Exclusive
Breaking News

CJP प्रदर्शन पर सुप्रीम कोर्ट सख्त: जंतर-मंतर मामले में केंद्र और दिल्ली पुलिस को नोटिस, इंटरनेट बंद करने पर सरकार ने मांगी माफी CJP प्रदर्शन पर सुप्रीम कोर्ट सख्त: जंतर-मंतर मामले में केंद्र और दिल्ली पुलिस को नोटिस, इंटरनेट बंद करने पर सरकार ने मांगी माफी

अभिनेता इमरान खान को 28 अक्टूबर तक भारत छोड़ने का नोटिस मिलने की खबर, मुंबई में प्रदर्शन के बाद पुलिस की कार्रवाई अभिनेता इमरान खान को 28 अक्टूबर तक भारत छोड़ने का नोटिस मिलने की खबर, मुंबई में प्रदर्शन के बाद पुलिस की कार्रवाई

सिरोही में दो युवतियों ने किया कीटनाशक का सेवन, बिगड़ी तबीयत; ट्रॉमा सेंटर में उपचार के बाद दोनों ICU में भर्ती सिरोही में दो युवतियों ने किया कीटनाशक का सेवन, बिगड़ी तबीयत; ट्रॉमा सेंटर में उपचार के बाद दोनों ICU में भर्ती

पाली में फर्जी पुलिस इंस्पेक्टर बनकर 5 लाख की ठगी: SP ऑफिस में CI होने का झांसा दिया, पेट्रोल पंप के नाम पर लिए रुपए; आरोपी गिरफ्तार पाली में फर्जी पुलिस इंस्पेक्टर बनकर 5 लाख की ठगी: SP ऑफिस में CI होने का झांसा दिया, पेट्रोल पंप के नाम पर लिए रुपए; आरोपी गिरफ्तार

पाली में मोक्षधाम के विश्राम गृह में मिला युवक का 4-5 दिन पुराना शव, बदबू आने पर चला पता, हाथ पर लिखे नाम से हुई पहचान पाली में मोक्षधाम के विश्राम गृह में मिला युवक का 4-5 दिन पुराना शव, बदबू आने पर चला पता, हाथ पर लिखे नाम से हुई पहचान

आज गोवर्धन पूजा: भगवान श्रीकृष्ण को समर्पित गोवर्धन पूजा का महापर्व, जानें अन्नकूट और गाय पूजा का सबसे शुभ मुहूर्त
आज गोवर्धन पूजा: भगवान श्रीकृष्ण को समर्पित गोवर्धन पूजा का महापर्व, जानें अन्नकूट और गाय पूजा का सबसे शुभ मुहूर्त

Krishna Lifting Mount Govardhan - 1800 AD - Old Indian Arts

प्रदेश में  कार्तिक शुक्ल प्रतिपदा की शुरुआत 21 अक्तूबर 2025 की शाम 5:54 बजे से हो हो गई। लेकिन आज सूर्योदय इसी तिथि से हुआ है। इसलिए गोवर्धन पूजा आज के दिन ही की जाएगी। पंचांग के अनुसार यह तिथि  22 अक्तूबर की रात 8:16 बजे तक रहेगी।

गोवर्धन पूजा भगवान श्रीकृष्ण की उस लीलात्मक घटना की स्मृति में मनाई जाती है जब उन्होंने इंद्रदेव के कोप से ब्रजवासियों को बचाने के लिए अपनी उंगली पर गोवर्धन पर्वत उठा लिया था। इस दिन गोबर से गोवर्धन पर्वत बनाकर पूजा की जाती है, अन्नकूट का भोग लगाया जाता है, और गायों की सेवा व पूजा का विशेष महत्व होता है।

 

गोवर्धन पूजा के साथ प्रदेश में अन्नकुट का भोग भी लगाया जाता है। इस दिन राजस्थान कृष्ण मंदिरों में  बाजरा, सगड्डा और अन्य तरह के पकवान बनाकर उनका भोग लगाया जाता है।  मंदिरों में 56 भोग या अन्नकूट तैयार किए जाते हैं, जिसे भगवान श्रीकृष्ण को समर्पित किया जाता है। मान्यता है कि ऐसा करने से सालभर अन्न की कभी कमी नहीं होती।

पूजा का शुभ मुहूर्त (22 अक्टूबर 2025):

  • प्रातः काल मुहूर्त: सुबह 6:26 बजे से 8:42 बजे तक
  • सायंकालीन मुहूर्त (सर्वश्रेष्ठ): दोपहर 3:29 बजे से शाम 5:44 बजे तक
    (स्वाति नक्षत्र और प्रीति योग का संयोग इस समय को विशेष शुभ बनाता है।)

गौ-पूजन क्यों है अनिवार्य?

यह दिन गौ-सेवा के लिए भी समर्पित है. पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, गायों को देवी लक्ष्मी का स्वरूप माना जाता है. आज के दिन गायों को स्नान कराकर, तिलक लगाकर, माला पहनाना और उन्हें गुड़, चारा या दाल खिलाना अत्यंत शुभकारी होता है. गौ-सेवा से घर में आरोग्य और धन-धान्य की वृद्धि होती है

गोवर्धन पूजन विधि

सुबह शुभ मुहूर्त में गोवर्धन महाराज को छप्पन भोग (अन्नकूट) अर्पित करें. धूप-दीप, फल और मिठाई चढ़ाकर अंत में आरती करें और इस महाप्रसाद को पूरे परिवार व समाज में वितरित करें. गोवर्धन पूजा की आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं!

गोवर्धन पूजा की हार्दिक शुभकामनाएं 2022: अपनों को भेजें गोवर्धन पूजा के ये  बेहतरीन स्टेटस, कोट्स, शायरी, मैसेज, बधाई संदेश और फोटो

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

Categories