Exclusive
Breaking News

CJP प्रदर्शन पर सुप्रीम कोर्ट सख्त: जंतर-मंतर मामले में केंद्र और दिल्ली पुलिस को नोटिस, इंटरनेट बंद करने पर सरकार ने मांगी माफी CJP प्रदर्शन पर सुप्रीम कोर्ट सख्त: जंतर-मंतर मामले में केंद्र और दिल्ली पुलिस को नोटिस, इंटरनेट बंद करने पर सरकार ने मांगी माफी

अभिनेता इमरान खान को 28 अक्टूबर तक भारत छोड़ने का नोटिस मिलने की खबर, मुंबई में प्रदर्शन के बाद पुलिस की कार्रवाई अभिनेता इमरान खान को 28 अक्टूबर तक भारत छोड़ने का नोटिस मिलने की खबर, मुंबई में प्रदर्शन के बाद पुलिस की कार्रवाई

सिरोही में दो युवतियों ने किया कीटनाशक का सेवन, बिगड़ी तबीयत; ट्रॉमा सेंटर में उपचार के बाद दोनों ICU में भर्ती सिरोही में दो युवतियों ने किया कीटनाशक का सेवन, बिगड़ी तबीयत; ट्रॉमा सेंटर में उपचार के बाद दोनों ICU में भर्ती

पाली में फर्जी पुलिस इंस्पेक्टर बनकर 5 लाख की ठगी: SP ऑफिस में CI होने का झांसा दिया, पेट्रोल पंप के नाम पर लिए रुपए; आरोपी गिरफ्तार पाली में फर्जी पुलिस इंस्पेक्टर बनकर 5 लाख की ठगी: SP ऑफिस में CI होने का झांसा दिया, पेट्रोल पंप के नाम पर लिए रुपए; आरोपी गिरफ्तार

पाली में मोक्षधाम के विश्राम गृह में मिला युवक का 4-5 दिन पुराना शव, बदबू आने पर चला पता, हाथ पर लिखे नाम से हुई पहचान पाली में मोक्षधाम के विश्राम गृह में मिला युवक का 4-5 दिन पुराना शव, बदबू आने पर चला पता, हाथ पर लिखे नाम से हुई पहचान

गोल्ड खरीद के नाम पर रुपये लेकर फरार हुआ आरोपी, दीपावली से पहले 8 व्यापारियों से 10 करोड़ की ठगी
गोल्ड खरीद के नाम पर रुपये लेकर फरार हुआ आरोपी, दीपावली से पहले 8 व्यापारियों से 10 करोड़ की ठगी

जोधपुर/शहर के घोड़ों का चौक क्षेत्र में दीपावली से पहले बड़ा फाइनेंशियल फ्रॉड सामने आया है। यहां एक ज्वैलर आठ व्यापारियों से करीब दस करोड़ रुपए लेकर फरार हो गया। व्यापारियों ने त्योहारी सीजन के चलते सोना-चांदी मंगाने के लिए एडवांस भुगतान किया था लेकिन सोमवार को जब माल नहीं पहुंचा तो सबके होश उड़ गए।

जानकारी के अनुसार बीकानेर निवासी शत्वीर अली पिछले छह वर्षों से घोड़ों का चौक क्षेत्र में दुकान चला रहा था। वह सोना-चांदी की खरीद-फरोख्त और टेस्टिंग का काम करता था। इसी भरोसे पर मार्केट के कई व्यापारी उससे नियमित लेनदेन करते थे। दीपावली से पहले उसने व्यापारियों से सोना सप्लाई के नाम पर लाखों-करोड़ों रुपए लिए लेकिन सोमवार सुबह दुकान बंद करके फरार हो गया। जब व्यापारियों ने फोन किया तो उसके मोबाइल बंद मिले। दोपहर में सभी व्यापारी दुकान पहुंचे तो वहां ताले लटके मिले। इसके बाद व्यापारी पुलिस आयुक्त ओमप्रकाश से मिले और आरोपी की गिरफ्तारी की मांग की।

शिकायतों में आरके ज्वैलर्स के मनीष शर्मा से 4.30 करोड़, जगदंबा गोल्ड टेस्टिंग के अशोक से 550 ग्राम सोना व 10 किलो चांदी, लक्ष्मण गोल्ड टेस्टिंग के हीरालाल से 25 लाख, शिवम ज्वैलर्स के शिवकुमार से 700 ग्राम सोना, आर ज्वैलर्स के मोहित मौनी से 9.35 लाख तथा सीके ज्वैलर्स के पूर्णति सिंह से 70 किलो चांदी लेकर फरार होने की रिपोर्ट दी गई है।

सदर बाजार थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं बीकानेर पुलिस को भी आरोपी के संभावित ठिकानों पर दबिश देने के निर्देश दिए गए हैं। पुलिस के अनुसार ठगी की राशि 10 से 12 करोड़ रुपये तक पहुंच सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

Categories