Exclusive
Breaking News

CJP प्रदर्शन पर सुप्रीम कोर्ट सख्त: जंतर-मंतर मामले में केंद्र और दिल्ली पुलिस को नोटिस, इंटरनेट बंद करने पर सरकार ने मांगी माफी CJP प्रदर्शन पर सुप्रीम कोर्ट सख्त: जंतर-मंतर मामले में केंद्र और दिल्ली पुलिस को नोटिस, इंटरनेट बंद करने पर सरकार ने मांगी माफी

अभिनेता इमरान खान को 28 अक्टूबर तक भारत छोड़ने का नोटिस मिलने की खबर, मुंबई में प्रदर्शन के बाद पुलिस की कार्रवाई अभिनेता इमरान खान को 28 अक्टूबर तक भारत छोड़ने का नोटिस मिलने की खबर, मुंबई में प्रदर्शन के बाद पुलिस की कार्रवाई

सिरोही में दो युवतियों ने किया कीटनाशक का सेवन, बिगड़ी तबीयत; ट्रॉमा सेंटर में उपचार के बाद दोनों ICU में भर्ती सिरोही में दो युवतियों ने किया कीटनाशक का सेवन, बिगड़ी तबीयत; ट्रॉमा सेंटर में उपचार के बाद दोनों ICU में भर्ती

पाली में फर्जी पुलिस इंस्पेक्टर बनकर 5 लाख की ठगी: SP ऑफिस में CI होने का झांसा दिया, पेट्रोल पंप के नाम पर लिए रुपए; आरोपी गिरफ्तार पाली में फर्जी पुलिस इंस्पेक्टर बनकर 5 लाख की ठगी: SP ऑफिस में CI होने का झांसा दिया, पेट्रोल पंप के नाम पर लिए रुपए; आरोपी गिरफ्तार

पाली में मोक्षधाम के विश्राम गृह में मिला युवक का 4-5 दिन पुराना शव, बदबू आने पर चला पता, हाथ पर लिखे नाम से हुई पहचान पाली में मोक्षधाम के विश्राम गृह में मिला युवक का 4-5 दिन पुराना शव, बदबू आने पर चला पता, हाथ पर लिखे नाम से हुई पहचान

श्रीलंका के 101 रनों पर गिरे 5 विकेट, पाकिस्तान की सेमीफाइनल की उम्मीद जगी, लाइव स्कोर और मैच से जुड़े सभी अपडेट्स
श्रीलंका के 101 रनों पर गिरे 5 विकेट, पाकिस्तान की सेमीफाइनल की उम्मीद जगी, लाइव स्कोर और मैच से जुड़े सभी अपडेट्स

पाकिस्तान और श्रीलंका का मुकाबला पल्लेकेले अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है. सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए पाकिस्तान की यह आखिरी जंग है. पाकिस्तान अगर यह मुकाबले बड़े अंतर से जीत लेती है तीन प्वाइंट्स के साथ नेट रन रेट में न्यूजीलैंड को पीछे छोड़ देती है तो फिर वो सेमीफाइनल में क्वालीफाई कर जाएगी. अभी तक सिर्फ दो टीमों ने ही सेमीफाइनल में प्रवेश किया है. रविवार तक अंतिम चार टीमों की तस्वीर क्लियर होगी.

पाकिस्तान का सुपर-8 का अब तक का सफर ज्यादा अच्छा नहीं रहा है. न्यूजीलैंड के खिलाफ उसका मैच बारिश के कारण रद्द हो गया था. इसके बाद इंग्लैंड के खिलाफ उसे करीबी मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा. ऐसे में टीम के पास सिर्फ एक अंक है और सेमीफाइनल की उम्मीदें जिंदा रखने के लिए उसे हर हाल में बड़ी जीत दर्ज करनी होगी, क्योंकि न्यूजीलैंड का नेट रन रेट उससे काफी अच्छा है.

दूसरी तरफ श्रीलंका की टीम भी इस टूर्नामेंट में संघर्ष करती नजर आई है. सुपर-8 स्टेज में उसे अब तक एक भी जीत नहीं मिली है, जिससे उसकी स्थिति और ज्यादा मुश्किल हो गई है. हालांकि घरेलू परिस्थितियों का फायदा उठाकर टीम पाकिस्तान के खिलाफ दमदार प्रदर्शन करना चाहेगी. अगर पाकिस्तान आज हार जाता है या फिर बड़े अंतर से नहीं जीत पाता है तो न्यूजीलैंड की टीम सेमीफाइनल में प्रवेश कर जाएगी.

श्रीलंका का स्कोर 120-5

15 ओवर के बाद श्रीलंका का स्कोर 5 विकेट पर 120 रन है. पवन रथनायके 28 गेंद में 40 रन पर हैं. वह 4 चौके और एक छक्का लगा चुके हैं. साथ में कप्तान दासुन शनाका सात गेंद में एक सिक्स के साथ 11 रन पर हैं. पाकिस्तान ने भले ही 213 रन बनाए हैं, लेकिन सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए उन्हें श्रीलंका को 147 रनों तक रोकना होगा

पाकिस्तान और श्रीलंका के हेड-टू-हेड आंकड़े

पाकिस्तान और श्रीलंका की टीमें टी20 इंटरनेशनल में अब तक कुल 29 बार भिड़ी हैं. इस दौरान पाकिस्तान का पलड़ा भारी रहा है. पाक टीम ने 17 मैचों में जीत दर्ज की है, जबकि श्रीलंका की टीम सिर्फ 12 मुकाबलों में जीत हासिल कर पाई है.

पाकिस्तान की टीम: सलमान आगा (कप्तान), अबरार अहमद, बाबर आजम, फहीम अशरफ, फखर जमान, ख्वाजा नफाय, मोहम्मद नवाज, नसीम शाह, साहिबजादा फरहान, सैम अयूब, शाहीन अफरीदी, शादाब खान, उस्मान खान, उस्मान तारिक, सलमान मिर्जा.

श्रीलंका की टीम: दासुन शनाका (कप्तान), पाथुम निसांका, कमिल मिशारा, कुसल मेंडिस, कमिंदु मेंडिस, कुसल परेरा, चरिथ असलंका, जनिथ लियानागे, पवन रत्नायके, दुनिथ वेलालगे, महेश थीक्षाना, दुश्मंथा चमीरा, मथीशा पथिराना, प्रमोद मदुशन, दुशन हेमंथा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

Categories