Exclusive
Breaking News

CJP प्रदर्शन पर सुप्रीम कोर्ट सख्त: जंतर-मंतर मामले में केंद्र और दिल्ली पुलिस को नोटिस, इंटरनेट बंद करने पर सरकार ने मांगी माफी CJP प्रदर्शन पर सुप्रीम कोर्ट सख्त: जंतर-मंतर मामले में केंद्र और दिल्ली पुलिस को नोटिस, इंटरनेट बंद करने पर सरकार ने मांगी माफी

अभिनेता इमरान खान को 28 अक्टूबर तक भारत छोड़ने का नोटिस मिलने की खबर, मुंबई में प्रदर्शन के बाद पुलिस की कार्रवाई अभिनेता इमरान खान को 28 अक्टूबर तक भारत छोड़ने का नोटिस मिलने की खबर, मुंबई में प्रदर्शन के बाद पुलिस की कार्रवाई

सिरोही में दो युवतियों ने किया कीटनाशक का सेवन, बिगड़ी तबीयत; ट्रॉमा सेंटर में उपचार के बाद दोनों ICU में भर्ती सिरोही में दो युवतियों ने किया कीटनाशक का सेवन, बिगड़ी तबीयत; ट्रॉमा सेंटर में उपचार के बाद दोनों ICU में भर्ती

पाली में फर्जी पुलिस इंस्पेक्टर बनकर 5 लाख की ठगी: SP ऑफिस में CI होने का झांसा दिया, पेट्रोल पंप के नाम पर लिए रुपए; आरोपी गिरफ्तार पाली में फर्जी पुलिस इंस्पेक्टर बनकर 5 लाख की ठगी: SP ऑफिस में CI होने का झांसा दिया, पेट्रोल पंप के नाम पर लिए रुपए; आरोपी गिरफ्तार

पाली में मोक्षधाम के विश्राम गृह में मिला युवक का 4-5 दिन पुराना शव, बदबू आने पर चला पता, हाथ पर लिखे नाम से हुई पहचान पाली में मोक्षधाम के विश्राम गृह में मिला युवक का 4-5 दिन पुराना शव, बदबू आने पर चला पता, हाथ पर लिखे नाम से हुई पहचान

बीते एक दशक में मेरीटाइम इकॉनोमी में जो सुधार; भारत वैश्विक समुद्री नक्शे पर एक उभरती हुई ताकत बनकर खड़ा- केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह
बीते एक दशक में मेरीटाइम इकॉनोमी में जो सुधार; भारत वैश्विक समुद्री नक्शे पर एक उभरती हुई ताकत बनकर खड़ा- केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोमवार को ‘इंडिया मैरीटाइम वीक 2025’ का उद्घाटन किया। इस दौरान महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, गुजरात के सीएम भूपेंद्र पटेल, केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल, गोवा के सीएम प्रमोद सावंत और ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी भी मौजूद रहे। इस दौरान अमित शाह ने कहा कि गेटवे ऑफ इंडिया की जगह ये सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है। इस सम्मेलन में मंथन के बाद जो विचार सामने आएंगे, उनसे गेटवे ऑफ इंडिया गेटवे ऑफ वर्ल्ड में बदल जाएगा।

ग्रेट निकोबार परियोजना' से भारत का समुद्री विश्व व्यापार कई गुना बढ़ेगा: अमित  शाह -

 

केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा कि ‘बीते एक दशक में मेरीटाइम इकॉनोमी में जो सुधार किए गए हैं, उनके चलते भारत वैश्विक समुद्री नक्शे पर एक उभरती हुई ताकत बनकर खड़ा है।’ केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा कि भारत की मेरीटाइम स्थिति, लोकतांत्रिक स्थिरता और नौसैन्य क्षमताएं हिंद प्रशांत और वैश्विक दक्षिण क्षेत्र में विकास, सुरक्षा और पर्यावरण को बढ़ावा दे रही हैं। शाह ने कहा कि भारत का समुद्री इतिहास 5000 साल पुराना है और अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश नया समुद्री इतिहास लिख रहा है।

अमित शाह ने कहा कि ‘भारत की समुद्री ताकत और सुरक्षा की दृष्टि से इसकी लोकेशन बेहद अहम है। भारत की तट रेखा 11 हजार किलोमीटर लंबी है। देश में 13 तटीय राज्य और केंद्र शासित प्रदेश हैं। देश की जीडीपी में समुद्री व्यापार करीब 60 प्रतिशत है। हिंद महासागर के 28 देश वैश्विक निर्यात में 12 प्रतिशत का योगदान देते हैं। आज मेरीटाइम सम्मेलन के जरिए हम वैश्विक निवेशकों और वैश्विक मेरीटाइम इंडस्ट्री के सामने अपनी पूरी क्षमता का प्रदर्शन करेंगे। हिंद प्रशांत महासागर क्षेत्र में भारत मेरीटाइम वीक सबसे प्रतिष्ठित मंच बनकर उभरा है। यह सम्मेलन का चौथा संस्करण है और मुझे उम्मीद है कि ये विकसित भारत के लक्ष्य को पाने में अहम योगदान देगा। यहां 10 लाख करोड़ रुपये के निवेश के अवसर बनेंगे।’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

Categories