Exclusive
Breaking News

CJP प्रदर्शन पर सुप्रीम कोर्ट सख्त: जंतर-मंतर मामले में केंद्र और दिल्ली पुलिस को नोटिस, इंटरनेट बंद करने पर सरकार ने मांगी माफी CJP प्रदर्शन पर सुप्रीम कोर्ट सख्त: जंतर-मंतर मामले में केंद्र और दिल्ली पुलिस को नोटिस, इंटरनेट बंद करने पर सरकार ने मांगी माफी

अभिनेता इमरान खान को 28 अक्टूबर तक भारत छोड़ने का नोटिस मिलने की खबर, मुंबई में प्रदर्शन के बाद पुलिस की कार्रवाई अभिनेता इमरान खान को 28 अक्टूबर तक भारत छोड़ने का नोटिस मिलने की खबर, मुंबई में प्रदर्शन के बाद पुलिस की कार्रवाई

सिरोही में दो युवतियों ने किया कीटनाशक का सेवन, बिगड़ी तबीयत; ट्रॉमा सेंटर में उपचार के बाद दोनों ICU में भर्ती सिरोही में दो युवतियों ने किया कीटनाशक का सेवन, बिगड़ी तबीयत; ट्रॉमा सेंटर में उपचार के बाद दोनों ICU में भर्ती

पाली में फर्जी पुलिस इंस्पेक्टर बनकर 5 लाख की ठगी: SP ऑफिस में CI होने का झांसा दिया, पेट्रोल पंप के नाम पर लिए रुपए; आरोपी गिरफ्तार पाली में फर्जी पुलिस इंस्पेक्टर बनकर 5 लाख की ठगी: SP ऑफिस में CI होने का झांसा दिया, पेट्रोल पंप के नाम पर लिए रुपए; आरोपी गिरफ्तार

पाली में मोक्षधाम के विश्राम गृह में मिला युवक का 4-5 दिन पुराना शव, बदबू आने पर चला पता, हाथ पर लिखे नाम से हुई पहचान पाली में मोक्षधाम के विश्राम गृह में मिला युवक का 4-5 दिन पुराना शव, बदबू आने पर चला पता, हाथ पर लिखे नाम से हुई पहचान

बारात भरने जा रही थी बस झूलते बिजली तारों से टकराई, बस जलकर राख, इलाके में हड़कंप
बारात भरने जा रही थी बस झूलते बिजली तारों से टकराई, बस जलकर राख, इलाके में हड़कंप

धौलपुर जिले के राजाखेड़ा थाना क्षेत्र के समोना गांव में शनिवार शाम बारात लेने जा रही एक निजी स्लीपर बस बिजली के झूलते तारों की चपेट में आ गई. तारों से स्पार्किंग होते ही बस में आग लग गई और देखते ही देखते पूरी बस जलकर खाक हो गई

आग लगते ही बस चालक और परिचालक मौके से फरार हो गए. घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीणों में हड़कंप मच गया. स्थानीय लोगों ने तुरंत राजाखेड़ा पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी. मौके पर पहुंची राजाखेड़ा थानाधिकारी गंभीर सिंह के नेतृत्व में फायर ब्रिगेड की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया.

धौलपुर में झूलते बिजली तारों से टकराई बारात की स्लीपर बस जलकर राख, इलाके में हड़कंप 

थानाधिकारी गंभीर सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया हादसा झूलते बिजली तारों से बस के टकराने के कारण हुआ है. बस में सवार कोई यात्री नहीं था, इसलिए बड़ी घटना टल गई. पुलिस मामले की जांच कर रही है तथा चालक-परिचालक की तलाश की जा रही है हादसे के समय बस के पास से गुजर रही एक महिला चरवाहा आग की लपेट में आ गई, जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गई. उसकी 5-6 बकरियां भी जिंदा जल गईं. घायल महिला को प्राथमिक उपचार के बाद आगरा रेफर कर दिया गया है

हादसे में गनीमत की बात यह रही कि बस में करंट फैलने समय चालक और परिचालक मौजूद था. दोनों ने खुद कर जान बचा ली. बस बारातियों को लेने जा रही थी. बस में करंट दौड़ते समय सकरा रास्ता होने की वजह से बकरियां निकल रही थी. इसी वजह से बकरियां करंट में की चपेट में आ गई और महिला करंट से झुलस गई

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

Categories