेढ़ बजे तक चली और सभी शराब पी

पीड़िता मैनेजर ने भी पार्टी में खूब शराब पी. जब उसकी तबीयत बिगड़ने लगी तो उसे घर छोड़ने की बात कही गई. आरोप है कि महिला एग्जीक्यूटिव हेड और सीईओ ने धीरे-धीरे पार्टी में मौजूद अन्य सभी लोगों को रवाना कर दिया. इसके बाद युवती अकेली रह गई. रात करीब 1:45 बजे युवती को उसकी ही कार में बैठाया गया

कार में महिला एग्जीक्यूटिव हेड, उसका पति और कंपनी का सीईओ मौजूद थे. तीनों उसे घर छोड़ने के लिए निकले. पीड़िता ने अपनी शिकायत में आगे जिक्र किया कि रास्ते में उन्होंने एक दुकान से सिगरेट जैसी कोई चीज़ खरीदी और उसे दे दी जिसके सेवन के बाद वह बेहोश हो गईं. अगली सुबह पीड़िता को यौन उत्पीड़न का अहसास हुआ और उसने पुलिस में शिकायत दर्ज कराने का फैसला किया

पुलिस अधीक्षक योगेश यादव गोयल ने कहा, “शिकायत के आधार पर मंगलवार को तीन आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. आरोपियों को हिरासत में ले लिया गया है और उनसे पूछताछ की जा रही है. मेडिकल जांच रिपोर्ट और बयानों के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

Categories