Exclusive
Breaking News

CJP प्रदर्शन पर सुप्रीम कोर्ट सख्त: जंतर-मंतर मामले में केंद्र और दिल्ली पुलिस को नोटिस, इंटरनेट बंद करने पर सरकार ने मांगी माफी CJP प्रदर्शन पर सुप्रीम कोर्ट सख्त: जंतर-मंतर मामले में केंद्र और दिल्ली पुलिस को नोटिस, इंटरनेट बंद करने पर सरकार ने मांगी माफी

अभिनेता इमरान खान को 28 अक्टूबर तक भारत छोड़ने का नोटिस मिलने की खबर, मुंबई में प्रदर्शन के बाद पुलिस की कार्रवाई अभिनेता इमरान खान को 28 अक्टूबर तक भारत छोड़ने का नोटिस मिलने की खबर, मुंबई में प्रदर्शन के बाद पुलिस की कार्रवाई

सिरोही में दो युवतियों ने किया कीटनाशक का सेवन, बिगड़ी तबीयत; ट्रॉमा सेंटर में उपचार के बाद दोनों ICU में भर्ती सिरोही में दो युवतियों ने किया कीटनाशक का सेवन, बिगड़ी तबीयत; ट्रॉमा सेंटर में उपचार के बाद दोनों ICU में भर्ती

पाली में फर्जी पुलिस इंस्पेक्टर बनकर 5 लाख की ठगी: SP ऑफिस में CI होने का झांसा दिया, पेट्रोल पंप के नाम पर लिए रुपए; आरोपी गिरफ्तार पाली में फर्जी पुलिस इंस्पेक्टर बनकर 5 लाख की ठगी: SP ऑफिस में CI होने का झांसा दिया, पेट्रोल पंप के नाम पर लिए रुपए; आरोपी गिरफ्तार

पाली में मोक्षधाम के विश्राम गृह में मिला युवक का 4-5 दिन पुराना शव, बदबू आने पर चला पता, हाथ पर लिखे नाम से हुई पहचान पाली में मोक्षधाम के विश्राम गृह में मिला युवक का 4-5 दिन पुराना शव, बदबू आने पर चला पता, हाथ पर लिखे नाम से हुई पहचान

राजनीतिक फायदे के लिए मुद्दा उछाल रहा विपक्ष, 'सदियों से गाय को मां दर्जा दिया गया' मंत्री ने साफ किया रुख, कहा- गाय आस्था का विषय
राजनीतिक फायदे के लिए मुद्दा उछाल रहा विपक्ष, ‘सदियों से गाय को मां दर्जा दिया गया’ मंत्री ने साफ किया रुख, कहा- गाय आस्था का विषय

गाय को राज्य माता दर्जा देने की मांग के बीच राजस्थान में सियासत गरमा गई है. तमाम बहस और आरोप-प्रत्यारोप के बीच गाय को राज्य माता का दर्जा देने के मुद्दे पर बुधवार को सरकार ने स्थिति साफ कर दी है बहस और सियासत के बीच पशुपालन मंत्री जोरा राम कुमावत ने आज कहा कि राज्य सरकार की गाय को राज्य माता का दर्जा देने की कोई मंशा नहीं है. उन्होंने कहा कि गाय के प्रति सम्मान भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का हिस्सा है और समाज सदियों से गाय को मां का दर्जा देता आया है, लेकिन सरकार के स्तर पर ऐसा कोई प्रस्ताव विचाराधीन नहीं है. जिसमें गाय को राज्य माता घोषित करने की बात हो

मंत्री ने विधानसभा में गाय को लेकर चल रहे हंगामे पर भी प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा कि विपक्ष इस मुद्दे को अनावश्यक रूप से तूल दे रहा है. उनके मुताबिक एक गाय के बछड़े की मौत का मामला सामने आया था और संबंधित किसान परिवार ने परंपरागत तरीके से उसके सिर का उपयोग किया था. इसे राजनीतिक रंग देना उचित नहीं है

जोरा राम कुमावत ने आरोप लगाया कि विपक्ष केवल राजनीतिक माइलेज के लिए इस तरह के संवेदनशील मुद्दों को उछाल रहा है. उन्होंने कहा कि गाय आस्था और भावना से जुड़ा विषय है लेकिन इसे सियासी हथियार नहीं बनाया जाना चाहिए. सदन के भीतर इस मुद्दे पर सियासत जारी है लेकिन सरकार की इस टिप्पणी के बाद अब यह साफ है कि फिलहाल गाय को राज्य माता का दर्जा देने को लेकर सरकार की ओर से कोई औपचारिक पहल नहीं की जा रही है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

Categories