Exclusive
Breaking News

CJP प्रदर्शन पर सुप्रीम कोर्ट सख्त: जंतर-मंतर मामले में केंद्र और दिल्ली पुलिस को नोटिस, इंटरनेट बंद करने पर सरकार ने मांगी माफी CJP प्रदर्शन पर सुप्रीम कोर्ट सख्त: जंतर-मंतर मामले में केंद्र और दिल्ली पुलिस को नोटिस, इंटरनेट बंद करने पर सरकार ने मांगी माफी

अभिनेता इमरान खान को 28 अक्टूबर तक भारत छोड़ने का नोटिस मिलने की खबर, मुंबई में प्रदर्शन के बाद पुलिस की कार्रवाई अभिनेता इमरान खान को 28 अक्टूबर तक भारत छोड़ने का नोटिस मिलने की खबर, मुंबई में प्रदर्शन के बाद पुलिस की कार्रवाई

सिरोही में दो युवतियों ने किया कीटनाशक का सेवन, बिगड़ी तबीयत; ट्रॉमा सेंटर में उपचार के बाद दोनों ICU में भर्ती सिरोही में दो युवतियों ने किया कीटनाशक का सेवन, बिगड़ी तबीयत; ट्रॉमा सेंटर में उपचार के बाद दोनों ICU में भर्ती

पाली में फर्जी पुलिस इंस्पेक्टर बनकर 5 लाख की ठगी: SP ऑफिस में CI होने का झांसा दिया, पेट्रोल पंप के नाम पर लिए रुपए; आरोपी गिरफ्तार पाली में फर्जी पुलिस इंस्पेक्टर बनकर 5 लाख की ठगी: SP ऑफिस में CI होने का झांसा दिया, पेट्रोल पंप के नाम पर लिए रुपए; आरोपी गिरफ्तार

पाली में मोक्षधाम के विश्राम गृह में मिला युवक का 4-5 दिन पुराना शव, बदबू आने पर चला पता, हाथ पर लिखे नाम से हुई पहचान पाली में मोक्षधाम के विश्राम गृह में मिला युवक का 4-5 दिन पुराना शव, बदबू आने पर चला पता, हाथ पर लिखे नाम से हुई पहचान

होटल की तारबंदी में करंट फैलने से हुआ हादसा; करंट लगने से पशुपालक की मौत, आर्थिक सहायता देने की घोषणा
होटल की तारबंदी में करंट फैलने से हुआ हादसा; करंट लगने से पशुपालक की मौत, आर्थिक सहायता देने की घोषणा

नाना थाना क्षेत्र में चामुंडेरी गांव के पास हिंरोला मार्ग पर स्थित एक निर्माणाधीन होटल की बाउंड्री पर की गई तारबंदी में करंट फैल गया था। मंगलवार सुबह 10 बजे करंट लगने से एक पशुपालक की मौत हो गई। मृतक की पहचान चामुंडेरी निवासी 49 वर्षीय केसाराम पुत्र सांकला राम देवासी के रूप में हुई है। ग्रामीणों व प्रशासन के बीच आठ घंटे तक चले गतिरोध के बाद आर्थिक सहायता की घोषणा पर समझौता हुआ, जिसके बाद शाम 6 बजे शव को मोर्चरी में रखवाया गया।

जानकारी के अनुसार, निर्माणाधीन होटल की बाउंड्री पर की गई तारबंदी में करंट फैल गया था। केसाराम देवासी इसी तारबंदी के संपर्क में आ गए, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। करंट फैलने के सटीक कारणों का खुलासा पुलिस और विद्युत निगम की जांच के बाद ही हो पाएगा। नाना थाना पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

चामुंडेरी में पशुपालक की मौत के बाद दिन भर धरने के बाद शाम को बनी सहमति,शव  उठाया,देखे वीडियो - Pali Sirohi Online

घटना की सूचना मिलने पर पशुपालक संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालसिंह देवासी, बाली एसडीएम दिनेश विश्नोई, सुमेरपुर डीएसपी जितेंद्र सिंह, नायब तहसीलदार वीरेंद्र सिंह, नाना थानाधिकारी रतन सिंह देवड़ा और बिजली विभाग के एईएन इंद्रजीत मीणा सहित कई अधिकारी और जनप्रतिनिधि मौके पर पहुंचे।

पशुपालक संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालसिंह देवासी ने बताया कि सुबह से शाम तक चले गतिरोध के बाद होटल मालिक ने आर्थिक सहायता देने की घोषणा की। प्रशासन द्वारा अन्य मांगें भी मान ली गईं, जिसके बाद शाम 6 बजे समझौता हुआ और शव को मॉर्च्युरी में रखवाया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

Categories