Exclusive
Breaking News

CJP प्रदर्शन पर सुप्रीम कोर्ट सख्त: जंतर-मंतर मामले में केंद्र और दिल्ली पुलिस को नोटिस, इंटरनेट बंद करने पर सरकार ने मांगी माफी CJP प्रदर्शन पर सुप्रीम कोर्ट सख्त: जंतर-मंतर मामले में केंद्र और दिल्ली पुलिस को नोटिस, इंटरनेट बंद करने पर सरकार ने मांगी माफी

अभिनेता इमरान खान को 28 अक्टूबर तक भारत छोड़ने का नोटिस मिलने की खबर, मुंबई में प्रदर्शन के बाद पुलिस की कार्रवाई अभिनेता इमरान खान को 28 अक्टूबर तक भारत छोड़ने का नोटिस मिलने की खबर, मुंबई में प्रदर्शन के बाद पुलिस की कार्रवाई

सिरोही में दो युवतियों ने किया कीटनाशक का सेवन, बिगड़ी तबीयत; ट्रॉमा सेंटर में उपचार के बाद दोनों ICU में भर्ती सिरोही में दो युवतियों ने किया कीटनाशक का सेवन, बिगड़ी तबीयत; ट्रॉमा सेंटर में उपचार के बाद दोनों ICU में भर्ती

पाली में फर्जी पुलिस इंस्पेक्टर बनकर 5 लाख की ठगी: SP ऑफिस में CI होने का झांसा दिया, पेट्रोल पंप के नाम पर लिए रुपए; आरोपी गिरफ्तार पाली में फर्जी पुलिस इंस्पेक्टर बनकर 5 लाख की ठगी: SP ऑफिस में CI होने का झांसा दिया, पेट्रोल पंप के नाम पर लिए रुपए; आरोपी गिरफ्तार

पाली में मोक्षधाम के विश्राम गृह में मिला युवक का 4-5 दिन पुराना शव, बदबू आने पर चला पता, हाथ पर लिखे नाम से हुई पहचान पाली में मोक्षधाम के विश्राम गृह में मिला युवक का 4-5 दिन पुराना शव, बदबू आने पर चला पता, हाथ पर लिखे नाम से हुई पहचान

बीकानेर ट्रस्ट के पूर्व अध्यक्ष को दबोचा, सार्वजनिक दान का दुरुपयोग और कैश का खेल, 6 दिसंबर तक ED कस्टडी
बीकानेर ट्रस्ट के पूर्व अध्यक्ष को दबोचा, सार्वजनिक दान का दुरुपयोग और कैश का खेल, 6 दिसंबर तक ED कस्टडी

राजस्थान में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े एक बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश किया है. इस कार्रवाई के तहत, बीकानेर स्थित अलफुर्कान एजुकेशनल ट्रस्ट (AET) के पूर्व अध्यक्ष मोहम्मद सदीक उर्फ़ सादिक़ खान को गिरफ्तार किया गया है. ED का मानना है कि यह गिरफ्तारी केवल एक ट्रस्ट या व्यक्ति पर नहीं, बल्कि एक ऐसे पूरे तंत्र पर चोट है, जिसके जरिए धार्मिक दान और कैश नेटवर्क का इस्तेमाल संदिग्ध और कट्टरपंथी गतिविधियों को वित्त पोषित करने में किया जा रहा था

जयपुर ज़ोनल ऑफिस की टीम ने सादीक खान को PMLA, 2002 (धन शोधन निवारण अधिनियम) के तहत गिरफ्तार किया गया. जिसके चलते उन्हें स्पेशल PMLA कोर्ट में पेश किया गया, जहां कोर्ट ने सादीक खान को 6 दिसंबर तक  के लिए ED कस्टडी में भेज दिया है

बहीखाते गायब, कैश अनलिमिटेड! ट्रस्ट में इतना पैसा आया कहां से? ED ने खोली काले नेटवर्क की परत, छिपे थे कट्टरपंथी लिंक - Rajasthan News

ED की शुरुआती जांच में खुलासा हुआ कि सादीक़ ने AET ट्रस्ट और मस्जिद-ए-आयशा के संचालन के नाम पर सार्वजनिक दान का भारी दुरुपयोग किया. ट्रस्ट के नाम पर बड़े पैमाने पर कैश में चंदा लिया जाता था, लेकिन उसका कोई रिकॉर्ड तैयार नहीं किया जाता था. सारी नकद राशि उनके व्यक्तिगत कब्जे में रहती थी और उसे निजी, संदिग्ध और अवैध गतिविधियों में इस्तेमाल किया जा रहा था. यही पैसा उनकी लगातार विदेशी यात्राओं की जिसमें बांग्लादेश, नेपाल, क़तर और ओमान जैसे देश शामिल है. इन यात्राओं का जांच में कोई वैध वित्तीय आधार नहीं मिला. ED के अनुसार, पूरा सिस्टम सादीक खान के नियंत्रण में चलता था, जहां न रसीद बनती थी, न बहीखाता था और न ही कोई ऑडिट होता था

ED को शक है कि इन यात्राओं का मकसद धार्मिक-सामाजिक रिश्ते बनाना नहीं था, बल्कि कट्टरपंथी सोच को बढ़ावा देने वाले नेटवर्क से संपर्क बनाना था. बांग्लादेश की अपनी यात्रा के दौरान सादिक की मुलाकात मोहम्मद सलीम उर्फ ​​सौरभ वैद्य से हुई, जिसे बाद में MP ATS ने हिज्ब-उत-तहरीर की गतिविधियों में शामिल होने के आरोप में पहले ही गिरफ्तार कर लिया है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

Categories