Exclusive
Breaking News

CJP प्रदर्शन पर सुप्रीम कोर्ट सख्त: जंतर-मंतर मामले में केंद्र और दिल्ली पुलिस को नोटिस, इंटरनेट बंद करने पर सरकार ने मांगी माफी CJP प्रदर्शन पर सुप्रीम कोर्ट सख्त: जंतर-मंतर मामले में केंद्र और दिल्ली पुलिस को नोटिस, इंटरनेट बंद करने पर सरकार ने मांगी माफी

अभिनेता इमरान खान को 28 अक्टूबर तक भारत छोड़ने का नोटिस मिलने की खबर, मुंबई में प्रदर्शन के बाद पुलिस की कार्रवाई अभिनेता इमरान खान को 28 अक्टूबर तक भारत छोड़ने का नोटिस मिलने की खबर, मुंबई में प्रदर्शन के बाद पुलिस की कार्रवाई

सिरोही में दो युवतियों ने किया कीटनाशक का सेवन, बिगड़ी तबीयत; ट्रॉमा सेंटर में उपचार के बाद दोनों ICU में भर्ती सिरोही में दो युवतियों ने किया कीटनाशक का सेवन, बिगड़ी तबीयत; ट्रॉमा सेंटर में उपचार के बाद दोनों ICU में भर्ती

पाली में फर्जी पुलिस इंस्पेक्टर बनकर 5 लाख की ठगी: SP ऑफिस में CI होने का झांसा दिया, पेट्रोल पंप के नाम पर लिए रुपए; आरोपी गिरफ्तार पाली में फर्जी पुलिस इंस्पेक्टर बनकर 5 लाख की ठगी: SP ऑफिस में CI होने का झांसा दिया, पेट्रोल पंप के नाम पर लिए रुपए; आरोपी गिरफ्तार

पाली में मोक्षधाम के विश्राम गृह में मिला युवक का 4-5 दिन पुराना शव, बदबू आने पर चला पता, हाथ पर लिखे नाम से हुई पहचान पाली में मोक्षधाम के विश्राम गृह में मिला युवक का 4-5 दिन पुराना शव, बदबू आने पर चला पता, हाथ पर लिखे नाम से हुई पहचान

उत्तराखंड : भरसोली में रामलीला के पंचम दिवस के मंचन ने दर्शकों को किया भावविभोर
उत्तराखंड : भरसोली में रामलीला के पंचम दिवस के मंचन ने दर्शकों को किया भावविभोर

अल्मोड़ा जिले के विकास खंड स्याल्दे की ग्राम पंचायत भरसोली स्थित सिद्धेश्वर महादेव प्राचीन देवालय मंदिर में आयोजित रामलीला के पंचम दिवस का शुभारंभ कुन्दन सिंह मेहता, हीरा सिंह बंगारी एवं तुलसी देवी मयाल के परिवार द्वारा विधिवत पूजा-अर्चना के साथ किया गया।

रामलीला के पंचम दिवस का मुख्य आकर्षण भगवान राम और केवट के बीच गंगा पार कराने का प्रसंग रहा, जिसने श्रद्धालुओं को भावनात्मक रूप से जोड़ दिया। इसके साथ ही सुमंत-दशरथ संवाद, कैकई संवाद, भरत-शत्रुघ्न संवाद तथा राम-लक्ष्मण-सीता संवाद और पिता दशरथ के वियोग में राम का व्याकुल होना अत्यंत मार्मिक ढंग से प्रस्तुत किया गया।

इन दृश्यों ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। रामलीला में केवट की भूमिका उमेश दुर्गापाल, सुमंत की भूमिका प्रशांत तिवारी, कैकई की भूमिका पूजा गंधर्व, दशरथ की भूमिका गोविन्द सिंह बंगारी, कौशल्या की भूमिका कंचन पांडे, राम की भूमिका नैना मयाल, लक्ष्मण की भूमिका साक्षी भिरकनी, सीता की भूमिका पूजा बंगारी, भरत की भूमिका मयंक भिरकनी एवं शत्रुघ्न की भूमिका कृष्णा बंगारी ने प्रभावशाली अभिनय के साथ निभाई।

कार्यक्रम के आयोजन में ग्राम प्रधान भरसोली मीनाक्षी देवी बंगारी सहित कलावती पालीवाल, जानकी देवी पालीवाल, राजेन्द्र सिंह बंगारी, बचे सिंह बंगारी, महेन्द्र सिंह बंगारी, देव सिंह बंगारी, हीरा सिंह बंगारी, कुन्दन सिंह महेता, बचीराम डुमरियाल, गणेश चन्द्र भरतोला, कैलाश ढौडियाल, उदूली देवी बिष्ट, वीरेन्द्र रावत, मधुली देवी भिरकनी, कविता देशवाल, हंसी सजवान, पुष्पा देवी पाण्डे सहित अनेक ग्रामीणों का सहयोग सराहनीय रहा। रामलीला के सफल आयोजन से क्षेत्र में धार्मिक व सांस्कृतिक माहौल बना हुआ है।

रिपोर्ट – विवेक सैनी उत्तराखंड

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

Categories