Exclusive
Breaking News

CJP प्रदर्शन पर सुप्रीम कोर्ट सख्त: जंतर-मंतर मामले में केंद्र और दिल्ली पुलिस को नोटिस, इंटरनेट बंद करने पर सरकार ने मांगी माफी CJP प्रदर्शन पर सुप्रीम कोर्ट सख्त: जंतर-मंतर मामले में केंद्र और दिल्ली पुलिस को नोटिस, इंटरनेट बंद करने पर सरकार ने मांगी माफी

अभिनेता इमरान खान को 28 अक्टूबर तक भारत छोड़ने का नोटिस मिलने की खबर, मुंबई में प्रदर्शन के बाद पुलिस की कार्रवाई अभिनेता इमरान खान को 28 अक्टूबर तक भारत छोड़ने का नोटिस मिलने की खबर, मुंबई में प्रदर्शन के बाद पुलिस की कार्रवाई

सिरोही में दो युवतियों ने किया कीटनाशक का सेवन, बिगड़ी तबीयत; ट्रॉमा सेंटर में उपचार के बाद दोनों ICU में भर्ती सिरोही में दो युवतियों ने किया कीटनाशक का सेवन, बिगड़ी तबीयत; ट्रॉमा सेंटर में उपचार के बाद दोनों ICU में भर्ती

पाली में फर्जी पुलिस इंस्पेक्टर बनकर 5 लाख की ठगी: SP ऑफिस में CI होने का झांसा दिया, पेट्रोल पंप के नाम पर लिए रुपए; आरोपी गिरफ्तार पाली में फर्जी पुलिस इंस्पेक्टर बनकर 5 लाख की ठगी: SP ऑफिस में CI होने का झांसा दिया, पेट्रोल पंप के नाम पर लिए रुपए; आरोपी गिरफ्तार

पाली में मोक्षधाम के विश्राम गृह में मिला युवक का 4-5 दिन पुराना शव, बदबू आने पर चला पता, हाथ पर लिखे नाम से हुई पहचान पाली में मोक्षधाम के विश्राम गृह में मिला युवक का 4-5 दिन पुराना शव, बदबू आने पर चला पता, हाथ पर लिखे नाम से हुई पहचान

हंगामे की भेंट चढ़ा संसद सत्र का पहला दिन, SIR चर्चा पर अड़ा रहा विपक्ष
हंगामे की भेंट चढ़ा संसद सत्र का पहला दिन, SIR चर्चा पर अड़ा रहा विपक्ष

संसद के शीतकालीन सत्र के पहले दिन विपक्ष ने एसआईआर समेत कई मुद्दों पर चर्चा की मांग करते हुए जमकर हंगामा किया, जिसकी वजह से पहला दिन हंगामे की भेंट चढ़ गया. ऐसे में अब यह लगभग तय माना जा रहा है कि मंगलवार (2 नवंबर 2025)  को भी संसद में एसआईआर का मुद्दा हावी रहने वाला है. संसद सत्र शुरू होने से पहले रविवार (30 नवंबर 2025) को सर्वदलीय बैठक में विपक्षी दलों ने संकेत दिया कि वे सत्र के दौरान एसआईआर मुद्दे को जोरदार तरीके से उठाएंगे और कार्यवाही के बाधित होने की जिम्मेदारी सरकार पर होगी

किरेन रिजिजू (संसदीय कार्य मंत्री): “SIR पर चर्चा की विपक्ष की मांग सरकार के विचाराधीन है. इसे अस्वीकार नहीं किया गया है. सरकार SIR, चुनाव सुधारों सहित किसी भी विषय पर चर्चा करने के खिलाफ नहीं है, जवाब देने के लिए कुछ समय दिया जाए. एसआईआर चुनाव सुधारों पर चर्चा के लिए समय सीमा पर कोई शर्त न रखें

संजय झा (जेडीयू सांसद): “पिछला सत्र भी एसआईआर के मुद्दे पर ही बर्बाद हो गया था. उस समय बिहार में एसआईआर प्रक्रिया चल रही थी. चुनाव आयोग ने सभी दलों से कहा था कि अगर प्रक्रिया में कोई असमानता हो तो वे अपनी शिकायत दर्ज कराएं, लेकिन किसी भी दल ने कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई

प्रियंका गांधी (कांग्रेस सांसद): “चुनावी स्थिति और प्रदूषण बड़े मुद्दे हैं. आइए इन पर चर्चा करें. संसद किस लिए है? यह नाटक नहीं है. मुद्दों पर बोलना और उन्हें उठाना नाटक नहीं है. नाटक का मतलब है जनता से जुड़े मुद्दों पर लोकतांत्रिक चर्चा की अनुमति न देना

अखिलेश यादव (सांसद समाजवादी पार्टी): “एसआईआर की चिंता आज वास्तविक होती जा रही है. अगर वोट कट जाएगा तो कोई व्यक्ति अपने सपने कैसे पूरे करेगा? अभी जो SIR चल रहा है वो लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए नहीं, बल्कि वोट काटने के लिए है. जमीनी स्तर पर BLO फॉर्म भी नहीं भर पा रहे हैं. उनमें से कई तनाव में हैं. जब यूपी में तुरंत चुनाव नहीं हैं तो यह जल्दबाजी क्यों?”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

Categories